Saturday, January 30, 2016

अकेला मोदी और दुश्मन हजार :- नरेन्द्र मोदी का नाम ही दुश्मनों के होश उड़ाने को काफी हैं | लेकिन जबसे मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं | तब से दुश्मनों की संख्या दिन दुगनी बढती ही जा रही है.इन दुश्मनों की कतार में आप दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ-साथ लश्कर, ISIS जैसे कई आतंकी संगठनों और भारत के अधिकांश राजीनीतिक दल जैसे कांग्रेस, राजद, जदयू, सपा, कजरी गैंग्स, वामपंथी दलों को भी रख सकते हैं |

मित्रों, नरेन्द्र मोदी एक एैसा व्यक्तित्व है, जिसकी सोच ही देश की शक्ति और विकास से शुरू होता है | यह व्यक्ति अपने परिवार को देश नहीं, बल्कि समूचे देश को ही अपना परिवार मान रहा है | देश की उन्नति के लिए दी रात एक कर देने वाला ये नेता आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की खो चुकी ख्याति को पुनः प्रतिष्ठित कर चुका है | हाँ, इस व्यक्ति से आतंकी सोच वाले मुसलमानो की जरुर सुलगने लगती है, क्यूकि आतंकी सोच के मुस्लिमों के लिए मोदी का नाम एक काल के समान है |

अगर बीते हुए एक वर्ष में मोदी के क्रिया कलापों को देखा जाए तो उसके दुश्मनों के शब्दों में मोदी ने खूब विदेश दौरा किया है, लेकिन आप भारत के औद्योगिक प्रगति के गति को देखिए | आज जगह-जगह नई-नई कंपनियों और कारखानों का निवेश, मोदी जी के विदेश दौरों की कहानियाँ सुनाता है |  इन कंपनियों और फैक्टरीयो में रोजगार प्राप्त करने वाले युवा वर्ग मोदी जी की गाथा बताते हैं | देश में जर्जर हो चुके अर्थव्यवस्था होते हुए भी वैश्विक मंदी की छाया से देश को उबार लेना उनकी सफलता बताता है | अभी तो तीन वर्ष और बचे हैं, जिस तरह मोदी जी के कार्य करने की गति है, एक वर्ष के बाद तो उनके विरोधियों को भी मोदी जी के विरोध के लिए कोई कारण ही नहीं मिलेगा | अब निकम्मे लोगो को ये कहते हुए आप जरुर सुनिएगा कि मेरे खाते में पंद्रह लाख क्यूँ नहीं आए ? तो निकम्मों, कभी पन्द्रह सौ रूपये तो मेहनत से कमा के देख लो, फ्री का देने के लिए केजरीवाल है न ?

आज हम सब ये देखते होंगे कि देश में ही मौजूद राजनितिक दल मोदी जी के पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं | उनका मुख्य उद्देश्य मोदी जी को देश की विकासवादी सोच से भटकाना है | वो चाहते हैं कि देश सामाजिक उलझनों और आपसी लडाई में ही फंसा रह जाए | वो चाहते हैं कि देश में अस्थिरता का माहौल बना रहे ताकि वो अपनी राजनीती रोटिया सेंकते रहें | लेकिन मोदी जी भी आखिर मोदी जी ही हैं | जब उन्होंने 2002 में अपने हर तरह के दुश्मनों को छठी का दूध याद करा दिया तो अभी तो सारा देश उनके साथ है सिवाय आतंकी सोच के जमात को छोड़कर | अकेला मोदी इन सारे दुश्मनों के हर प्रहार को झेलने को हर पल तैयार है और साथ में तैयार है मोदी जी की हम राष्ट्रवादी नौजवानों की एक लम्बी चौड़ी फ़ौज, जिनकी सोच राष्ट्र से शुरू होकर राष्ट्र को ही समर्पित हो जाती है | हम भी मोदी जी के हर दुश्मनों को लतियाने को तैयार है | अब कोई ये न कहे की बिहार और दिल्ली में मोदी जी को जनता ने क्यू नकार दिया ? वहाँ हार का भाजपा का स्वयं का अनेक कारण है | मोदी एक, लेकिन दुश्मन अनेक पर सारा देश आज ही मोदी के साथ है और 2025 तक मोदीमय ही होगा अपना भारत |

 " आकर्षक - समाचार ,लुभावने समाचार " आप भी पढ़िए और मित्रों को भी पढ़ाइये .....!!!


मेरा मोबाईल नंबर ये है :- 09414657511. 01509-222768. धन्यवाद !!
आपका प्रिय मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा,
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार,
R.C.P. रोड, सूरतगढ़ !
जिला-श्री गंगानगर।



Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE

1 comment:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (31-01-2016) को "माँ का हृदय उदार" (चर्चा अंक-2238) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...