Tuesday, January 22, 2013

" दिल..है कि मानता....नहीं..." राहुल जी को P.M. ...!!???

 दिल की बात मानने वाले सभी मित्रों को मेरा   हार्दिक नमस्कार !!
                            जयपुर के " चिंतन-शिविर " में कांग्रेस के भावी प्रधानमंत्री पद के दावेदार राहुल गांधी ने अपने चेलों-गुरुओं को डांटा-समझाया-फुसलाया-रुलाया और सपना भी दिखाया !! सब " भावविह्वल " होकर नाचने-गाने और नारे भी लगाने लगे !! माता श्री सोनिया जी ने भी अपने बेटे को " सत्ता रुपी ज़हर " पीने हेतु अग्रसर कर ही दिया !! 8 साल पहले का " त्याग " अब मोह बन गया ! 
                   लेकिन इतना सबकुछ घट जाने के बाद भी..." दिल है कि मानता नहीं ....हमारे राहुल बाबा प्रधानमंत्री पद पर बैठ पाएंगे..,क्योंकि जो प्रश्न इस चिंतन-शिविर में माँ-बेटे ने खड़े किये , पार्टी में व्याप्त कमियों को लेकर,उनका उत्तर ना तो कोई कांग्रेसी नेता दे पाया और ना ही ये स्वयं !! क्योंकि सवाल करने वाले भी ये, पार्टी-सरकार चलाने वाले भी ये और भविष्य के शासक भी ये ...तो कोई पागल ही होगा जो ये कहे कि महाराज और महारानी जी आप ही " वकील-जज और दोषी " हो !! हमने तो सिर्फ आपके परिवार का हुकुम ही माना है !!
                        राहुल जी ने अपने पिता जी के कई साल पहले गए " वाक्य " को भी यह कहकर सुधारने की कोशिश की कि " अब जनता के पास 100 में से 99 रूपये अवश्य पंहुचेंगे " !! लेकिन जनता पूछती है कि 100 के 100 क्यों नहीं ??? क्या राशि काफी बड़ी हो गयी है इसलिए कमीशन 20टका की बजाय 1टका हो गया...या नेताओं के पेट भर गये..??
                        मैं  सीधे-सीधे कांग्रेसियों से एक ही सवाल पूछता हूँ कि अगर आप जनता के दुःख से इतने ही दुखी हो तो कुछ सालों के लिए अपने घर क्यों नहीं आराम करते...?? अपने परिवार के सदस्य को भावी प्रधानमंत्री पद या कांग्रेसाध्यक्ष बनाने की बजाय ये घोषणा क्यों नहीं करते की जो भी संसद में ज्यादा वोटों से जीतकर आएगा वो ही इन पदों के दावेदार होंगे..??
                       क्या कांग्रेस का मन , मनमोहन जी से भर गया????? क्या अब कोई दूसरा प्रधानमंत्री पद के योग्य व्यक्ति नहीं बचा कांग्रेस में....???
                      क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
                               प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

1 comment:

  1. कांग्रेस की लुटिया डुबोने के लिए एक मंदमति काफी है .2014 में इनका कोई नाम लेवा न होगा .सोनिया जी अपने मायके लौट जायेंगी .तेरा क्या होगा मंद मति बड़ा प्रश्न यह है ?

    ReplyDelete

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...