Monday, August 22, 2016

"सकरात्मक सोच वाला बनना चाहता हूँ लेकिन "...... ???

रिश्तेदार,दोस्त,पडोसी,अफसर,पोलिस,न्याय-व्यवस्था वाले,शिक्षक,सन्त,महिलाएं,पुरुष और  नेता गन इतने "तेज़"हो गए हैं कि मैं चाहते हुए भी सकरात्मक सोच वाला बन नहीं पा रहा हूँ ! सच मानिये मित्रो ! मैं हर सुबह को सूर्य भगवान से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करता हूँ कि हे साक्षात देवता ! सत्य के प्रतीक दिनकर जी ! कृपा करके आज से मुझे उन व्यक्तियों से ही मिलवाइए जो विश्वास पात्र हों !ताकि मैं "सकरात्मक"सोच के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकूं !
                                लेकिन कुछ ना कुछ ऐसा घट ही जाता है जिसके कारण से मैं नाकारात्मक सोच वाला फिर से हो जाता हूँ !शायद मेरे मन-मस्तिष्क में ही कुछ कमी होगी ऐसा सोच कर मैं हर रात्रि को सो जाता हूँ !लेकिन जैसे ही मैं प्रातः समाचार पत्र पढ़ना शुरू करता हूँ , वैसे ही आभास होने लगता है कि "ये दुनिया,ये महफ़िल मेरे काम की नहीं ....मेरे काम की नहीं !!!अब मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है मित्रो ! अकेला तो जीवन व्यतीत कर नहीं सकता ना !इसलिए चाहे कोई जैसा भी है उसे रहना तो इसी व्यवस्था में है ना !ना जाने कितने आधुनिक सोच वाले  पढ़े-लिखे विशेषज्ञ आदि आये और चले गए , लेकिन हम इतने बदलावों के बाद भी नहीं बदले !!शोले वाले असरानी जेलर साहिब की तरह !
                       आजकल क्या लेखक क्या कवि , क्या अध्यापक क्या इतिहासकार क्या शिक्षक क्या सन्त और पत्रकार , जिनपर समाज को सुधरने की एक जिम्मेदारी होती है , जिन्होंने गलत और सही बताना होता है !वो ही सभी के सभी किसी ना किसी राजनितिक दल से जुड़ कर ग़ुड गोबर किये जा रहे हैं !! कोई करे भी तो क्या ??आप ही बताइये मित्रो कि मैं किधर जाऊं ?????
                 जय - हिन्द !! जय भारत ! वन्दे मातरम !
प्रिय मित्रो !सादर नमस्कार !कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात जिन भी मित्रों का आज जन्म-दिन या विवाह दिवस है , उनको मेरी तरफ से हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं !आप अपने ब्लॉग "फिफ्थ पिल्लर करप्शन किल्लर"को बहुत पसंद कर रहे हैं,रोज़ाना इसमें प्रकाशित लेखों को पढ़ कर शेयर करते हैं ,उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स भी देते हैं !उस सब के लिए भी आपका हार्दिक आभार प्रस्तुत करता हूँ !इस ब्लॉग का लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com 
मेरा e -mail ऐड्रेस ये है - 
pitamberdutt.sharma@gmail.com
मेरा मोबाईल नंबर ये है - +9414657511 . 
कृपया इसी तरह इस ब्लॉग को मेरे गूगल+,पेज,विभिन्न ग्रुप ,ट्वीटर और फेस बुक पर पढ़ते रहें , शेयर और कॉमेंट्स भी करते रहें क्योंकि ये ही मेरे लिए "ऑक्सीजन"का काम करती है ! धन्यवाद !आपका अपना - पीतांबर दत्त शर्मा !



Saturday, August 13, 2016

दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं !! -पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

मुकम्मल है इबादत और मैं वतन ईमान रखता हूँ,
वतन के शान की खातिर हथेली पे जान रखता हूँ !!
क्यु पढ़ते हो मेरी आँखों में नक्शा पाकिस्तान का ,
मुस्लमान ..हूँ मैं सच्चा, दिल में हिंदुस्तान रखता हूँ !!

हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, ...जय हिन्द, जय भारत
==============================
संस्कार और संस्कृति की शान मिले ऐसे,
हिन्दू मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले ऐसे
हम मिलजुल के रहे ऐसे की
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद... में राम मिले जैसे.


================================
दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं....
==============================
गंगा यमुना यहाँ नर्मदा,
मंदिर मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता.. शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा.
===============================
ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई ,
मगर वतन से खूबसूरत ...कोई सनम नहीं होता ,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हे कई ,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता


====================================
मैं भारत बरस का हरदम... अमित सम्मान करता हूँ
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ।
====================================
ज़माने भर में मिलते हे... आशिक कई ,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता ,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हे कई ,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता
 जय - हिन्द !! जय भारत ! वन्दे मातरम !
प्रिय मित्रो !सादर नमस्कार !कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात जिन भी मित्रों का आज जन्म-दिन या विवाह दिवस है , उनको मेरी तरफ से हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं !आप अपने ब्लॉग "फिफ्थ पिल्लर करप्शन किल्लर"को बहुत पसंद कर रहे हैं,रोज़ाना इसमें प्रकाशित लेखों को पढ़ कर शेयर करते हैं ,उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स भी देते हैं !उस सब के लिए भी आपका हार्दिक आभार प्रस्तुत करता हूँ !इस ब्लॉग का लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com 
मेरा e -mail ऐड्रेस ये है - 
pitamberdutt.sharma@gmail.com
मेरा मोबाईल नंबर ये है - +9414657511 . 
कृपया इसी तरह इस ब्लॉग को मेरे गूगल+,पेज,विभिन्न ग्रुप ,ट्वीटर और फेस बुक पर पढ़ते रहें , शेयर और कॉमेंट्स भी करते रहें क्योंकि ये ही मेरे लिए "ऑक्सीजन"का काम करती है ! धन्यवाद !आपका अपना - पीतांबर दत्त शर्मा !


Wednesday, August 10, 2016

"कली को छोड़ो,काश्मीर के काँटों की ओर ध्यान दो"! - पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक) मो.न. +9414657511

आज संसद में काश्मीर पर चर्चा हो रही है ! इसके द्वारा विपक्ष के वो नेता अपना महत्व विश्व के सामने बढ़वाना चाहते हैं जिनको भारत की जनता ने नकार दिया है ! कोई कह रहा है कि मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए काश्मीर में इतना काम हुआ तो कोई पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और अटल जी के कार्यों को याद कर रहा था !लेकिन किसी भी विपक्षी नेता ने यह नहीं बताया कि सर्वदलीय कमेटियों के सुझावों को upa सरकार पूरा क्यों नहीं कर पायी ?ये नेता अब एकबार फिर से उग्रवादियों से बातचीत की मांग उठाना चाह रहे हैं ताकि मौजूदा सरकार भी उन्हीं उलझनों में फंस कर रह जाए जिनमे पूर्व सरकारें फंसी रहीं !
                  कोंग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद तो अपनी रोटियां सेकते ही नज़र आये उनको समस्या से कोई सरोकार या गंभीरता से लेने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई ऐसा उनके भाषणों से मुझे लगा !काश्मीर से आये हुए सांसदों ने समस्या की गहराइयों में जाने का  किया लेकिन कोई पुख्ता हल वो भी नहीं सूझा पाए !सभी दल केवल प्लेटगन को बन्द करवाने,अलगाववादियों से बात करने पत्थरबाज़ युवाओं हेतु करोड़ों का बजट देने की बात करते ही दिखाई दिए !जबकि जबसे भारत आजाद हुआ है तभी से और प्रदेशों से ज्यादा धन वहाँ खर्च हो रहा है !किसी ने भी पकिस्तान से सख्ती से निपटने की इज़ाजत सरकार को नहीं दी !जबकि पाकिस्तान बुरहानवानी को अपना हीरो बनाकर कई दिनों से पेश कर रहा है !
                      हमारे देश  कॉमरेड तो हमेशां ही वही बातें बोलते हैं जिससे विश्व की नज़रों में भारत की इज्जत  होती हो !प्रधानमंत्री नहीं आये की रट लगातार लगाई जाती रही जबकि राज्यसभा के नेता और गृहमंत्री वहाँ उपस्थित थे !अभी उन्होंने भी अपना जवाब देना है !पीएमओ मंत्री जितेंद्र सिंह ने इन सबको उचित उत्तर दे भी दिया, उसके बावज़ूद विपक्षी नेताओं ने अपने गन्दे राग गाने जारी रख्खे ! समाजवादी सांसद ने कोंग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों की गलतियों का अच्छा विवरण दिया लेकिन उन्होंने भी ये सरकार पर ही छोड़ दिया कि आपको जैसे निपटना है निपटो !सरकार आपकी है !कुछ दिन पहले जब राजनाथ सिंह  पाकिस्तान डोरे पर अपना ब्यान संसद में दे रहे थे कि वो किस तरह सख्ती से वहा पेश आये तो सभी ने उन्हें अपना समर्थन दिया था लेकिन  पाकिस्तान से युद्ध करने का सुझाव किसी ने नहीं दिया !! क्यों भला ?"अगर दुश्मन मानता ही नहीं है " , और युद्ध भी नहीं करना तो फिर ये सख्ती किस काम की ???
                        तो मित्रो !ऐसा लगता है जैसे भारत के नेता हिजड़े बन कर रह गए हैं ! जो पिछले 70 सालों से सुरक्षा बलों के नॉजवानों को मरवाये जा रहे हैं ,देश का धन लुटाये जा रहे हैं और पाकिस्तानी कब्जे वाले काश्मीर को भुलाये जा रहे हैं !आपका क्या कहना है इस विषय पर !???????????? जय - हिन्द !! जय भारत ! वन्दे मातरम !
प्रिय मित्रो !सादर नमस्कार !कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात जिन भी मित्रों का आज जन्म-दिन या विवाह दिवस है , उनको मेरी तरफ से हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं !आप अपने ब्लॉग "फिफ्थ पिल्लर करप्शन किल्लर"को बहुत पसंद कर रहे हैं,रोज़ाना इसमें प्रकाशित लेखों को पढ़ कर शेयर करते हैं ,उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स भी देते हैं !उस सब के लिए भी आपका हार्दिक आभार प्रस्तुत करता हूँ !इस ब्लॉग का लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com 
मेरा e -mail ऐड्रेस ये है - 
pitamberdutt.sharma@gmail.com
मेरा मोबाईल नंबर ये है - +9414657511 . 
कृपया इसी तरह इस ब्लॉग को मेरे गूगल+,पेज,विभिन्न ग्रुप ,ट्वीटर और फेस बुक पर पढ़ते रहें , शेयर और कॉमेंट्स भी करते रहें क्योंकि ये ही मेरे लिए "ऑक्सीजन"का काम करती है ! धन्यवाद !आपका अपना - पीतांबर दत्त शर्मा !



Monday, August 8, 2016

"वो लाये थे , तूफ़ान से कश्ती , निकाल के "... !! - पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक) मो.न. +9414657511

सन 1857 के मंगल पांडे से लेकर महात्मा गांधी तक ना जाने कितने लोगों के दिलो-दिमाग पर भारत माता के रूप में छायी हुई थी ! किसी ने उग्र संघर्ष से तो किसी ने अपने शान्ति से असहयोग करके अपनी भारत माता को अंग्रेजों की जंजीरों से मुक्त करवाया था !ऐसे जांबाज़ देश भक्तों की संख्या लाखों में थी , लेकिन आज हम मात्र 20-50 लोगों के  ही जानते हैं !बाकियों को हमने अपने राजनितिक दलों के नेताओं की संकीर्ण सोच के कारण याद  रख पाए हैं !चाचा नेहरू जी और शास्त्री जी के शासन तलक तो 5000 शहीदों का रिकार्ड हमारी सरकार के पास था ! आज भी इंडिया गेट पर उनके नाम अंकित हैं !लेकिन उसके बाद हमारे नेताओं ने शहीदों को भी अपनी  लिया !क्योंकि इस देश पर ज्यादा कोंग्रेस ने शासन किया इसीलिए आज देश केवल कोंग्रेसी देश भक्तों के बारे में ज्यादा जानता है !
                                    आज देश के कई प्रदेशों को भी इन नेताओं ने अपनी जागीर मान लिया है ! उत्तर प्रदेश को मायावती और मुलायम जी ने ,बिहार को लालू और नितीश जी ने ,पंजाब को बादल साहिब ने,उड़ीसा को नवीन पटनायक जी ने और ऐसे ही बहन ममता , कॉमरेड, जयललिता,और चँद्रबाबू नायडू  ने भी अपने प्रदेशों पर अपना ही अधिकार समझ रख्खा है ! इन प्रदेशों की जनता भी लगभग ऐसा ही मानती है !यानिकि हमारी मानसिकता आज भी गुलामी से ही भरी हुई है !यानी तब उन शहीदों ने जो तूफ़ान से कश्ती हेतु जो अपना जीवन दान किया था उसे हमने आज असफल कर दिया है !
                       आज हमारे प्रधानमंत्री जी के मन में जो भावना है ,उसको सफल बनाने में सहयोग करने की बजाए रुकावटें ही खड़ीं की जा रही हैं ! इस काम में भजपा और उसके सहयोगी संगठन के नेता भी शामिल हैं !क्यों ???क्यों उनको देश की भलाई हेतु काम नहीं करने दिया जा रहा है ??क्यों उन्हें और उनकी पार्टी को शंका की दृष्टि से देखा जा रहा है ?जबकि भारत की जनता ने उन्हें और उनकी पार्टी को अपना भरपूर समर्थन देकर जिताया है ?  मुझे एक गीत की लाइन याद आ रही है कि "मैं कहता डंके की  चोट पे ,अपना हरी है हज़ार हाथ वाला वो दीनदयाला " ...!! ये बिलकुल वैसा है जैसे "हरि" नहीं  हज़ार हाथों वाले देश के दुश्मन हो गए हैं ! और मोदी जी को उन सबसे लड़ना पड़ रहा है ! "वो" कह गए कि "हम लाये हैं तूफ़ान से , कश्ती निकाल ,के देश को रखना मेरे बच्चो सम्भल के "...!! लेकिन हमने इस देश को ही बेच खाया !! किसने हमें ऐसा बनाया ??हम इतने निर्दयी तो नहीं थे ?? क्यों हमारे अंदर का इंसान मर गया ??क्यों हम इतने कठोर और स्वार्थी हो गए ?किसने हमें ऐसी शिक्षा दी ? माता-पिता,सन्तों और शिक्षक ने तो नहीं दी हमें ऐसी शिक्षा ! कौन ले गया हमें झूठी आधुनिकता  ओर ??क्या "पाश्चात्य-सभ्यता " का अँधा-धुंध अनुकरण इसके लिए दोषी हैं या फिर पुराने नेताओं ने ही हमें "चोर"दिया ?? जवाब किससे मांगे ??????मित्रो !! आप कुछ बता सकते हैं इस बारे में तो अवश्य बताइयेगा अपने अनमोल कॉमेंट्स लिख कर हमारे ब्लॉग में !!
            जय - हिन्द !! जय भारत ! वन्दे मातरम !
प्रिय मित्रो !सादर नमस्कार !कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात जिन भी मित्रों का आज जन्म-दिन या विवाह दिवस है , उनको मेरी तरफ से हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं !आप अपने ब्लॉग "फिफ्थ पिल्लर करप्शन किल्लर"को बहुत पसंद कर रहे हैं,रोज़ाना इसमें प्रकाशित लेखों को पढ़ कर शेयर करते हैं ,उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स भी देते हैं !उस सब के लिए भी आपका हार्दिक आभार प्रस्तुत करता हूँ !इस ब्लॉग का लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com 
मेरा e -mail ऐड्रेस ये है - 
pitamberdutt.sharma@gmail.com
मेरा मोबाईल नंबर ये है - +9414657511 . 
कृपया इसी तरह इस ब्लॉग को मेरे गूगल+,पेज,विभिन्न ग्रुप ,ट्वीटर और फेस बुक पर पढ़ते रहें , शेयर और कॉमेंट्स भी करते रहें क्योंकि ये ही मेरे लिए "ऑक्सीजन"का काम करती है ! धन्यवाद !आपका अपना - पीतांबर दत्त शर्मा !


Thursday, August 4, 2016

बुलंदशहर बलात्कार कांड को यह ‘मौन समर्थन’ क्यों! ??वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा - :साभार -सधन्यवाद !


डेढ़ दशक पुरानी बात है। अमर उजाला मेरठ में उपसंपादक ने एक खबर संपादित की। हेडिंग लगाई- दलित लड़की से बलात्कार। संपादक जी ने पूछा-इस हेडिंग का क्या मतलब है। उपसंपादक ने कहा-सर, इसमें गलत क्या है। संपादक बोले-क्या बलात्कार की वजह लड़की का दलित होना है। उपसंपादक बोला- जी सर, किस साले में दम है जो ब्राह्मण-ठाकुर की बेटी की तरफ आंख उठाकर भी देखे। संपादक जी मौन हो गए।
ये नजीर मैंने जानबूझकर रखी है। शुरू में ही कहा कि ये घटना डेढ़ दशक से ज्यादा पुरानी है। तबसे बहुत कुछ बदला है देश में। तबसे यूपी में बीजेपी की एक, बीएसपी की एक सरकार चली गई और समाजवादी पार्टी की दूसरी सरकार चल रही है। बहरहाल अभी समाज इस सवाल का जवाब देने में उलझा है कि ‘आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता’ । तो क्या बलात्कारियों की कोई जाति होती है, कोई धर्म होता है..? मेरी राय में तो बलात्कारियों की कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता, लेकिन बलात्कार पर समाज कैसे रिएक्ट करेगा, जब ये देखता हूं तो लगता है कि बलात्कारियों की हो न हो, लेकिन बलात्कार के शिकारों की जाति जरूर होती है।

बुलंदशहर में नेशनल हाइवे 91 पर की 29 जुलाई की रात सामूहिक बलात्कार की वारदात हुई। एक इंसान अपनी दादी की तेरहवीं में शामिल होने परिवार के साथ अपने गांव जा रहा था। रास्ते में दरिंदों ने पूरे परिवार को बांध दिया। जरा सोचिए उस इंसान पर क्या गुजरी होगी। जिस पत्नी की सुरक्षा के सात वचन लेकर उसने सात फेरे लिए थे, उस पत्नी की इज्जत उसकी आंखों के सामने ही तार तार कर दी गई। फूल जैसी 12-13 साल की बच्ची को गिद्धों ने पिता के सामने नोंच डाला, रस्सियों में बंधा बेबस पिता बस देखता रह गया। कहता रह गया-पैसे ले लो, लेकिन मेरी बेटी, मेरी पत्नी की इज्जत बख्श दो। गैंगरेप की शिकार महिला और उस मासूम बच्ची का का क्या हाल होगा, हम-आप तो बस अंदाजा लगा सकते हैं।

बुलंदशहर के हाइवे पर हुई इस हैवानियत पर मैं अखिलेश यादव और उनकी सरकार को नहीं कोसूंगा। इसका ये मतलब भी नहीं कि मैं उनको बख्श रहा हूं। दरअसल चैनलों में तो हम लोग सरकार, पुलिस की दाई-माई कर ही रहे हैं। ये मामला बहुत बीभत्स था, एनसीआर में था, लिहाजा मीडिया अटेंशन हो गया। मीडिया ने इसे उठाया, उठा भी रहा है, लेकिन इस घटना या फिर ऐसी घटनाओं पर समाज में जैसा रिएक्शन हो रहा है, वो मुझे हैरान कर रहा है।

छोटी-छोटी घटना पर छाती कूटने वाले बौद्धिक, वामपंथी, कुछ स्वघोषित और पोषित सेकुलर खामोश हैं। तो क्या उनकी खामोशी की वजह ये मानी जाए कि इस घटना में जो मां-बेटी सामूहिक बलात्कार की शिकार हुईं, वो सवर्ण थीं। साफ-साफ बताता हूं। बलात्कार की शिकार मां-बेटी ब्राह्मण परिवार की हैं। अब फेसबुक पर जरा रिएक्शन देखिए। महिलाओं ने एक सुर से इस घटना की वीभत्सता की चर्चा की है, बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताई है। कुछ मुस्लिम मित्रों ने भी इस दरिंदगी की घटना को लानत भेजते हुए बलात्कारियों के लिए शरीयत का कानून लागू करने की सलाह दी है। लेकिन इतनी वीभत्स घटना पर उनका तालू नहीं चटक रहा है, जो गुजरात में दलितों के आंदोलन पर अरण्य रोदन कर रहे हैं, जो कश्मीर में जुल्मो-सितम पर छाती कूट रहे हैं।

मैं इनकी खामोशी पर मैं क्या सिर्फ इस नाते सवाल उठा रहा हूं कि बुलंदशहर बलात्कार कांड के पीड़ित ब्राह्मण थे..? वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम, पत्रकार साहित्यकार गीताश्री, पद्मश्री से विभूषित लोकगायिका मालिनी अवस्थी, अंजू शर्मा समेत तमाम लोगों ने इस जघन्य कांड पर लिखा है और हां, ये सब सवर्ण परिवार से हैं। और जो लोग खामोश हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या अब बलात्कार के पीड़ितों, बलात्कारियों की जाति और धर्म तय करने जा रहे हैं आप लोग। कहां हैं दिलीप सी मंडल साहब..। कहां हैं अरुंधती राय, कहां हैं शबा नकवी, कहां हैं कविता कृष्णन, बरखा दत्त..? और हां…कहां है वो अवार्ड वापस करने वाला गिरोह..। भाई साहब, बहनजी, देवियों और सज्जनों..! आप लोगों की खामोशी सवर्ण बहन-बेटियों के गैंगरेप को मौन समर्थन दे रही हैं। क्या ब्राह्मणवाद को लेकर आपका विरोध यहां तक पहुंच चुका है.? क्या सवर्णों की बेटियों से बलात्कार की घटनाओं से कुछ लोगों का अहंकार संतुष्ट हो रहा है।

इस घटना पर जिस तरह समाज का एक बड़ा तबका खामोश है, उसकी प्रतिक्रिया भी देख लीजिए। अभी तक पीड़ित परिवार को एक नए पैसे के मुआवजे का ऐलान नहीं हुआ है। कोई संस्था उस परिवार का दर्द बांटने के लिए आगे नहीं आई है। दानवीरों के हाथ पीछे की तरफ बंधे हैं तो बात बात पर ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ट्वीट करने का भी मौका नहीं मिल पा रहा !
 जय - हिन्द !! जय भारत ! वन्दे मातरम !
प्रिय मित्रो !सादर नमस्कार !कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात जिन भी मित्रों का आज जन्म-दिन या विवाह दिवस है , उनको मेरी तरफ से हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं !आप अपने ब्लॉग "फिफ्थ पिल्लर करप्शन किल्लर"को बहुत पसंद कर रहे हैं,रोज़ाना इसमें प्रकाशित लेखों को पढ़ कर शेयर करते हैं ,उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स भी देते हैं !उस सब के लिए भी आपका हार्दिक आभार प्रस्तुत करता हूँ !इस ब्लॉग का लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com 
मेरा e -mail ऐड्रेस ये है - 
pitamberdutt.sharma@gmail.com
मेरा मोबाईल नंबर ये है - +9414657511 . 
कृपया इसी तरह इस ब्लॉग को मेरे गूगल+,पेज,विभिन्न ग्रुप ,ट्वीटर और फेस बुक पर पढ़ते रहें , शेयर और कॉमेंट्स भी करते रहें क्योंकि ये ही मेरे लिए "ऑक्सीजन"का काम करती है ! धन्यवाद !आपका अपना - पीतांबर दत्त शर्मा !

  ·  

Tuesday, August 2, 2016

"कैसे कैसे काम करने लग गए हैं हमारे राजनीतिज्ञ "?- पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक) मो.न. +9414657511

परिवर्तन इन्सान की ही नहीं बल्कि प्रकृति के भी स्वभाव में है !जो अपने अंदर समय एवं परस्थितियों के अनुसार परिवर्तन नहीं ला पाता वह एक ठहरे हुए बदबूदार तालाब की भाँती है !जिस प्रकार ज़मीन पर पड़ा हुआ पत्थर किसी को ठोकर लगने के काम तो आ सकता है ,लेकिन कोई भला नहीं कर सकता ! उसी  प्रकार मनुष्य को भी गतिमान और परिवर्तन शील होना आवश्यक है !लेकिन अगर यही परिवर्तन गलत दिशा में होने लगे तो परिणाम भयंकर रूप ले सकते हैं !हमारे राजनेता , जिनके आचरण को देख समझ कर देशवासी अपने विचार एवं भावनाएं निर्धारित कर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करते हैं !उनको तो हर कदम सोच समझ कर ही उठाना चाहिए !उनको अपनी वाणी पर भी संयम रखना आवश्यक है !
                           मोदी जी की नयी सरकार बनी तो जनता की अपेक्षाएं भी आसमान छूने लगीं !अब जब दो वर्ष इस सरकार को हो गए हैं तो विपक्षी दल तो मौके की फ़िराक में रहते हैं क्योंकि उनका  काम है , लेकिन भारत की जनता भी अब मन ही मन मोदी सरकार के मंत्रियों,राज्यसरकारों के कामों को तोलने लगी है !भाजपा के  पैतृक संगठन RSS के क्रियाकलापों को भी देखा और समझा जा रहा है !हर भारतवासी अपनी बुद्धि अनुसार अपने नेताओं और दलों को तोल रहा है और आगामी चुनावों हेतु अपना मन बना रहा है !!
                            एक तरफ हमारी विदेश मंत्री सुषमा  स्वराज जी हैं और दूसरी और हमारे खाद्य और कृषि मंत्री हैं !  विदेश  मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज बेहद संवेदनशील राजनेता हैं। पिछले दो वर्ष में उन्होंने विदेशों में संकटग्रस्त स्थितियों में फंसे अनेक भारतीयों की सुरक्षा की है। भारतीय नागरिकों को जिस तत्परता और राजनीतिक समझबूझ से उन्होंने मदद पहुंचाई है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। सुषमा स्वराज को भविष्य में अपने इन राहत कार्यों के लिए याद किया जाएगा। लेकिन कृषिऔर राज्य 

मंत्री जनता को कम भावों में सब्ज़ियां ,फल और अन्य

 खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं ऊपर से तुर्रा 

ये कि संसद में चर्चा के दौरान हमारे वित् मंत्री भी भाव 

कम करवाने का प्रयास करने का आश्वासन भी नहीं देते 

!धिक्कार है इन पर !!

                                   मोदी जी ने अपने 

मन्त्रिमण्डल में कई बदलाव तो किये हैं लेकिन ये 

पर्याप्त नहीं हैं !विपक्ष के नेता भी अनर्गल ब्यान और  

भरी राजनीतिक फायदे वाली यात्राएं या रोड शो निकाल 

हैं !या फिर गन्दी भाषा का उपयोग करके गलत 

बयानबाज़ी करते फिरते हैं !जनहित में आमरण 

अनशन नहीं बैठते क्यों ??बस अपने अपने चमचों 

से अपनी प्रशंसा सुनकर ही मंत्रमुग्ध हो जाते हैं !जब 

हार 

जाते हैं तो बड़ी ही बेशर्मी से कहते हैं कि हमें जनता का 

फैसला मंज़ूर है , हार-जीत तो लगी रहती है आदि आदि 

! सभी सांसदों,विधायकों और संगठन के लोगों को आम 

जनता और अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र 

करनी चाहिए !मौका मिला है तो कुछ ऐसा करके जाएँ 

कि इतिहास में आपका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा 

जाए , ना की आजमखान और ओवेसी की तरह कि मन 

से बददुआएँ ही निकलें !मेरा तो चेतना काम है बाकि 

आपकी मर्ज़ी !

 जय - हिन्द !! जय भारत ! वन्दे मातरम !
प्रिय मित्रो !सादर नमस्कार !कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात जिन भी मित्रों का आज जन्म-दिन या विवाह दिवस है , उनको मेरी तरफ से हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं !आप अपने ब्लॉग "फिफ्थ पिल्लर करप्शन किल्लर"को बहुत पसंद कर रहे हैं,रोज़ाना इसमें प्रकाशित लेखों को पढ़ कर शेयर करते हैं ,उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स भी देते हैं !उस सब के लिए भी आपका हार्दिक आभार प्रस्तुत करता हूँ !इस ब्लॉग का लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com 
मेरा e -mail ऐड्रेस ये है - 
pitamberdutt.sharma@gmail.com
मेरा मोबाईल नंबर ये है - +9414657511 . 
कृपया इसी तरह इस ब्लॉग को मेरे गूगल+,पेज,विभिन्न ग्रुप ,ट्वीटर और फेस बुक पर पढ़ते रहें , शेयर और कॉमेंट्स भी करते रहें क्योंकि ये ही मेरे लिए "ऑक्सीजन"का काम करती है ! धन्यवाद !आपका अपना - पीतांबर दत्त शर्मा !




                     
                       

Thursday, July 28, 2016

आरएसएस और गांधी हत्या !!

 राजनेताओं  को यह समझना होगा कि अपने राजनीतिक नफे-नुकसान के लिए किसी व्यक्ति या संस्था पर झूठे आरोप लगाना उचित परंपरा नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शायद यह भूल गए थे कि अब वह दौर नहीं रहा, जब नेता प्रोपोगंडा करके किसी को बदनाम कर देते थे। आज पारदर्शी जमाना है। आप किसी पर आरोप लगाएंगे तो उधर से सबूत मांगा जाएगा। बिना सबूत के किसी पर आरोप लगाना भारी पड़ सकता है। भले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इस मामले पर माफी माँगने से इनकार करके मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार दिखाई देते हैं लेकिन, कहीं न कहीं उन्हें यह अहसास हो रहा होगा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का अनर्गल आरोप लगाकर उन्होंने गलती की है। इसका सबूत यह भी है कि वह अदालत गए ही इसलिए थे ताकि यह प्रकरण खारिज हो जाए। गौरतलब है कि गांधी हत्या का आरोप संघ पर लगाने के मामले में कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके सीताराम केसरी को भी माफी का रास्ता चुनना पड़ा था। प्रसिद्ध स्तम्भकार एजी नूरानी को भी द स्टैटसमैन अखबार के लेख के लिए माफी मांगनी पड़ी थी। बहरहाल, वर्ष 2014 में ठाणे जिले के सोनाले में आयोजित चुनावी सभा में संघ को गांधी का हत्यारा बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले की सुनवाई कर रहे उच्चतम न्यायालय ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि राहुल गांधी इस मामले में माफी माँगे या फिर मुकदमे का सामना करें। उच्चतम न्यायालय ने राहुल गांधी के भाषण पर सवाल उठाए और आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि 'उन्होंने गलत ऐतिहासिक तथ्य का उद्धरण लेकर भाषण क्यों दिया? राहुल गांधी को इस तरह एक संगठन की सार्वजनिक रूप से निंदा नहीं करनी चाहिए थी।' हमें गौर करना होगा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति विरोध और द्वेष प्रारंभ से ही है। वैचारिक विरोध और द्वेष के कारण ही कांग्रेस का एक धड़ा अनेक अवसर पर संघ को बदनाम करने का प्रयास करता रहा है। 
  पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक संघ के प्रति वही संकीर्ण नजरिया और द्वेष कायम है। साम्यवादी विचारधारा के प्रति झुकाव रखने के कारण जवाहरलाल नेहरू संघ का विरोध करते थे। वह किसी भी प्रकार संघ को दबाना चाहते थे। वर्ष 1948 में जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की, तब संघ को बदनाम करने और उसे खत्म करने का मौका प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को मिल गया। 'नाथूराम गोडसे संघ का स्वयंसेवक है और गांधीजी की हत्या का षड्यंत्र आरएसएस ने रचा है।' यह आरोप लगवाकर कांग्रेसनीत तत्कालीन सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर न केवल प्रतिबंध लगाया, बल्कि देशभर में उससे संबंद्ध नागरिकों को जेल में ठूंस दिया। परंतु, साँच को आँच क्या? तमाम षड्यंत्र के बाद भी सरकार गांधीजी की हत्या में संघ की किसी भी प्रकार की भूमिका को साबित नहीं कर सकी। संघ अग्नि परीक्षा में निर्दोष साबित हुआ। नतीजा, सरकार को संघ से प्रतिबंध हटाना पड़ा। क्या राहुल गांधी और संघ विरोधी बता सकते हैं कि जब संघ ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, तब कांग्रेस ने ही उससे प्रतिबंध क्यों हटाया? राहुल गांधी संभवत: अब भी यह नहीं समझ पाए हैं कि गांधीजी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी, संघ ने नहीं। उन्हें इसके लिए उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी पर ध्यान देना होगा। न्यायालय ने कहा है कि गोडसे ने गांधी को मारा और संघ या संघ के लोगों ने गांधी को मारा, दोनों कथनों में बहुत बड़ा अंतर है। बहरहाल, नाथूराम गोडसे और संघ के संबंध में स्वयं गोडसे ने अदालत में कहा था कि वह किसी समय संघ की शाखा जाता था लेकिन बाद में उसने संघ छोड़ दिया। बहरहाल, यदि यह माना जाए कि एक समय गोडसे संघ का स्वयंसेवक था, इसलिए संघ गांधी हत्या के लिए जिम्मेदार है। तब यह भी बताना उचित होगा कि एक समय नाथूराम गोडसे कांग्रेस का पदाधिकारी रह चुका था। लेकिन, संघ विरोधियों ने नाथूराम गोडसे और कांग्रेस के संबंध को कभी भी प्रचारित नहीं किया। इससे स्पष्ट होता है कि आज की तरह उस समय का तथाकथित बौद्धिक नेतृत्व, वामपंथी लेखक/इतिहासकार और कांग्रेस का नेतृत्व ऐन केन प्रकारेण संघ को कुचलना चाहता था। यह सच है कि एक समय में नाथूराम गोडसे संघ की गतिविधियों में शामिल रहा। लेकिन, यह भी उतना ही सच है कि वह संघ की विचारधारा के साथ संतुलन नहीं बैठा सका। संभवत: वह संघ को कट्टर हिन्दूवादी संगठन समझकर उससे जुड़ा था। लेकिन, बाद में जब आरएसएस के संबंध में गोडसे की छवि ध्वस्त हुई, तब गोडसे न केवल संघ से अलग हुआ बल्कि एक हद तक संघ का मुखर विरोधी भी बन गया था। उनके समाचार पत्र 'हिन्दू राष्ट्र' में संघ विरोधी आलेख प्रकाशित होते थे। गोडसे ने संघ की आलोचना करते हुए सावरकर को पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उसने लिखा कि संघ हिन्दू युवाओं की ऊर्जा को बर्बाद कर रहा है, इससे कोई आशा नहीं की जा सकती। स्पष्ट है कि गोडसे संघ समर्थक नहीं, बल्कि संघ विरोधी था। गांधी हत्या की जांच के लिए गठित कपूर आयोग को दी अपनी गवाही में आरएन बनर्जी ने भी इस सत्य को उद्घाटित किया था। बनर्जी की की गवाही इस मामले में बहुत महत्त्वपूर्ण थी। क्योंकि, गांधीजी की हत्या के समय आरएन बनर्जी केन्द्रीय गृह सचिव थे। बनर्जी ने अपने बयान में कहा था कि यह साबित नहीं हुआ है कि वे (अपराधीगण) संघ के सदस्य थे। वे तो संघ की गतिविधियों से संतुष्ट नहीं थे। संघ के खेलकूद, शारीरिक व्यायाम आदि को वे व्यर्थ मानते थे। वे अधिक उग्र और हिंसक गतिविधियों में विश्वास रखते थे। (कपूर आयोग रिपोर्ट खंड 1 पृष्ठ 164)
   राजनीतिक और वैचारिक षड्यंत्र के तहत ही गांधी हत्या के मामले में आरएसएस को घसीटा गया था। गांधी हत्या की प्राथमिकी (एफआईआर) तुगलक रोड थाने में दर्ज कराई गई है। इस प्राथमिकी (एफआईआर-68, दिनांक- 30 जनवरी, 1948, समय - सायंकाल 5:45 बजे ) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कहीं कोई जिक्र नहीं है। लेकिन, गांधीजी की हत्या के बाद ही तत्कालीन प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने भाषणों में गांधी हत्या के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दोष देना शुरू कर दिया। इस बात से जाहिर होता है कि पंडित नेहरू आरएसएस के संबंध में पूर्वाग्रह से ग्रसित थे और उन्हें तत्कालीन वामपंथी विचारकों/नेताओं द्वारा लगातर संघ के प्रति भड़काया जा रहा था। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के भड़काऊ भाषणों से देशभर में कांग्रेस के लोग संघ से संबंध रखने वाले लोगों को प्रताडि़त करने लगे थे। संघ कार्यालयों पर पथराव हुआ, तोडफ़ोड़ हुई और कई जगह आगजनी भी की गई। लेकिन, संघ के अनुशासित स्वयंसेवकों ने कोई प्रतिकार नहीं किया। कांग्रेस की हिंसा का शांति से सामना कर उन्होंने सिद्ध कर दिया था कि संघ अंहिसक संगठन है। बहरहाल, गांधी हत्या में आरएसएस की भूमिका की पड़ताल करने के लिए तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल की निगरानी में देशभर में अनेक गिरफ्तारियां, छापेमारी और गवाहियां हुईं। इनसे धीरे-धीरे यह स्पष्ट होने लगा कि गांधी हत्या का संघ से कोई वास्ता नहीं है। संघ पर जघन्य आरोप साबित नहीं होते देख पंडित जवाहरलाल नेहरू कुछ विचलित हुए और उन्होंने जाँच पर असंतोष जाहिर करते हुए सरदार पटेल को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली की पुलिस और अधिकारियों की संघ के प्रति सहानुभूति है। इस कारण संघ के लोग पकड़े नहीं जा रहे। उसके कई प्रमुख नेता खुले घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि देशभर से जानकारियां मिली हैं और मिल रही हैं कि गांधीजी की हत्या संघ के व्यापक षड्यंत्र के कारण हुई है, परंतु उन सूचनाओं की ठीक प्रकार से जांच नहीं हो रही। जबकि यह पक्की बात है कि षड्यंत्र संघ ने ही रचा था। आदि-आदि। सरदार पटेल ने इस पत्र का क्या जवाब दिया वह बहुत महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि कुछ लोग सरदार पटेल को भी गलत अर्थों में उद्धृत करते हैं। संघ विरोधी सरदार पटेल की तत्कालीन प्रतिक्रियाओं को तो लिखते हैं, जिनमें उन्होंने भी यह माना कि गांधी हत्या में संघ की भूमिका हो सकती है। लेकिन, जाँच के बाद सरदार पटेल की क्या धारणा बनी, यह नहीं बताते। खैर, पंडित नेहरू की जिज्ञासा को शांत करने के लिए सरदार पटेल पत्र (27 फरवरी, 1948) में लिखते हैं कि गांधी जी की हत्या के सम्बन्ध में चल रही कार्यवाही से मैं पूरी तरह अवगत रहता हूं। सभी अभियुक्त पकड़े गए हैं तथा उन्होंने अपनी गतिविधियों के सम्बन्ध में लम्बे-लम्बे बयान दिए हैं। उनके बयानों से स्पष्ट है कि यह षड्यंत्र दिल्ली में नहीं रचा गया। वहां का कोई भी व्यक्ति षड्यंत्र में शामिल नहीं है। षड्यंत्र के केन्द्र बम्बई, पूना, अहमदनगर तथा ग्वालियर रहे हैं। यह बात भी असंदिग्ध रूप से उभर कर सामने आयी है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इससे कतई सम्बद्ध नहीं है। यह षड्यंत्र हिन्दू सभा के एक कट्टरपंथी समूह ने रचा था। यह भी स्पष्ट हो गया है कि मात्र 10 लोगों द्वारा रचा गया यह षड्यंत्र था और उन्होंने ही इसे पूरा किया। इनमें से दो को छोड़ सब पकड़े जा चुके हैं। इस पत्र व्यवहार से भी स्पष्ट है कि कांग्रेस का एक धड़ा लगातार पंडित नेहरू को संघ के विरोध में गलत सूचनाएं उपलब्ध करा रहा था। लेकिन, वास्तविकता धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही थी। 
  महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित संवेदनशील मामले को सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति आत्मा चरण की विशेष अदालत को सौंपा गया। प्रकरण की सुनवाई के लिए 4 मई, 1948 को विशेष न्यायालय का गठन हुआ। 27 मई से मामले की सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई लालकिले के सभागृह में शुरू हुई। यह खुली अदालत थी। सभागृह खचाखच भरा रहता था। 24 जून से 6 नवंबर तक गवाहियां चलीं। 01 से 30 दिसंबर तक बहस हुई और 10 जनवरी 49 को फैसला सुना दिया गया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 149 गवाहों के बयान 326 पृष्ठों में दर्ज हुए। आठों अभियुक्तों ने लम्बे-लम्बे बयान दिए, जो 323 पृष्ठों में दर्ज हुए। 632 दस्तावेजी सबूत और 72 वस्तुगत साक्ष्य पेश किए गए। इन सबकी जांच की गयी। न्यायाधीश महोदय ने अपना निर्णय 110 पृष्ठों में लिखा। नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। शेष पाँच को आजन्म कारावास की सजा हुई। इस मामले में कांग्रेस और वामपंथियों ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी विनायक दामोदर सावरकर को भी फंसाने का प्रयास किया था। लेकिन, उनका यह षड्यंत्र भी असफल रहा। न्यायालय से सावरकर को निर्दोष बरी किया गया। इसी फैसले में न्यायालय ने स्पष्ट तौर पर यह कहा कि महात्मा गांधी की हत्या से संघ का कोई लेना-देना नहीं है। स्पष्ट है कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद बात यहीं खत्म हो जानी चाहिए थी। लेकिन, नहीं। न्यायालय के निर्णय से कांग्रेस और वामपंथी नेता संतुष्ट नहीं हुए। संघ विरोधी लगातार न्यायालय के प्रति असम्मान प्रदर्शित करते हुए गांधी हत्या के लिए संघ को बदनाम करते रहे। बाद में, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दबाव या भरोसे में लेकर इस मामले को फिर से उखाड़ा गया। वर्ष 1965-66 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गांधी हत्या का सच सामने लाने के लिए न्यायमूर्ति जीवनलाल कपूर की अध्यक्षता में कपूर आयोग का गठन किया।दरअसल, इस आयोग के गठन का उद्देश्य गांधी हत्या का सच सामने लाना नहीं था, अपितु संघ विरोधी एक बार फिर आरएसएस को फंसाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, इस बार भी उन्हें मुंह की खानी पड़ी। कपूर आयोग ने तकरीबन चार साल में 101 साक्ष्यों के बयान दर्ज किए तथा 407 दस्तावेजी सबूतों की छानबीन कर 1969 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग अपनी रिपोर्ट में असंदिग्ध घोषणा करता है कि महात्मा गांधी की जघन्य हत्या के लिए संघ को किसी प्रकार जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।(रिपोर्ट खंड 2 पृष्ठ 76)  
  न्यायालय और आयोग के स्पष्ट निर्णयों के बाद भी आज तक संघ विरोधी गांधी हत्या के मामले में संघ को बदनाम करने से बाज नहीं आते। इस प्रकरण से यह भी स्पष्ट होता है कि संघ विरोधियों का भारतीय न्याय व्यवस्था, संविधान और इतिहास के प्रति क्या दृष्टिकोण है? जब यह मामला शीर्ष न्यायालय में पहुंच गया है तब न्यायालय को यह भी ध्यान देना चाहिए कि गांधी हत्या के लिए बार-बार संघ को जिम्मेदार बताने से न केवल एक संगठन पर कीचड़ उछाली जाती है, वरन भारतीय न्याय व्यवस्था के प्रति भी अविश्वास का वातावरण बनाया जाता है। उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद भी संघ को गांधी हत्या के लिए आज तक जिम्मेदार बताना, न्यायपालिका के प्रति असम्मान प्रकट करता है। न्यायालय को इस संबंध में भी संज्ञान लेना चाहिए। बहरहाल, हमें इस सच को स्वीकार करना होगा कि गांधी हत्या में संघ को बार-बार इसलिए घसीटा जाता है ताकि सत्ताधीश और वामपंथी विचारक अपने निहित स्वार्थ पूरे कर सकें। संघ विरोधियों ने अब तक गांधी हत्या प्रकरण को राजनीतिक दुधारू गाय समझ रखा था। लेकिन, उन्हें यह समझना चाहिए कि अब प्रोपेगंडा राजनीति का दौर बीत चुका है।  
 जय - हिन्द !! जय भारत ! वन्दे मातरम !
प्रिय मित्रो !सादर नमस्कार !कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात जिन भी मित्रों का आज जन्म-दिन या विवाह दिवस है , उनको मेरी तरफ से हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं !आप अपने ब्लॉग "फिफ्थ पिल्लर करप्शन किल्लर"को बहुत पसंद कर रहे हैं,रोज़ाना इसमें प्रकाशित लेखों को पढ़ कर शेयर करते हैं ,उन पर अपने अनमोल कॉमेंट्स भी देते हैं !उस सब के लिए भी आपका हार्दिक आभार प्रस्तुत करता हूँ !इस ब्लॉग का लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com 
मेरा e -mail ऐड्रेस ये है - 
pitamberdutt.sharma@gmail.com
मेरा मोबाईल नंबर ये है - +9414657511 . 
कृपया इसी तरह इस ब्लॉग को मेरे गूगल+,पेज,विभिन्न ग्रुप ,ट्वीटर और फेस बुक पर पढ़ते रहें , शेयर और कॉमेंट्स भी करते रहें क्योंकि ये ही मेरे लिए "ऑक्सीजन"का काम करती है ! धन्यवाद !आपका अपना - पीतांबर दत्त शर्मा !

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...