Tuesday, August 7, 2012

"अडवानी जी अब - संभावित राष्ट्रपति हो सकते हैं " ???

 " सम्भावना" तलाशते रहने वाले मित्रों को,मेरा सादर नमस्कार !!
                       अगर जीवन से आशा और सम्भावना समाप्त हो जाए तो जीने का आनंद ही ख़त्म हो जाता है !! राजनीति में तो विशेष रूप से ये आवश्यक हो जाता है अन्यथा आप " लाइन " में नहीं रह पाते !! सन 2009 के चुनावों में भाजपा ने उनको संभावित प्रधानमंत्री मान लिया था लेकिन कोई क्या करता , संसद में उतनी सीटें ही नहीं मिल पायीं !!N.D.A. के घटक दल भीं  बेचारे क्या कर सकते थे ???
                        अब जनता के दिल में नरेंदर मोदी जी विराजमान हो चुके हैं !भाजपा उन्हें चाहे चुनावों से पहले अपना संभावित प्रधानमंत्री घोषित करे या बाद में ,ये उसके नेत्रित्व को सोचना है ! केंद्रीय भाजपा नेता सब अब सिर्फ केंद्र में मंत्री बन्ने के काबिल ही रह गए हैं !! या फिर राज्यपाल,चाहे वो सुषमा जी हों या जेटली जी,ये सबको समझना होगा !! और अगर भाजपा ऐसा नहीं करती तो अडवानी जी का कथन सत्य साबित हो जाएगा !!! भाजपा को घटक दलों से ये स्पष्ट कह देना चाहिए की चुनावों के बाद चर्चा करेंगे !!
                         अगर ऐसा नहीं होता , तो अन्ना टीम और बाबा रामदेव जी को मोदी जी के साथ खुलकर आ जाना चाहिए !! क्योंकि आज के समय में मनमोहन सिंह व राहुल के सामने " मोदी " से बढ़िया कोई " विकल्प " नहीं है !!!??? आज के समय की मांग है की हिंदुस्तान में कोई तो हिन्दुओं के पक्ष में खुल कर आये......!!! सभी मुसलमानों को 65 सालों से अपना घर जलाकर खुश करने में लगे हैं !! मगर वो आज तक " खुश " नहीं हुए !!!
                    इलज़ाम तो भाजपा पर हिन्दू -समर्थक होने का लगता ही है ,तो बन जाओ अबकी बार " हिन्दू पार्टी " देख लेंगे सबको बाद में ...!!
                      आप भी अपने विचार हमें लिख भेजिए हमारे ब्लॉग और ग्रुप में, जिसका नाम है "5TH PILLAR CORROUPTION KILLER " और इसका लिंक है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. 
                  कर   दो " कल्याण " !!!!

Friday, August 3, 2012

" तुमने बुलाया, और हम चले आये " ! ! !

 " बुलाने पर आ जाने वाले" मित्रों को मेरा नमस्कार!     
           पिछले18 माह से " अन्ना - टीम " की तरफ से आन्दोलन चलाया जा रहा था, जिसे सारी दुनिया देख- समझ रही थी,और भारत की"बेवकूफ "  जनता, जिसे" चालाक - राजनीतिज्ञ " "समझदार जनता " कहते हैं , ने इस टीम को देखा-परखा-समझा- भाला तब कंही जाकर कुछ लाख लोगों ने इस आन्दोलन को समर्थन दिया,कुछ हजार आन्दोलन स्थल तक पंहुचे !! ज्यादा समझदार लोग या तो गए ही नहीं या आजतक आलोचना ही करते जा रहे हैं !! ये अलग बात है कीआलोचकों की " रोज़ी- रोटी का सवाल है !!
                             सरकारभी अबकी बार " बेशर्म" हो गयी ! बार-बार कहने-पूछने लगी की शरीफ कौन है,बताओ , और ज्यादा है तो अन्ना-टीम स्वयं चुनाव लड़ के संसद में आ जाए और करले अपना"लोकपाल-बिल" पास,कौन रोकता है उनको? 
                    तो लो भैया आ गए "अन्ना जी" राजनीति में!! अब वो भी "संघ" और "सोनिया"जी की तरह " रिमोट " के बटन दबायेंगे ????? "मज़ा" आएगा !!!!???
                               अभी से सभी राजनितिक दलों के लोग उनको डराने में लग गए हैं की पैसा कन्हा से आएगा ???? चुनाव जीत सकने वाले इमानदार कन्हा से लाओगे ???? आदि-आदि !!
                               इन नेताओं को मैं याद दिला दूं की अभी तो " बाबा रामदेव" जी ने आना है 9 अगस्त को..... इस लिए ज्यादा इतराने की आवश्यकता नहीं है ???? ज़रा धीरज रख्खें !!!
                                नरेंदर मोदी जी नेत्रित्व संभालेंगे तो " शरीफ व जीतने " वाले भी मिल जायेगे !!!!
                            हम जैसे कार्यकर्ताओं ने तो इमानदार नेता ढूँढने भी शुरू कर दिए हैं " मैं चुनुँगा, अपना जनसेवक " नामक कार्यक्रम बनाना और फिर जनता को दिखाना, का काम करके !! 
                      मित्रो !! निराश मत होइए, " 5TH PILLAR COOROUPTION KILLER " नामक ब्लॉग से जुड़िये, इसे पढ़िए,बांटिये और अपने अनमोल विचारों से हमें अवगत भी करवाते रहिये जी !! इसका लिंक ये है:- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

Wednesday, August 1, 2012

" कंट्रोल से बाहर होते, ये सरकारी कर्मचारी " !!!

 प्यारे - प्यारे मित्रों को, प्यारा - प्यारा नमस्कार ! !
                           प्यार प्रेम यानि प्रेम,प्रेम का बंधन " अटूट " होता है, चाहे वो माता का हो या पिता का, भाई का हो या बहन का,पत्नी का हो या प्रेमिका का , इन्सान जीवन भर किसी ना किसी के "प्यारे बंधन " में बंधा हुआ रहता है ! और यही बंधन आदमी को जीवन में " अनुशासन " से रहना सिखाता है !!
                         यही" अनुशासन " हमें कर्त्तव्य बोध सिखाता है ! इसी कर्त्तव्य - बोध के कारन हम अपना काम ईमानदारी से करते हैं ! जिसका फिर हमें फल प्राप्त होता  है, वेतन के रूप या किसी अन्य रूप में !!!
  जब भी इस क्रम में कंही दोष उत्पन्न होता है तभी " भ्रष्टाचार " रुपी दानव पैदा होता है । यही दानव आज भारत की " जड़ों " को खोखला कर रहा है !!
                              जब  से इस देश में नया" त्रिफला - चूरण " चला है, तभी से कई नयी समस्याएँ पैदा हो
 चली हैं ! जी हाँ, भारत के सबसे निचले स्तर की संस्था " नगर- पालिका , पंचायत " से लेकर " संसद " तक ये त्रिफला-चूरन बन चुका है !!!!!! " नेता+कर्मचारी+व्यापारी " ये तीन जने जब मिलकर " हम प्याला - हम निवाला " बन जाते हैं तो " चपडासियों और बाबुओं " तक के घरों से" करोड़ों " मिलने  लगते हैं !! 
                                 इसकाअसर ये हुआ कि रूपये तो सबके पास बढे ही, लेकिन उससे बड़ा नुक्सान ये हुआ कि सब एक दुसरे के सामने " नंगे " भी हो गए ! इसके असर से अब कोई किसी से डरना तो दूर की बात,कहना भी नहीं मानते !! बस कोई न कोई बहाना बना टरकाते चले जाते हैं!! सामने चाहे फिर कोई मंत्री हो या आम - आदमी, नतीजा " सिफ़र " ही आता है !!??????
                                अब तो हालात ये हो गए हैं कि " रक्षा-बंधन " में जकड़ कर," मुंह-मीठा " करवाकर और " दक्षिणा " लेकर नहीं, बल्कि देकर कोई काम करवालो तो करवालो अन्यथा आपका क्या अगर हमारे मनमोहन सिंह जी भी क्यों ना किसी कार्यालय पंहुच कर कितने ही जायज़ काम हेतु प्रार्थना पत्र देकर देखलें, आज्मालें , उनका भी काम नहीं होगा , चाहो तो " शर्त " लगालो !! आम- आदमी को तो कई बार इतनी बुरी तरह से धमकाते हैं कि वो बेचारा अपना काम ही भूल जाता है ?????
                            तो प्यारे मित्रो, प्यार बांटो, रक्षा-बंधन का त्यौहार मनाओ , मिठाइयाँ  खाओऔर दक्षिणा देकर अपना काम कराओ, जब तलक यंहां " गठबंधन " की सरकारें हैं और कार्यालयों में " त्रिफला-चूरण" की व्यवस्थाएं हैं !!! भ्रष्टाचार को मारने हेतु हमसे जुड़ें या स्वयं खड़े हो जाएँ इस राक्षस को मारने हेतु !! लिंक :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. 

Monday, July 30, 2012

" 5TH PILLAR CORROUPTION KILLER "
                         की  पेशकश
   आपके शहर में  जल्द आ रहा है......................

           " मैं "  चुनुँगा  अपना " जन- सेवक " 
           -------------------------------------------                                            52 सप्ताह तक चलने वाला, सूरतगढ़ विधानसभा के 30 वार्डों व 38 पंचायतों में जाकर, विडिओ शूटिंग करके पहले बनाया जाएगा फिर दिखाया जायेगा !जिसमे , नेताओं, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों से की जाएगी " तीखी - बात " !! पूछा जायेगा सबसे, क्यों है जनता परेशान,और नेता हमारे क्यों करते हैं आराम ?????
                 10 संघर्षशील कार्यकर्ताओं की बनायीं जाएगी एक कमेटी , तो जल्द संपर्क कीजिये !!इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एक गीत , एक नृत्य और 3बार लक्की - ड्रा भी निकाला जायेगा !!!
 इस कार्यक्रम में विधायक व सांसद के नए विकल्प भी तलाशे जायेंगे !!
                             ये  कार्यक्रम हर सप्ताह शनिवार को सायं 7 से 9 बजे तक नगर व विभिन्न पंचायतों में अलग- अलग बनाकर दिखाया जायेगा !!
                          संपर्क :- पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प- लाइन- बिग- बाज़ार, सामने पंचायत समिति भवन, सूरतगढ़ !! 9414657511.लिंक :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

Saturday, July 28, 2012



   श्री अन्ना हजारे जी की टीम एवं रामदेव जी की प्रेरणा से :-
   " 5th pillar corrouption killer " की पेशकश
                     
**       " मैं " चुनुँगा अपना " जन - सेवक " !!      **

  जल्दआ रहा है आपके शहर सूरतगढ़ में, एक जन- जागरण हेतु विशेष कार्यक्रम, जिसके द्वारा मत- दाता को जगाया जायेगा और आने वाले चुनावों हेतु नए विकल्प को तलाशा जायेगा ।
           सूरतगढ़ विधानसभा की 38 पंचायतों एवं 30 वार्डों में जाकर ये कार्यक्रम बनाया व दिखाया जायेगा !!
    *    समय   :-           7 बजे सायं 
   *     दिन- वार:-15 सितम्बर से हर  शनिवार ,
                           52 सप्ताह तक लगातार चलेगा !
   *     स्थान    :-          ज़नाब इक़बाल मोहम्मद      
                                      (पूर्व चेयरमेन सूरतगढ़ )                                        
                                     के घर के सामने !

* उदघाटन कर्ता :-            ज़नाब इक़बाल मोहम्मद     
                                      (पूर्व चेयरमेन सूरतगढ़ )    अगले कार्यक्रम का स्थान बादमें घोषित किया जायेगा !
              *** कार्यक्रम के मुख्याकर्षण ***
            1. प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एक गीत, एक नृत्य और हर  एक कार्यक्रम में 3 - 3 बार लक्की ड्रा!
             2. वार्ड निवासियों एवं ग्रामीणों की " विडिओ - बातचीत " रिकार्ड करके दिखाना !!
              3. स्थानीय नेता , पार्षद, समाजसेवी, पत्रकार और बुद्धिजीवी से " तीखी - बातचीत " !! 
                   
                           *   उद्देश्य  *
 भारत के लोकतंत्र की " विधायिका " को स्वच्छ करना !( एक छोटा सा प्रयास मात्र है )

                       ** निवेदक **
   " 5TH PILLAR CORROUPTION KILLAR "
LINK :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.
          * एवं कमेटी के समस्त सदस्य गण *
                    *** हमारा - पता ***
  हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार,सामने पंचायत समिति भवन, आर.सी.पी.रोड, सूरतगढ़!!     मो.9414657511.01509-222768( फेक्स)                                             
******************************************************
 जागरूक एवं संघर्षशील कार्यकर्त्ता सादर आमंत्रित हैं
******************************************************

Thursday, July 26, 2012

" मैं " चुनुँगा अपना " जन - सेवक "

" चुनने की क्षमता " रखने वाले सभी मित्रों को मेरा    सादर प्रणाम !!कृपया स्वीकार करें !!
                           अन्ना जी की टीम और रामदेव जी द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन से देश को एक फायदा तो अवश्य हुआ है , वो ये कि हर शहर और गाँव में एक " लहर " सी उठ खड़ी हुई है !! हर कोई यही सोच रहा है कि आगामी चुनावों में अब " वैसा " नहीं होने देंगे " जैसा " पहले होता आया है !! यानीकि अब " दारु पीकर , पैसा लेकर , जाती - धर्म - इलाका व पार्टी देखकर नेता नहीं चुना जायेगा " !! अब तो पुराने सभी भ्रष्ट लीडरों के सामने आम जनता में से नए " विकल्प " सामने लाये जायेंगे !! उन विकल्पों में से किसी एक को कोई राजनितिक दल अपना कर उसे " टिकट " दे देता है तो ठीक वर्ना उसे जनता निर्दलीय जीता कर बाद में किसी " उचित " राजनितिक दल में शामिल करवा देगी !! 
                               हमारे "सूरतगढ़,जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान " में " हेल्प- लाइन- बिग- बाज़ार " ने ऐसे प्रयास शुरू भी कर दिए हैं ! जिनके तहत 52 सप्ताह तक चलने वाला एक साप्ताहिक कार्यक्रम बनाया जाने वाला है ! जिसकी सञ्चालन कमेटी के सदस्य ढूंढें जा रहे हैं जो " निस्वार्थ" भाव से काम कर सकें !! इस कार्यक्रम का नाम होगा...." मैं " स्वयं चुनुँगा अपना " जनसेवक " !!! नेता नहीं !! इस प्रोग्राम में आम जनता, समाजसेवियों, पत्रकारों,बुध्धीजिवियों और अच्छे जनप्रतिनिधियों से रोचक व सारगर्भित तरीके से सवाल पूछकर , उसका विडिओ शूट कर , मनोरंजक गीत व नृत्य तड़का लगाकर जनता की सहायता से जनता को ही दिखाया जायेगा हर पंचायत व हर वार्ड में !! 
                            सन 2013 का सितम्बर आते आते जब जनता जाग चुकी होगी , पुराने नेताओं का विकल्प तैयार हो चूका होगा , राजस्थान विधानसभा के चुनावों की रणभेरी बज चुकी होगी तब नए - पुरानो का इंटरव्यू जनता को दिखाया जाएगा !! तब जो नेता " छान " कर जनता बाहर निकालेगी वो ही होगा हमारा असली जननायक !!
                     अगरआप सूरतगढ़ से हैं तो इस पवित्र मुहीम में हमारे साथ जुड़िये , और अगर आप अन्य नगर या राज्य के निवासी हैं वंहा भी आप ऐसी कोई कमेटी बनाएं और जनता को जगाएं !! कोई दिक्क़त आये तो आप मुझ नाचीज़ की मदद ले सकते हैं !
                               ज्यादा जानकारी हेतु संपर्क करें :- पीताम्बर दत्त शर्मा , 
                                          आपके जो विचार हों कृपया मुझे अवश्य बताएं !! धन्यवाद !!
              पुराने   नेताओं की धमकियां अब सहन नहीं करेंगे !! जो टेलिविज़न पर आकर बोलते हैं की " आ जाओ, लड्लो " चुनाव " !!!!! और बनालो अपना लोकपाल !! अब हम उन्हें बताएँगे, की " ज़रा पार्षद तो बन के दिखाओ सांसदों..... !!!!???? 
                    बोलो   ---- जय श्री राम  !! 


 रोज़ खोलो हमारा ब्लॉग जिसका नाम है :- " 5th pillar corrouption killer " जिसका लिंक है :- www.pitamberduttsharma.com. इसे खोलिए,पढ़िए, शेयर कीजिये और अपने अनमोल विचारों से हमें अवगत करवाएं !! धन्यवाद !!

Wednesday, July 25, 2012

" आसाम , केरल , राजस्थान और काश्मीर - किसके भरोसे "......????

     " भरोसेदार " मित्रो  को मेरा  प्रणाम ! !                                                                                                                            भरोसा भी एक अजीब " चीज़ " है ,हो  जाये तो किसी गैर पर हो जाता है, ना हो तो " सगे वाले " पर भी    नहीं होता चाहे फिर कोई लाख कोशिशें करले ! ! कोई सुन्दर सी लड़की टेलिविज़न पर किसी " नए " साबुन से नहाती हुई दिखाई जाती है और हम भाग कर बाज़ार से वही साबुन लाने हेतु दौड़ पड़ते हैं !! कोई हमारे शहर मेंआकर बढ़िया सा शोरूम खोल कर चंद दिनों में धन दोगुना  करदेने का कहता है तो हम अपना सारा धन उसे दे आते हैं !!सगा भाई चाहे सही  जरूरत हेतु लाख मिन्नतें करले  ,लेकिन उस पर    हमें भरोसा नहीं होता ,सोचा है कभी की ऐसे क्यों होता है हमारे साथ  ?????                      
                    इसी तरह से हमअपने  नेता, समाजसेविओं, शिक्षकों और धर्म गुरुओं पर इतना भरोसा कर लेते हैं की पूछो मत !! बाद में दहाड़ें मार - मार कर रोते हैं !! ?? ऐसा हीभरोसा हम अपनी सरकार, पत्रकारों, डाक्टरों, जजों, और सरकारी संस्थाओं पर करते हैं !! हालात ये हो गए हैं कि हम इतना धोखा खा चुके हैं कि ऐसा लगता है जैसे अब विश्वास करना ही पाप हो गया है !! ?? 
                      " सोशल - मिडिया " प्रिंट - मिडिया और इलेक्ट्रोनिक - मिडिया सब भारत के हिंदी भाषी राज्यों तक ही अपनी बात पंहुचा पाते हैं , व्यवस्था को सुधारने वाले आन्दोलन भी पूरे देश को कवर नहीं पाते या जान बूझ कर नहीं करते पता नहीं .. राम - जाने !!??? लेकिन हमारी सरकार को तो सब जानना चाहिए कि नहीं ???? 
                         4 दिनपहले आसाम में दंगे हो गए , और हमारी सरकार जी को कल पता चला क्यों?? एक तरफ हम चाँद पर जाने की तैयारी में हैं और हमारी सुरक्षा एजंसियां आधुनिक तकनीक से लैस नहीं हो पायीं, किसका दोष है ये ????
                     अतिसंवेदनशीलराज्यों को " राम - भरोसे " छोड़ दिया गया है !! अब राम करे , ऐसा हो जाए कि कोई ठोस इच्छाशक्ति वाला देश- भक्त हमारे भारत का शासक बन जाए और भारत माता का माथा गर्व से ऊँचा हो सके !! 
                          आप क्या  कहते हैं ????? जवाब लिखने हेतु आज ही लोग आन करें...www.pitamberduttsharma.blogspot.com. जिससे खुलेगा आपका पसंदीदा ब्लॉग... जिसका नाम है :- " 5th pillar corrouption killer " !! आपके अनमोल कोमेंट्स सादर आमंत्रित हैं ....!!! जय - हिंद !!

                                        आपका 
                                पीताम्बर दत्त शर्मा

                                          (समाज  - सेवक )

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...