सांवले और काले मुंह वाले परम प्रिय मित्रो , जय श्री कृष्ण !! आज जय श्री कृष्ण इस लिए लिखा , क्योंकि वो भी काला था !! और हम भी काले हैं | आज कल सफेद मुंह वालों को काला बनाया जा रहा है !! जिसका मुंह कालाहो जाता है उसके समर्थक दुसरे का पोस्टर ही काला कर आते हैं !! ऐसा न जाने कब तक दोहराया जायेगा ....राम ही जाने .....!!! " हमारा मुंह तो भगवान् जी ने ही काला करके हमे इस दुनिया में भेज दिया "......???? अब हम किसके आगे जाकर रोयें ?? बचपन में जब हमारी माता जी के सामने अपनी ये समस्या रखी तो वो दार्शनिक अंदाज़ में हमें समझाती हुई बोलीं ...की बेटा भगवान श्री कृष्ण जी ने भी अपनी माता से यही सवाल पूछा था .? और उन्होंने मुझे सूरदास जी का भजन सुना कर शांत कर दिया था !! भारत के महानतम शरीफ , त्यागी , और मोह - माया से दूर रहने वाले श्री मान चिदम्बरम जी , प्रशांत भूषण जी , अडवानी जी , शरद पवार जी और त्याग की देवी श्री मति सोनिया जी को काले रंग से पोता जा रहा है या किसी को थप्पड़ मारा जा रहा है आदि आदि ?? जो की एक निंदनीय कार्य है बेशक सभी पार्टियों के नेता अपनी तनख्वाह बढ़ने के इलावा इस मामले में भी एक जुट हैं !! भाई इज्जत तो सबको प्यारी है न ....? परन्तु ये सारे लोग इस बात पर विचार क्यों नहीं करते की जनता को ये सब करने की नोबत ही क्यों पैदा हुई ?? क्यों आदर की भावना में कमी आई ???? क्यों रैलियों में खरीदकर भीड़ इकठ्ठा करनी पड़ती है ??? क्यों शराब पिलाकर या रूपये दे कर वोट खरीदने पड़ते हैं ??? राजनीति " धंधा " क्यों बन कर रह गयी ....??? कभी किया गया इन बातों पर विचार हमारे नेताओं द्वारा ......??? नहीं ....तो फिर कौन दोषी है जो इस प्रकार के काण्ड हो रहे हैं , उन सबके लिए ....???ज़रा " आइना " देखिये हजूर .....कंही आप का चेहरा भी तो काला नहीं हो चूका ......??? बचाइये अपने चेहरे को .....!! जय .....श्री .....राम ...!! प्रिय मित्रो , इस लेख को पढने के बाद कृपया अपने मित्रों को भी भेजें , और अपनी अनमोल राय भी इस ब्लॉग पर जा कर लिखें | हर बुधवार और रविवार को मेरे द्वारा सम - सामायिक विषयों पर लेख लिखे जाते हैं | जिनको आपका भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है | हज़ारों की संख्या में आप इन्हें पसंद करते हैं , उसके लिए भी धन्यवाद !! और ज्यादा लेख देखने हेतु कृपया लाग - आन करें www.pitamberduttsharma.blogspot.com. ब्लॉग का नाम है " 5th pillar corrouption killer " इसी नाम से मेरा एक ग्रुप भी है | उसमे आप भी सदस्य बन सकते हैं और अपने विचार भी लिख सकते हैं || तो आज ही ज्वाइन कीजिये बिलकुल मुफ्त !! कोई चाहे तो इन लेखों को कंही भी प्रकाशित भी कर सकता है || ज्यादा जानकारी हेतु संपर्क करें :- पीताम्बर दत्त शर्मा , मोबाईल नंबर :- 09414657511
FIGHT ANY TYPE OF CORRUPTION, WITH "PEN"!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)
प्रिय पाठक मित्रो ! सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...
-
कई लोग मन और दिल को एक ही मानते हैं , लेकिन मैं और मेरा सनातन धर्म एक नहीं मानते क्योंकि डाक्टर लोग दिल का तो ऑपरेशन कर सकते हैं लेकिन मन क...
-
आधुनिक भारत के महान क्रन्तिकारी श्रीमान अरविन्द केजरीवाल साहब और उनकी पूरी टीम को भला कौन नहीं जानता जी ! सब जानते हैं कि ये सब लोग इस दहा...
-
राजनीति के साथ-साथ अध्यापन,लेखन,समाज-सेवा,कर्म,कर्तव्य,धर्म और मनुष्य का चरित्र आज जिस स्तर तलक पहुँच चुका है , ये आप सब भली-भाँती जानते है...
No comments:
Post a Comment