Thursday, October 10, 2019

"अड़ियल ,सड़ियल और बकियल भारतीय विपक्ष"!!

प्रिय पाठक मित्रो ! सादर नमस्कार !!
                              आज हम भारत के विपक्षी नेताओं के लम्बे समय तक सत्ता में रहने के कारण उनके बिगड़े स्वभाव की चर्चा करेंगे !आज लगभग सभी मुख्य विपक्षी नेता स्वभाव व व्यवहार से "अड़ियल ,सड़ियल और बकियल हो गए हैं ! आज वे भारत की सरकार ,संवैधानिक संस्थाओ ,प्रशासनिक अफसरों और न्यायालयों तलक को सीधे दोषारोपण ही नहीं करते बल्कि आदेश देते भी नज़र आते हैं !
                                  उनका ये व्यवहार जनता का कोई हित नहीं करता ,उल्टे देश की प्रगति मे बाधा ही बनता है !उनका सत्ता पक्ष की सफलताओं पर जलना ,हर बात पर अड़ जाना ,संसद व टीवी की बहस में बकना और गरियाना ,देश की प्रतिष्ठा पर एक बड़ा प्रहार होता है !अगर कोई समझे तो !
                                    उनका बड़ा कुतर्क ये ही होता है कि "प्रश्न पूछना व विरोध करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है "!लेकिन वो विपक्षी ये भूल जाते हैं कि "संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा बनाकर रखना और हर विषय पर सकरात्मक व सार्थक बहस कर उपयोगी सुझाव देना "भी उन्हीं का कर्तव्य है !? किसी बड़े या दुश्मन देश के धन ,लालच ,बिछाए जाल या ब्लैकमेल में फंसकर देश का अनहित तो किसीको नहीं करना चाहिए न ?
                                " सच्चा,कर्तव्यनिष्ठ और मजबूत विपक्ष ,लोकतंत्र की आवश्यकता होता है " !भारतीय विपक्ष ,बुद्धिजीवियों और पत्रकारों का भी ये धर्म हो जाता है कि वे समय समय पर समीक्षा कर जनहित हेतु चेताते रहें ताकि लोकतंत्र बचा रहे !



प्रिय मित्रो ! 
                    सादर नमस्कार !
                                       कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात् समाचार ये है कि हमारे इस ब्लॉग में ज्वलन्त विषयों पर लेख-टिप्पणियां होती हैं।जो मित्र पढ़ने में रूचि रखते हों,अवश्य पढ़ें,फिर अपने मित्रों को शेयर करें और अपने अनमोल कॉमेंट्स भी रोज़ाना लिख्खा करें।इसका लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com. मुझसे संपर्क करने हेतु मेरा ई मेल एड्रेस ये है - pitamberdutt.sharma@gmail.com. मेरा मोबाईल नम्बर ये है - 9414657511. सधन्यवाद ! आपका अपना मित्र पीताम्बर दत्त शर्मा,1/120,आवासन मंडल कालोनी,वार्ड नम्बर 10,सूरतगढ़।जिला श्रीगंगानगर,राज. भारत


No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...