Thursday, January 24, 2013

"सिसक रहा गणतन्त्र" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')



गाकर आज सुनाता हूँ मैं,
गाथा हिन्दुस्तान की।
नहीं रही अब कोई कीमत,
वीरों के बलिदान की।।

नहीं रहे अब वीर शिवा,
राणा जैसे अपने शासक,
राजा और वजीर आज के,
बने हुए थोथे भाषक,
लज्जा की है बात बहुत,
ये बात नहीं अभिमान की।
नहीं रही अब कोई कीमत,
वीरों के बलिदान की।।

कहने को तो आजादी है,
मन में वही गुलामी है,
पश्चिम के देशों का भारत,
बना हुए अनुगामी है,
मक्कारों ने कमर तोड़ दी,
आन-बान और शान की।
नहीं रही अब कोई कीमत,
वीरों के बलिदान की।।

बाप बना राजा तो उसका,
बेटा राजकुमार बना,
प्रजातन्त्र की फुलवारी में,
उपजा खरपतवार घना,
लोकतन्त्र में गन्ध आ रही,
खद्दर के परिधान की।
नहीं रही अब कोई कीमत,
वीरों के बलिदान की।।

देशी नाम-विधान विदेशी,
सिसक रहा गणतन्त्र यहाँ,
लचर व्यवस्था देख-देखकर,
खिसक रहा जनतन्त्र यहाँ,
हार गई फरियाद यहाँ पर,
अब सच्चे इन्सान की।
नहीं रही अब कोई कीमत,
वीरों के बलिदान की।।
क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com.


आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

" न्याय करना सीखो ....!! कांग्रेसियों !!

"यदि सच न बोलने की और सच न स्वीकारने की गीता /कुरआन /बाइबिल या संविधान की कसम खा रखी है तो दीगर बात है ...अगर साम्प्रदायिकता को कानी आँख से देखने की कसम खा राखी है तो दीगर बात है ... वरना क्या यह गलत है कि बाबरी मस्जिद ढहाई जाने से पहले औरंगजेब ने 6000 से भी अधिक हिन्दू मंदिर नहीं तोड़े ?...क्या यह गलत है कि इस्लाम कबूल करने से मना करने पर कई सिख हिन्दुओं के सर कलम करवाए गए ? क्या यह गलत है कि अकेले जम्मू-कश्मीर में गुजरे सालों में 210 से भी अधिक मंदिर तोड़े गए ? ...क्या यह गलत है कि जम्मू-कश्मीर में हिन्दुओं को अपनी औरते छोड़ कर पलायन कर जाने के धमकी भरे पोस्टर हिन्दुओं के घर पर मुसलमान आतंकवादीयों ने नहीं लगाए ? ...क्या यह गलत है कि लाखों कश्मीरी हिन्दू मुसलमान आतंकियों की वजह से जम्मू -कश्मीर से बेघर होकर देश के अन्य प्रान्तों में शरणार्थी है ?...क्या यह गलत है कि जम्मू -कश्मीर में सामान्य दिन तो छोड़ दो स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी मुसलमान आतंकवादी तिरंगा नहीं फहराने देते ?... क्या यह गलत है कि हिन्दुओं को अपने ही देश में अपने आस्था के तीर्थ अमरनाथ दर्शन करने के लिए मुसलमान आतंकियों के हाथो बड़ी संख्या में सामूहिक क़त्ल-ए-आम का शिकार नहीं होना पड़ता ? ...क्या यह गलत है कि हिन्दुओं को अमरनाथ और वैष्णव देवी के दर्शन के लिए जज़िया नहीं देना पड़ता ? ...क्या यह गलत है कि मुसलमानों को हज यात्रा के लिए जो सब्सिडी दी जाती है उसके लिए भी धन जुटाने के लिए हिन्दुओं से भी टैक्स की उगाही होती है ? ...क्या यह गलत है कि गुजरात के चर्चित दंगों की शुरुआत गोधरा में रेल से यात्रा कर रहे 65 हिन्दू तीर्थ यात्रियों को मुसलमानों द्वारा ज़िंदा जला देने पर हुयी थी ? ...क्या यह गलत है कि मुहम्मद साहब के द्वारा स्थापित मस्जिद चरार-ए-शरीफ को एक मुसलमान आतंकी मस्तगुल ने जला कर राख कर दिया तो मुसलमान चुप रहे ? ...क्या यह गलत है कि राम जन्मभूमि (अयोध्या ) और कृष्ण जन्मभूमि (मथुरा ) पर मस्जिद नहीं बनाईं गईं ? ...क्या यह गलत है कि इस विराट भू-भाग और क्षेत्रफल वाले इस देश में मस्जिद बनाने के लिए जगह की कमी तो थी नहीं ? ...क्या यह गलत है कि कभी हिन्दुओं ने किसी मस्जिद को तोड़ कर कहीं मंदिरनहीं बनाया ? ...क्या यह गलत है कि ईसाईयों ने भी कभी कोई मंदिर या मस्जिद तोड़ कर चर्च नहीं बनाया ? ...क्या यह गलत है कि इस देश में जब और जहां-जहां मुसलमानों का राज्य था वहाँ हजारों मन्दिर तोड़े गए ...आज़ादी के बाद इस देश में जम्मू -कश्मीर में 200 से भी अधिक मंदिर तोड़े गए जबकि गुजरात में गोधरा काण्ड के बाद भड़की प्रति हिंसा में भी एक भी मस्जिद नहीं तोडी गयी ? ...क्या यह गलत है कि गुजरात में गोधरा में हिन्दू तीर्थ यात्रियों को ज़िंदा जलाने के बाद भड़की प्रति हिंसा में भी कोई मस्जिद नहीं तोड़ी गयी ?...क्या यह गलत है कि हिन्दुओं द्वारा बाबरी मस्जिद तोड़े जाने से पहले देश के विभिन्न हिस्सों में मुसलमान हजारों मंदिर तोड़ चुके थे ? ...क्या यह गलत है कि एक बाबरी मस्जिद का तोड़ा जाना हजारों मन्दिरों के तोड़े जाने से उत्पन्न प्रति हिंसा थी ? ...क्या यह गलत है कि गुजरात के दंगे गोधरा काण्ड से शुरू हुए थे और वह गोधरा में ज़िंदा गए 65 हिन्दुओं की घटना से उत्पन्न प्रति हिंसा थी ? ...अगर मुसलमानों का आतंकवाद यों ही जारी रहा और वोट बैंक की लालच में राजनीति ने साम्प्रदायिकता को कानी आँख से देखा तो प्रति हिंसा और प्रति आतंकवाद होना तय है ...जब सह अस्तित्व के सारे प्रयास असफल हो जाएँगे तो " 
                               क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com.


आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511
    

Wednesday, January 23, 2013

" अडवाणी-सुषमा-जेटली ने दिखाई अपनी नेता गिरी "... देर आयद-दुरुस्त आयद ..!!??

  राजनाथ सिंह का शुमार बीजेपी के अनुभवी और तेज-तर्रार नेताओं में होता है। बेशक अध्यक्ष बनने के बाद उनके सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन उनकी संगठन क्षमता सवालों से परे रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके राजनाथ इससे पहले भी बीजेपी अध्यक्ष पद संभाल चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत है उनका मिलनसार व्यक्तित्व और बेदाग छवि। क्या-क्या है राजनाथ की ताकत आप भी जानें-
राजनाथ की ताकत

1. राजनाथ की छवि साफ-सुथरी है। उनके खिलाफ किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। उनका राजनीतिक करियर अब तक बेदाग रहा है।वो पूरी तरह विवादों से मुक्त रहे हैं।
2. राजनाथ खुद को भाजपा के अलग-अलग गुटों से परे रखते हैं। यही वजह है कि उनके सभी के साथ अच्छे संबंध हैं।
3. राजनाथ कोई भी फैसला लेने से पहले आरआरएस से सलाह अवश्य लेते हैं। यानी आरएसएस का उन्हें पूरा वरदहस्त प्राप्त है।
4. राजनाथ अपनी गलतियों के लिए सहयोगियों से क्षमा मांगने में हिचकिचाते नहीं हैं। यानी उनमें अहम की भावना नहीं है।
5. राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश से आते हैं जहां लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें हैं। यूपी की जनता उन्हें जानती और पहचानती है।
6. राजनाथ यूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में वो राज्य की राजनीति से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। ये अनुभव लोकसभा चुनाव में उनके काम आ सकता है।
7. राजनाथ हिंदी भाषी हैं, अच्छा बोलते हैं और भाषण देने की कला में पारंगत हैं।
8. राजनाथ राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं और इसकी बारीकियों पर ध्यान देते हुए आगे का रास्ता तय करते हैं।
9. दूसरे कई नेताओं की तरह राजनाथ की जुबान फिसलती नहीं है। उनके बयानों पर विवाद नहीं होता। धीर-गंभीर छवि उनके व्यक्तित्व से मेल खाती है।
10. राजनाथ संघ के करीबी हैं और बीजेपी में सभी बड़े नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं।


 राजनाथ सिंह जी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई, उम्मीद है आपकी अध्यक्षता मे भाजपा भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश मे भी पुनः जनता मे खोया विश्वास जगा पायेगी
जय हिंद
जय मां भारती
वन्दे मातरम
 क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com.


आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

Tuesday, January 22, 2013

" दिल..है कि मानता....नहीं..." राहुल जी को P.M. ...!!???

 दिल की बात मानने वाले सभी मित्रों को मेरा   हार्दिक नमस्कार !!
                            जयपुर के " चिंतन-शिविर " में कांग्रेस के भावी प्रधानमंत्री पद के दावेदार राहुल गांधी ने अपने चेलों-गुरुओं को डांटा-समझाया-फुसलाया-रुलाया और सपना भी दिखाया !! सब " भावविह्वल " होकर नाचने-गाने और नारे भी लगाने लगे !! माता श्री सोनिया जी ने भी अपने बेटे को " सत्ता रुपी ज़हर " पीने हेतु अग्रसर कर ही दिया !! 8 साल पहले का " त्याग " अब मोह बन गया ! 
                   लेकिन इतना सबकुछ घट जाने के बाद भी..." दिल है कि मानता नहीं ....हमारे राहुल बाबा प्रधानमंत्री पद पर बैठ पाएंगे..,क्योंकि जो प्रश्न इस चिंतन-शिविर में माँ-बेटे ने खड़े किये , पार्टी में व्याप्त कमियों को लेकर,उनका उत्तर ना तो कोई कांग्रेसी नेता दे पाया और ना ही ये स्वयं !! क्योंकि सवाल करने वाले भी ये, पार्टी-सरकार चलाने वाले भी ये और भविष्य के शासक भी ये ...तो कोई पागल ही होगा जो ये कहे कि महाराज और महारानी जी आप ही " वकील-जज और दोषी " हो !! हमने तो सिर्फ आपके परिवार का हुकुम ही माना है !!
                        राहुल जी ने अपने पिता जी के कई साल पहले गए " वाक्य " को भी यह कहकर सुधारने की कोशिश की कि " अब जनता के पास 100 में से 99 रूपये अवश्य पंहुचेंगे " !! लेकिन जनता पूछती है कि 100 के 100 क्यों नहीं ??? क्या राशि काफी बड़ी हो गयी है इसलिए कमीशन 20टका की बजाय 1टका हो गया...या नेताओं के पेट भर गये..??
                        मैं  सीधे-सीधे कांग्रेसियों से एक ही सवाल पूछता हूँ कि अगर आप जनता के दुःख से इतने ही दुखी हो तो कुछ सालों के लिए अपने घर क्यों नहीं आराम करते...?? अपने परिवार के सदस्य को भावी प्रधानमंत्री पद या कांग्रेसाध्यक्ष बनाने की बजाय ये घोषणा क्यों नहीं करते की जो भी संसद में ज्यादा वोटों से जीतकर आएगा वो ही इन पदों के दावेदार होंगे..??
                       क्या कांग्रेस का मन , मनमोहन जी से भर गया????? क्या अब कोई दूसरा प्रधानमंत्री पद के योग्य व्यक्ति नहीं बचा कांग्रेस में....???
                      क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
                               प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

Monday, January 21, 2013

" क्या आपको ...मीडिया-मनेजर चाहिए.".!! हायर कीजिये मात्र 20,000/-प्रति माह पर !!

 प्रिय  मित्रो,नमस्कार!! भारत में चुनाव नज़दीक आ रहे हैं । सोशल-मीडिया में लाखों लोगों तक अपनी बात और राजनितिक-सामाजिक गतिविधियों को " सलीके से चित्रों और विडिओ क्लिप " द्वारा रोज़ाना पंहुचाने हेतु " हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ", सूरतगढ़ पर संपर्क करें !! ताकि आपकी सफलता सुनिश्चित हो सके । क्योंकि 21वीं सदी में इंटरनेट द्वारा सस्ता और असरदार प्रचार कम समय में ही किया जा सकता है !!
 हमारी टीम के सदस्य अपने आप आपकी गतिविधियों को " वाच " कर प्रभावशाली तरीके से आपको और आपकी बात को जनता और " हाई-कमांड " के नेताओं तक पंहुचायेंगे !! जिनमे संपादक,केमरा-मैनऔर साउंड-रिकार्डर शामिल रहेंगे !! अगर आपको ज़रुरत हो तो हमारे आदमी आपके लिए " इवेन्ट-मेनेजमेंट " और सर्वे  भी करवा देंगे !!
                                हम सोशल-मीडिया की कई वेबसाईटों,ब्लॉग,पेज,ग्रुप,गूगल+,फेसबुक                                    और ट्विटर से जुड़े हुए हैं !! टिकेट लेने के इच्छुक नेता अपने वीडियो-प्रोफाईल तैयार करवाने हेतु आज ही मिलें :- पीताम्बर दत्त शर्मा, मोबाईल नंबर-9414657511,सूरतगढ़ !! हमारा स्टाफ राजस्थान,हरियांना,पंजाब और दिल्ली में सक्रीय है !!
                           प्रिय मित्रो, सादर नमस्कार !! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

Friday, January 18, 2013

" समरथ को नहीं - दोष गोसाईं."... !!

      सभी समर्थ मित्रों को मेरा " साष्टांग-प्रणाम !!                                      गोस्वामी तुलसीदास जी ने सच ही कहा था , जोआज भी सटीक बैठता है !! कल हमारी गली में एक चोर पकड़ा गया , मोहल्ले के " खाप-पंचायत " टाईप के लोगों ने उसे एक पेड़ के साथ बाँध दिया और क्या बच्चा -क्या जवान लगे सब उसे पीटने । संयोगवश मैं भी अपनी दुकान से घर लोटते वक्त वंहा पंहुचा तो मैंने ये मंज़र देखा !! माजरा समझते हुए जब मैंने उस चोर की शक्ल देखि तो मुझे वो जाना-पहचाना सा लगा , गौर से देखने पर मैं बोला कि ये तो नगर-पिता श्रीमान...............जी का बेटा है !! मेरा इतना कहना था कि सब एकदम दूर हटकर खड़े हो गए !!
                            जो व्यक्ति अबतक उसे 3-4 चांटे रसीद कर चुका था, बोला मैंने भी सबको कहा था भाई साहिब लेकिन किसी ने सुना ही नहीं ...! दूसरा बोला हमें तो अँधेरे में पता ही नहीं चला , पहचाना ही नहीं गया , हांजी ये तो हमारे सेठ जी का ही बेटा है !! तीसरा बोला - मैंने तो कहा था की मारो मत लेकिन पता नहीं कौन लोग दूसरी गलियों के लोग आये थे जो इसकी पिटाई कर गए जी भाई साहिब हमने इन्हें कुछ नहीं कहा..!!जी.....!!
                                                                                                                                     बंधे हुए चोर ने मेरी तरफ अजीब नज़रों से देखा और मैं मुस्कुराया...!! मैंने सबसे कहा कि इसे खोलकर मेरे घर लाओ वंहा बैठकर मामला सुनते हैं !! इतना कहते हुए मैं अपने घर की तरफ चल दिया , पत्नी जी से बोला , पत्नी जी ज़रा 5-7 कप चाय तो बनाना......!! वो बोली ;- हो गए घर आते ही तुम्हारे आर्डर चालू....!! किसकी बरात साथ लाये हो !!                  मैं बोला, पत्नी जी आपके मधुर वचनों से मैं धन्य हो गया......चलो अब चाय भी पिलादो तुम्हारी वाणी जैसी गरमागरम...! तभी सब मोहल्ले वाले घर के अन्दर आ गए तो हमारा प्रेमालाप बंद हुआ , पत्नी जी चाय बनाने में जुट गयी लेकिन कान हमारी ओर ही लगाये हुए थी ! मैं सभी आगुन्तकों से बोला - आइये बैठिये सबलोग ! तब मैंने पूछा..किसके घर में हुई चोरी , शर्मा जी बोले अपने पूनिया जी के घर ये " बबुआ " घुस गया था पड़ोस के वर्मा जी के बच्चों ने इसे देख लिया , पूनिया जी अपनी भतीजी की शादी में जयपुर गए हुए हैं परिवार सहित !! तब ये भाग रहा था तो सबने इसे पकड़ कर बाँध दिया..!! मैं बोला पहले पूछताछ तो करनी थी सीधे मारना शुरू करदिये .....तो रामखिलावन जी बोले हमने तो मारा ही नहीं,कायथ जी बोले काहे झूठ बोल रहे हो वर्मा जी के साथ आपने ही तो सबको शोर मचाकर बुलाया की पकड़ो-पकड़ो चोर -चोर और फिर आपने ही रस्सी से इस प्यारे से मुन्ने को बांधा फिर मारा, हम तो आये ही बाद में थे !!
                           मैं   बोला कि  शोर   मत करिए  ,कुछ  चोरी  तो  नहीं  हुआ न , चाय पीजिये और जाइये , मैं इसे पुलिस स्टेशन छोड़ आउंगा !! जब सब चाय पीकर चले गए तो वो लड़का बोला ..थेंक्यू अंकल !! मैं तो अपनी क्लासमेट से मिलने आया था ! कई दफा वो घर के पीछे बैठे होते हैं ..तो मैं घर के अन्दर चला गया , और पड़ोसियों ने मुझे चोर समझ शोर मचा दिया और सब पीटने लगे !! मैंने उसे समझाया कि बेटा इस तरह चोरी से किसी के घर नहीं घुसते !! उसे गरम-गरम दूध पिलाकर मैंने अपने घर से विदा कर दिया !!
                           बाद  में मैं सोचने लगा कि छोटे - मोटे अपराधियों को तो जनता स्वयं जज बनकर दंड देने लगती है लेकिन बड़े अपराधियों, चोरों के आगे नतमस्तक होने लगती है !!!
                        पाकिस्तान  की विदेश मंत्री श्रीमती हिना जी ने हिंदुस्तान के बड़े चोरों की और " ऊँगली " की है ....!! मैं उनके जज्बे की कद्र करता हूँ और कहता हूँ कि हमें भी पता है मैडम !! लेकिन हमें गोस्वामी तुलसीदास जी गलत पाठ पढ़ा गए हैं...!! इसलिए हम मजबूर हैं !!
                     प्रिय मित्रो, सादर नमस्कार !! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

Wednesday, January 16, 2013

" दुनिया में रहना है तो, काम करो प्यारे "..." चिंतन नहीं "...!!??

 " काम  " करने वाले सभी मित्रों को मेरा हार्दिक  नमस्कार !!
                      जब सरकार हमारी " जनहित " के कार्य कर-कर थक गयी ......तब उसे चिंतन करने का ध्यान आया है !! और अगर वो अब अगले चुनावों में अपनी जीत पक्की मानकर आगामी 5 वर्षों में कराये जाने वाले जनहित कार्यों हेतु " चिंतन " शिविर लगाये बैठी है, तो वो ज्यादा उतावलापन दिखा रही है !! क्योंकि पिछले 9 साल की मनमोहन सरकार के " कार्य " ही उसका " बेडा " आर- या - पार लगायेंगे , ये शिविर अब किसी काम नहीं आने वाला !! 
                       दरअसल में ये चिंतन शिविर कांग्रेस को आनेवाली मुश्किलों से कैसे बचाया जाए इसलिए है,नाकि जनहित हेतु...!! पिछले दो सालों से कांग्रेस " सोशल-मीडिया " से बड़ी परेशान है !! ये सारा " डिरामा " इसीलिए हो रहा है !! क्योंकि इस सरकार के सभी पवित्र कार्यों [ भ्रष्टाचार,घोटाले और सौदेबाज़ियाँ ] में यही सोशल-मिडिया ही बाधक बनता आया है !! कितने ही समाचार ऐसे हैं जिन्हें " प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक " मिडिया छुपा रहा था , जिनसे कई मिडिया-ग्रुप नेताओं को बादमे ब्लैकमेल भी करते थे , वो सारे भेद इसी सोशल मिडिया ने ही खोले !! जिससे जनता जागी और जनता ने इन तीनों  " राक्षसों " को नंगा करदिया  है !
                       चिंतनअकेली कांग्रेस ही नहीं कर रही,बल्कि प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मिडिया भी कर रहा है क्योंकि उसके भी हित आहत हो रहे हैं इस सोशल मिडिया की बढती हुई लोकप्रियता से, तभी तो पिछले दिनों जब सरकार इसको दबाने-कुचलने का प्रयास कर रही थी तब इन दोनों माध्यमों का " मूक-समर्थन " सरकार को हासिल था..!!?? अब चेनलों पर ये बहस करायी जा रही है कि सोशल मिडिया कांग्रेस विरोधी ही क्यों है ????
        क्यों मित्रो, आपका क्या कहना है ;इस बारे में..
      कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...