Wednesday, January 30, 2013

" हृन्याक्ष-रावण-कंसऔर दक्ष बनो,ताकि हरी को आना पड़े आपके पास "...!! रोना-धोना छोड़ो ..!!

   प्रिय मित्रो,सादर नमस्कार !                                                                                                                     हमारे ग्रन्थ हमें इंसान बनाने हेतु ना जाने कितने रास्ते बताते हैं !लेकिन हम बुराइयों के सामने हार जाते हैं !! हमने ये भी देखा-सुना और पढ़ा है कि बुरे आदमियों के सामने भगवान भी नतमस्तक हो जाते थे, ये आजके मंत्री -संत्री फिर किस खेत की मूली हैं ?
                     जब जाने से इस सृष्टि का निर्माण हुआ है तब से लेकर आज तक ना जाने कितनी बार श्री विष्णु जी को अवतार लेने पड़े हैं , ना कितने साधू-संत हुए और ना जाने कितने ग्रन्थ लिखे जा चुके हैं !! इंसान को सुधारने हेतु ना जाने कितने प्रकार के धरम और पंथ भी चलाये गए...?? लेकिन ये इंसान भी " कमाल " का जानवर है !! गधा -घोडा-हाथी-कुत्ता और तोता आदि सीखकर वैसा ही करने लगता है , जैसा सिखाया जाता है , लेकिन ये इंसान तो अपनी अकल लगाकर हर जगह अपनी " सहूलियत ' वाला रास्ता बना ही लेता है !! यही नहीं ज़रुरत पड़ने पर तो ये अपने " ग्रन्थ-गुरु और भगवान् को भी गलत साबित कर देता है !!
                            इसीलिए मैं कहता हूँ कि मित्रो देवता और इन्सान बनना छोड़ो,राक्षस बनो...!! क्योंकि इन्होने अपनी ताकत बढ़ाने हेतु तपस्या करके जो शक्तियां और हथियार प्राप्त किये , उनका समय आने पर भरपूर उपयोग भी किया !! तभी तो भगवान को स्वयं आना पड़ता था  !! हमारे नेता नित नए हथियार बना भी रहे हैं और खरीद भी रहे हैं ! लेकिन उपयोग पिछले 35 सालों से कर नहीं पा रहे क्यों ?? क्या सिर्फ संयुक्त राष्ट्रसंघ में वीटो पावर वाली सीट पाने हेतु डरपोक बने हुए हैं ??? 
                 पंजाब-काश्मीर-आसाम का और नक्सलवाद का आतंक भी इसीलिए सहा जा रहा है ?? क्यों..............
                                     क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...