Tuesday, November 12, 2019

" भारत में सौदेबाजीयों को लोकतंत्र का हिस्सा बनाने में लगे बेईमान राजनेता व विद्वान "! - पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक - विश्लेषक)


                                                           महाराष्ट्र व हरियाणा में जब भी चुनाव होते हैं तो भारत के दूसरे प्रदेशों से ज्यादा,जनता व लोकतंत्र से धोखा और सौदेबाजीयां होनी शुरू हो जाती है ! चुनावों से पहले कुछ और माहौल दिखाई पड़ता है और चुनावों के बाद में कुछ और ! "गंदे - काले खेल" शुरू हो जाते हैं ! ये हम सब पिछले पंद्रह दिनों से देख रहे हैं !
कुछ"राजनेताओं,पत्रकारों,अफसरों,गवर्नरों और केंद्र सरकारों के चरित्र",बड़ी तेजी से "काले - सफेद" होने लगते हैं ! हरियाणा के पूर्व सीएम चोधरी भजन लाल जी के दल बदल को कौन भुला सकता है ? उसके बाद तो ये "बीमारी" पूरे भारत में फेल गई है,जैसे "डेंगू" फैलता है !!
                                                             मज़े की बात ये है कि इस गंदे काम में लोकतंत्र के कथित "रक्षक" ,जैसे वकील,पत्रकार,लेखक,विश्लेषक,अफसर,प्रवक्ता और एंकर लोग बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर बेईमान राजनेताओं का रास्ता साफ करते हैं।अब ये स्पष्ट नज़र आने लगा है कि "राम तेरी गंगा मेली" की तर्ज पर "लोकतंत्र गंदा" हो चुका है ! अगर जल्द "गंगा की सफाई अभियान" की तरह कोई "लोकतंत्र स्वच्छता अभियान" नहीं चलाया गया तो "वायु प्रदूषण" की तरह जैसे सांस लेना मुश्किल हो चुका है,जल गंदा हो चुका है और हमारी व्यवस्था पद्धिती में रहना भी मुश्किल हो चुका है !वैसे लोकतंत्र के मौजूदा स्वरूप में भी लोगों का जीवन दूभर हो जाएगा !
                                                                  हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने गंगा को साफ करने हेतु एक नया मंत्रालय ही बना दिया है ! इसी प्रकार उनको संविधान व व्यवस्थाओं को स्वच्छ करने वाला एक नया मंत्रालय भी बनाना होगा ! मुझे लगता है कि ऐसा वे जल्द करेंगे भी क्योंकि उनको हर क्षेत्र में "स्वच्छता" पसंद है !
अन्यथा ये गंदे लोग राजनीति को भी "काला - व्यापार" बना देंगे !



                                                                      "5th पिल्लर करप्शन किल्लर" "लेखक-विश्लेषक पीताम्बर दत्त शर्मा "
वो ब्लॉग जिसे आप रोजाना पढना,शेयर करना और कोमेंट करना चाहेंगे ! 
link -www.pitamberduttsharma.blogspot.com मोबाईल न. + 9414657511

\

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...