" चलने से डरती ,काम करने से घबराती ", "ये मनमोहिनी - सरकार "!!??

काम से डरने व घबराने वाले , मेरे जैसे सभी मित्रों को मेरा ......राम - राम जी !!
                       आजकल मुझे ब्लड - प्रेशर , शुगर,कोलेस्ट्रोल और न जाने कौन - कौन सी शिकायतें हो रही हैं !! कभी - कभी तो रात को सोते सोते जाग जाता हूँ घबराकर व कभी दर्द से , नाडी पर नाडी चढ़ जाती है सोते - सोते , डाक्टर साहिब भी आजकल मुझे देख कर खुश हो जाते हैं , मन ही मन सोचते हैं की "आ गया , मोटा - ताज़ा बकरा " ??? पक्का ग्राहक बन्ने ही वाला है ये !! इन सब तकलीफों के चलते आज कल मैं ना तो कोई घर में , और नहीं व्यपार में कोई निर्णय ले पा रहा हूँ जी !! बिलकुल अपनी " मनमोहिनी सर्कार जैसा हो गया हूँ !??
                         जब से इस मनमोहिनी सरकार की दूसरी पारी शुरू हुई है तभी से न तो इस सरकार का कोई मंत्री , और न ही कोई अफसर कोई निर्णय ले पा रहे हैं , यंहा तक की स्वयं प्रधान मंत्री जी भी " अक्षम " ही दिखाई देते हैं !? चपरासी से लेकर सेक्रेटरी तक सब बहाने ढूंढते नज़र आते हैं कोई ठोस निर्णय ले कर काम करते या करवाते नहीं दिखाई दे रहे बस जी रोज़ एक घोटाला इस बेबस जनता के सामने आ जाता है और सारी मशीनरी उसकी जांच करने या उसे समेटने में ही लगी रहती है !!??
                           इसी लिए आप मेरी लिखावट के अंत में हैरानी वाला निशाँ और प्रशन वाचक चिन्ह , दोनों लगे देख सकते हैं !!?? आज वर्ल्ड - बेंक वालों ने खबर छपवाई है की हिन्दुस्तान में जो मेगा - हाई -वे बन रहे हैं उसमे बहुत हेरा -फेरी  हो रही है इस अपनी " मनमोहिनी सरकार "द्वारा !!?? मुझे समझ नहीं आ रहा की हम अपने सरदार मन मोहन सिंह जी की सफ़ेद कमीज़ को चाटें या महात्मा गांधी के सामान की तरह उसको भी बेच खाएं ..???
                    इन कांग्रेसियों का एक और नया घोटाला देश की जनता के सामने आया है जी , वो ये की एक छोटी सी बच्ची ने जब अपनी मनमोहिनी सरकार से ये पुछा की महात्मा गांधी जी को " राष्ट्रपिता " की उपाधि कब प्रदान की गयी तो पता चला की किसी ने उपाधि नहीं दी बल्कि वो तो किसी कांग्रेसी ने श्रध्दा वश एकबार बोल दिया तो सभी देश वासी बोलने लगे जी .......अब देखिये संसार के लोग क्या सोचेंगे और क्या कहेंगे .....यारो मिटटी पलीत करवादी इन भारतीय अफसरों ने फिर बाद में हमारे " निर्दयी - मीडिया " ने .... राम - राम - राम ....डूब के मर जाना चाहिए जी इन ........ किनको ???? आप ही बताइये जी मुझे तो समझ नहीं आ रहा किन - किन को ..... जल्दी से हमारे ब्लाग को लाग इन करें और अपने अनमोल कोमेंट्स लिखें और अपने सभी मित्रों के साथ इस लेख को शेयर करें अगर पसंद आये तो ...... नहीं पसंद आया हो तो " बुरा कोमेंट्स लिखें ....यारो केवल " लायिक " कर के ना छोड़ें ....धन्यवाद जी आप सब का !! बोलो ....हे - राम !!....??? www.pitamberduttsharma.blogspot.com. 

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...