Sunday, May 10, 2020

"भारत एक - दुश्मन अनेक " !! - पीताम्बर दत्त शर्मा [लेखक-विश्लेषक]मो. न. - 9414657511

भारत सदियों पुराना है ! इसका इतिहास,संस्कृति,रीती-रिवाज़ ,धर्म और दुश्मन भी सदियों पुराने हैं ! अतः  "धर्म युद्ध" भी सदियों से ही चलता आ रहा है ! हर युग में सनातन धर्म के दुश्मन "भारत की हिन्दू जीवन पद्धिति "को समाप्त करना चाहते हैं !कारण कभी समझ नहीं आया ! लेकिन इनकी ताकत अपार हो जाती है जब,तब भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण कहते हैं गीता में कि मैं या मेरा कोई रूप "धर्म" को बचाने आता है ! और भगवान के हर "अवतार" को धर्म की पुनः स्थापना करने में "नानी याद आ जाती " थी !लेकिन जीत हमेशां सत्य की ही होती थी !
                            द्धापर के श्री कृष्ण अवतार के बाद आज तलक विष्णु ने स्वयं तो कोई अवतार नहीं लिया है लेकिन शास्त्रों में एक इशारा किया गया है कि कलयुग में कल्कि अवतार होगा ! हाँ अपने "रूपों -अंशों"को अवश्य भेजा है ! उन्होंने अपने ज्ञान से विश्व को सही रास्ता दिखाया है !जैसे आदि शंकराचार्य ,महात्मा बुद्ध ,भगवान महावीर,श्री गुरुनानक उनके नौ गुरु साथी आदि !लेकिन इनके शिष्यों ने ही इनके "पवित्र संदेशों"को अपने मुताबिक तोड़-मोड़ लिया और आज उनके नामों से अपनी दुकानें चलाने लगे ! जैसे आसाराम,राम रहीम सिंह,रामपाल आदि आदि !!
                            इस्लाम,पारसी,और ईसाई धर्म बाहर से भारत में आये ,युद्ध,व्यापार,धन बल और डर से भारत में इन्होने गहरी पैठ बनाली !भारतीय सम्पदा को लूटकर,वाजिब व् गैरवाजिब तरीकों से अपने देशों में ले गए ! इन्होने भारतियों,इसकी संस्कृति,ज्ञान,और जीवन पद्धिति को घटिया व निम्न स्तर का बताया तथा अपने अधूरे धर्म,ज्ञान को उच्चतम स्तर  का बताया ! विभिन्न प्रकार के प्रलोभन व डरावा दिखाकर धर्मांतरण करवाया जो आज तलक जारी है ! अंग्रेजों ने भारत छोड़ने से पहले जो "कांग्रेस" बनाई ,उसके जरिये जो बंटवारा करवाया उसके मूल में भी भारत को हर प्रकार से तोड़ने की नींव रख दी थी !उनकी छिपी हुई शर्तों को नेहरू,गाँधी और जिन्ना ने माना !जिसका खामियाजा आज भी भारत भुगत रहा है !सनातन धर्मियों और हिन्दू जीवन पद्धिति से जीवनयापन करने वाले लोगों को जातिवाद,धर्म,अमीर - गरीब  और आरक्षण से इन्ही ताकतों ने तोड़ दिया है अलग थलग कर दिया है !असल में आज भी विदेशी ताकतें अपने पिट्ठुओं {जो आज विपक्ष है}से भारत पर राज कर रहे हैं !
                          कब भारत के अधर्मी शत्रुओं का सम्पूर्ण नाश होगा ? कब धर्म की जय होगी ?और कब हमारा कल्याण होगा ? हम सभी को इसके लिए संयुक्त प्रयास करने होंगे !!सनातन धर्मियों और हिन्दू जीवन पद्धिति से जीवन यापन करने वाले भारतियों को एक होना पड़ेगा !


"5th पिल्लर करप्शन किल्लर" "लेखक-विश्लेषक पीताम्बर दत्त शर्मा "
वो ब्लॉग जिसे आप रोजाना पढना,शेयर करना और कोमेंट करना चाहेंगे ! 
link -www.pitamberduttsharma.blogspot.com मोबाईल न. + 9414657511

\



Tuesday, May 5, 2020

"कॉरोना काल ", "आध्यात्म काल " !! - पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक - विश्लेषक ) मो. न. 9414657511

मेरे वैश्विक परिवार के सदस्य गण बंधुओ व बान्धवियो !
    सादर नमस्कार !!
             आपके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं आपको प्रेषित करता हूँ !पिछले तीन महीनों से पूरा विश्व कोरोना नामक बीमारी से ग्रसित है !हम सभी मिलकर सम्पूर्ण हौसले से उसका मुकाबला भी कर रहे हैं !क्योंकि अभी तलक इस वायरस की कोई पुख्ता दवाई और वेक्सीन नहीं बन पायी है इसलिए हम सब अपने घरों में ही बंद होकर बैठे हैं ! इस प्रयोग से कुछ बचाव तो हुआ है !लेकिन हम कब तलक घरों में बंद रह सकते हैं ?ये हमारे सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है !हमारी अर्थ व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा चुकी है !भारी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं और व्यापार ठप्प पड़ गए हैं !
                   खोज की जा रही है कि पूरे विश्व में ये भयानक बीमारी फैली तो फैली कैसे ?क्या इसकी जड़ चीन से निकली ?क्या इस बीमारी को "जिहादी वहाबी तब्लीगी जमाती "मुस्लिमों  ने अपने सभी "दुश्मन देशों " में फैलाया ?क्या जिहादी पुराने तरीकों से जिहाद करते करते थक गए थे ?क्या इसलिए उन्होंने ये नया तरीका अपनाया ? क्या जैविक हथियार अब आतंकवादियों का नया हथियार बन गया है ?अगर ऐसी जरा सी भी संभावना बन गयी है तो वैश्विक संस्थाओं को तुरंत अपराधी मुल्कों पर कड़ी कार्यवाहियां करनी होंगीं !! अन्यथा मानवता नष्ट होने की पूरी पूरी संभावना है !
                    यहां से इस रोग से छुटकारा पाने हेतु हम सभी को आध्यात्म काल में जाना होगा !हम "लॉकडाउन "में बैठे हैं ! हमारे पास समय भी है ! तो क्यों न हम सभी भारतीय संस्कृति,योग,आयुर्वेद और उसकी पद्धितियों को जानें पहचानें !! ये भी सोचें कि आज के भौतिक विज्ञानं ने हमें कितना दिया और क्या क्या हमसे छीन लिया ?लेकिन भारत को तो पिछले 1500  वर्षों से लूटा भी जा रहा है और इसे बेवकूफ भी बताया जा रहा है !! लूटने वाले मुस्लिम,पुर्तगाली और अंग्रेज ही नहीं अब तो भारतीय ही भारतीय को लूट रहा है !! यहाँ के नेता,व्यापारी,पत्रकार,शिक्षक,अफसर,जनता को दोनों हाथों से लूटने का कोई भी अवसर अपने हाथों से जाने नहीं देते !!लेकिन वैश्विक शक्तियों को भारत की इस  "आध्यात्म्क शक्ति " को विश्व के भले के लिए प्रयोग में लाना होगा ! मैं चाहता हूँ कि विश्व हमारी "आध्यात्म्क शक्ति" को भी लूट ले !! ताकि हम हमारी "वसुधैव कुटुंबकम" सूक्ति सफल हो जाये ! हम फिर विजयी हो जायेंगे !!




  "5th पिल्लर करप्शन किल्लर" "लेखक-विश्लेषक पीताम्बर दत्त शर्मा "
वो ब्लॉग जिसे आप रोजाना पढना,शेयर करना और कोमेंट करना चाहेंगे ! 
link -www.pitamberduttsharma.blogspot.com मोबाईल न. + 9414657511

Tuesday, November 12, 2019

" भारत में सौदेबाजीयों को लोकतंत्र का हिस्सा बनाने में लगे बेईमान राजनेता व विद्वान "! - पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक - विश्लेषक)


                                                           महाराष्ट्र व हरियाणा में जब भी चुनाव होते हैं तो भारत के दूसरे प्रदेशों से ज्यादा,जनता व लोकतंत्र से धोखा और सौदेबाजीयां होनी शुरू हो जाती है ! चुनावों से पहले कुछ और माहौल दिखाई पड़ता है और चुनावों के बाद में कुछ और ! "गंदे - काले खेल" शुरू हो जाते हैं ! ये हम सब पिछले पंद्रह दिनों से देख रहे हैं !
कुछ"राजनेताओं,पत्रकारों,अफसरों,गवर्नरों और केंद्र सरकारों के चरित्र",बड़ी तेजी से "काले - सफेद" होने लगते हैं ! हरियाणा के पूर्व सीएम चोधरी भजन लाल जी के दल बदल को कौन भुला सकता है ? उसके बाद तो ये "बीमारी" पूरे भारत में फेल गई है,जैसे "डेंगू" फैलता है !!
                                                             मज़े की बात ये है कि इस गंदे काम में लोकतंत्र के कथित "रक्षक" ,जैसे वकील,पत्रकार,लेखक,विश्लेषक,अफसर,प्रवक्ता और एंकर लोग बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर बेईमान राजनेताओं का रास्ता साफ करते हैं।अब ये स्पष्ट नज़र आने लगा है कि "राम तेरी गंगा मेली" की तर्ज पर "लोकतंत्र गंदा" हो चुका है ! अगर जल्द "गंगा की सफाई अभियान" की तरह कोई "लोकतंत्र स्वच्छता अभियान" नहीं चलाया गया तो "वायु प्रदूषण" की तरह जैसे सांस लेना मुश्किल हो चुका है,जल गंदा हो चुका है और हमारी व्यवस्था पद्धिती में रहना भी मुश्किल हो चुका है !वैसे लोकतंत्र के मौजूदा स्वरूप में भी लोगों का जीवन दूभर हो जाएगा !
                                                                  हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने गंगा को साफ करने हेतु एक नया मंत्रालय ही बना दिया है ! इसी प्रकार उनको संविधान व व्यवस्थाओं को स्वच्छ करने वाला एक नया मंत्रालय भी बनाना होगा ! मुझे लगता है कि ऐसा वे जल्द करेंगे भी क्योंकि उनको हर क्षेत्र में "स्वच्छता" पसंद है !
अन्यथा ये गंदे लोग राजनीति को भी "काला - व्यापार" बना देंगे !



                                                                      "5th पिल्लर करप्शन किल्लर" "लेखक-विश्लेषक पीताम्बर दत्त शर्मा "
वो ब्लॉग जिसे आप रोजाना पढना,शेयर करना और कोमेंट करना चाहेंगे ! 
link -www.pitamberduttsharma.blogspot.com मोबाईल न. + 9414657511

\

Tuesday, October 22, 2019

"बसपा नेताओं का राजस्थान में अपमान ,चुनौती सभी हेतु"!? - "लेखक-विश्लेषक पीताम्बर दत्त शर्मा "





बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम व प्रदेश बसपा प्रभारी सीताराम मेघवाल ,बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के आदेश पर कल 22 अक्टूबर 2019 मंगलवार को राजस्थान के प्रदेश कार्यालय में जैसे ही पंहुचे ,तो पहले से गुस्साए बैठे बसपा कार्यकर्ताओं ने ही उनको गालियां दीं ,धक्कामुक्की की,मुंहकाला किया और जूतों की माला पहनाकर अपना रोष प्रकट किया ! सभी कार्यकर्ता कुछ दिन पूर्व बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल करवाने में ,इन नेताओं की "भूमिका"पर क्रोधित थे ! पार्टी की टिकटें बेचने का आरोप भी लगाया !
                                उधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान जारी कर सारा आरोप कांग्रेस पर मढ़ दिया ! ये सब कुछ निकाय चुनावों हेतु टिकटें बांटने हेतु रक्खी गई मीटिंग शुरू होने से पहले ही हो गया ! क्षेत्रीय पार्टियों के ज्यादातर नेता अपना व पार्टी का "आधार" बढ़ाने के चक्कर में धन,मंत्री पद और कमीशन का लालच छोड़ ही नहीं पाते !इसी चक्कर में छोटी - बड़ी सभी पार्टियां अपनी विचारधारा, निष्ठवान व समर्पित कार्यकर्ताओं को भुलाकर "सौदागरों" को ही पद और टिकटें बांटने लगी हैं ! जो लोकतंत्र हेतु भी एक भारी खतरा है !!
                                चुनाव आयोग ,सर्वोच्च न्यायालय और मीडिया को ऐसे "कुकृत्यों"पर लचीला रुख हर्गिज़ नहीं अपनाना चाहिए ,बल्कि "स्वतः संज्ञान"लेना चाहिए !! नेताओं का "चरित्रवान"होना "लोकतन्त्र के स्वास्थ्य " हेतु भी अत्यावश्यक है!
ऐसा अगर नहीं हुआ तो वो दिन दूर नहीं ,जब सभी पार्टियों के "बड़े -भ्रष्ट"नेताओं का "स्वागत"जूतों की माला से होने लगेगा !सभी "बुरे"नेताओं को ये घटना एक "बड़ी-चेतावनी"के रूप में लेनी चाहिए ! दूसरों पर आरोप लगाकर मायावती जी बच नहीं पाएंगी ! क्योंकि उनपर भी पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप ,उन्हीं की पार्टी के नेताओं ने लगाए हैं !
                        "चरित्र नहीं ,तो नेता कबूल नहीं "!!मतदाताओं को यही "सूक्त"अपनाना होगा ! भ्रष्ट नेताओं के "मायाजाल"में नहीं फंसना चाहिए !अब सवाल बड़ा ये भी खड़ा होता है कि "क्या ऐसे इलाज से भी ,भ्रष्ट नेता सुधरेंगे"????भारत की सुरक्षा एजेंसियों को चुनावों के समय ऐसे महान नेताओं ओर पार्टियों की "गतिविधियों"पर विशेष "नज़र"रखनी होगी !
                   पाठक मित्रों से अनुरोध है कि अपने कॉमेंट्स विस्तार से लिक्खें !!
"5th पिल्लर करप्शन किल्लर" "लेखक-विश्लेषक पीताम्बर दत्त शर्मा "
वो ब्लॉग जिसे आप रोजाना पढना,शेयर करना और कोमेंट करना चाहेंगे ! 
link -www.pitamberduttsharma.blogspot.com मोबाईल न. + 9414657511

\


Image result for baspa rashtriya samanvayak ramji gautam




Wednesday, October 16, 2019

" गहलोत सरकार की चालाकियां" ! ?? _

राजस्थान में जब से गहलोत सरकार ने शपथ ग्रहण की है,तभी से उसे एक चिंता
 बहुत बुरी तरह से सता रही है ! वो समस्या है निकाय चुनावों की ! गहलोत
 सरकार चाहती है कि वो अपने हाईकमान और जनता के सामने अपना महत्व व 
साख बनाए और कायम रक्खे ! उनको हर चुनावों में मोदी जी का नाम आ जाने
 से डर लगता है ! उनकी प्रसिद्धि के सामने वो अपने को काफी बौना मानते हैं,जो वो हैं भी ! तभी तो उन्होंने निकाय चुनावों में अध्यक्षों के चुनावों के पहले सीधे जनता  द्धारा 
लेकिन उनको डर फिर भी सता रहा था ! रातों को नींद नहीं आ रही थी ! तो उन्होंने कल एक अधिसूचना जारी करवा दी ! जिसमें ये प्रावधान कर दिया गया कि अब निकाय अध्यक्ष का पार्षद होना आवश्यक ही नहीं है ! जो उनके चहेते होंगे केवल उन्हीं को नगरपालिका का अध्यक्ष चुनवा दिया जायेगा ! उसके लिए उनका "शुभचिंतक" होना आवश्यक है ! भाजपा को भी अंदर खाते ये नियम अच्छा ही लगेगा ! वो केवल नाम मात्र ही इसका विरोध करेगी ! क्योंकि उसके नेताओं को भी तो अपने "चेलों" को निकायाध्यक्ष बनाने का अवसर मिलेगा ! "राजनीतिक चमचों"की चांदी होने वाली है जी ! इच्छुक व्यक्ति अपने विधायकों,सांसदों और पार्टियों के अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों को "दंडवत प्रणाम करना शुरु कर दें !
नगरपालिका अध्यक्षों व निकाय अध्यक्षों के इस तरह के चुनाव तरीके से भ्रष्टाचार चरम सीमा तक फैलेगा ! न्याय पालिका को स्वयं संज्ञान लेना चाहिए ! क्योंकि जनता द्वारा चुने गए पार्षद अपने विवेक का उपयोग ही नहीं कर पायेंगे ! वे तो बस "येस मैन" बनकर ही रह जाएंगे ! उनके अधिकारों का भी हनास होगा ! "जनता और जागरूक" लोगों को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज अवश्य करवाना चाहिए ! किसीको भी "मनमर्जी" नहीं करने दी जा सकती क्योंकि ये "मौलिक अधिकारों का हनन" है !!

               
"5th पिल्लर करप्शन किल्लर" "लेखक-विश्लेषक पीताम्बर दत्त शर्मा "
वो ब्लॉग जिसे आप रोजाना पढना,शेयर करना और कोमेंट करना चाहेंगे ! 
link -www.pitamberduttsharma.blogspot.com मोबाईल न. + 9414657511

\

Thursday, October 10, 2019

"अड़ियल ,सड़ियल और बकियल भारतीय विपक्ष"!!

प्रिय पाठक मित्रो ! सादर नमस्कार !!
                              आज हम भारत के विपक्षी नेताओं के लम्बे समय तक सत्ता में रहने के कारण उनके बिगड़े स्वभाव की चर्चा करेंगे !आज लगभग सभी मुख्य विपक्षी नेता स्वभाव व व्यवहार से "अड़ियल ,सड़ियल और बकियल हो गए हैं ! आज वे भारत की सरकार ,संवैधानिक संस्थाओ ,प्रशासनिक अफसरों और न्यायालयों तलक को सीधे दोषारोपण ही नहीं करते बल्कि आदेश देते भी नज़र आते हैं !
                                  उनका ये व्यवहार जनता का कोई हित नहीं करता ,उल्टे देश की प्रगति मे बाधा ही बनता है !उनका सत्ता पक्ष की सफलताओं पर जलना ,हर बात पर अड़ जाना ,संसद व टीवी की बहस में बकना और गरियाना ,देश की प्रतिष्ठा पर एक बड़ा प्रहार होता है !अगर कोई समझे तो !
                                    उनका बड़ा कुतर्क ये ही होता है कि "प्रश्न पूछना व विरोध करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है "!लेकिन वो विपक्षी ये भूल जाते हैं कि "संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा बनाकर रखना और हर विषय पर सकरात्मक व सार्थक बहस कर उपयोगी सुझाव देना "भी उन्हीं का कर्तव्य है !? किसी बड़े या दुश्मन देश के धन ,लालच ,बिछाए जाल या ब्लैकमेल में फंसकर देश का अनहित तो किसीको नहीं करना चाहिए न ?
                                " सच्चा,कर्तव्यनिष्ठ और मजबूत विपक्ष ,लोकतंत्र की आवश्यकता होता है " !भारतीय विपक्ष ,बुद्धिजीवियों और पत्रकारों का भी ये धर्म हो जाता है कि वे समय समय पर समीक्षा कर जनहित हेतु चेताते रहें ताकि लोकतंत्र बचा रहे !



प्रिय मित्रो ! 
                    सादर नमस्कार !
                                       कुशलता के आदान-प्रदान पश्चात् समाचार ये है कि हमारे इस ब्लॉग में ज्वलन्त विषयों पर लेख-टिप्पणियां होती हैं।जो मित्र पढ़ने में रूचि रखते हों,अवश्य पढ़ें,फिर अपने मित्रों को शेयर करें और अपने अनमोल कॉमेंट्स भी रोज़ाना लिख्खा करें।इसका लिंक ये है - www.pitamberduttsharma.blogspot.com. मुझसे संपर्क करने हेतु मेरा ई मेल एड्रेस ये है - pitamberdutt.sharma@gmail.com. मेरा मोबाईल नम्बर ये है - 9414657511. सधन्यवाद ! आपका अपना मित्र पीताम्बर दत्त शर्मा,1/120,आवासन मंडल कालोनी,वार्ड नम्बर 10,सूरतगढ़।जिला श्रीगंगानगर,राज. भारत


आपका एक बार फिर से स्वागत है !प्रिय पाठक मित्रो !!

प्रिय मित्रो !!
एक बड़े अंतराल के बाद आपसे से फिर से विचार सांझा करने का सुअवसर मिलना शुरू हुआ है !!आप सभी मित्रों को बधाई व शुभ कामनाएं !!जल्दी ही आप मेरे लेख पढ़ सकेंगे !!
आपका मित्र 
पीताम्बर दत्त शर्मा 

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...