Thursday, July 26, 2012

" मैं " चुनुँगा अपना " जन - सेवक "

" चुनने की क्षमता " रखने वाले सभी मित्रों को मेरा    सादर प्रणाम !!कृपया स्वीकार करें !!
                           अन्ना जी की टीम और रामदेव जी द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन से देश को एक फायदा तो अवश्य हुआ है , वो ये कि हर शहर और गाँव में एक " लहर " सी उठ खड़ी हुई है !! हर कोई यही सोच रहा है कि आगामी चुनावों में अब " वैसा " नहीं होने देंगे " जैसा " पहले होता आया है !! यानीकि अब " दारु पीकर , पैसा लेकर , जाती - धर्म - इलाका व पार्टी देखकर नेता नहीं चुना जायेगा " !! अब तो पुराने सभी भ्रष्ट लीडरों के सामने आम जनता में से नए " विकल्प " सामने लाये जायेंगे !! उन विकल्पों में से किसी एक को कोई राजनितिक दल अपना कर उसे " टिकट " दे देता है तो ठीक वर्ना उसे जनता निर्दलीय जीता कर बाद में किसी " उचित " राजनितिक दल में शामिल करवा देगी !! 
                               हमारे "सूरतगढ़,जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान " में " हेल्प- लाइन- बिग- बाज़ार " ने ऐसे प्रयास शुरू भी कर दिए हैं ! जिनके तहत 52 सप्ताह तक चलने वाला एक साप्ताहिक कार्यक्रम बनाया जाने वाला है ! जिसकी सञ्चालन कमेटी के सदस्य ढूंढें जा रहे हैं जो " निस्वार्थ" भाव से काम कर सकें !! इस कार्यक्रम का नाम होगा...." मैं " स्वयं चुनुँगा अपना " जनसेवक " !!! नेता नहीं !! इस प्रोग्राम में आम जनता, समाजसेवियों, पत्रकारों,बुध्धीजिवियों और अच्छे जनप्रतिनिधियों से रोचक व सारगर्भित तरीके से सवाल पूछकर , उसका विडिओ शूट कर , मनोरंजक गीत व नृत्य तड़का लगाकर जनता की सहायता से जनता को ही दिखाया जायेगा हर पंचायत व हर वार्ड में !! 
                            सन 2013 का सितम्बर आते आते जब जनता जाग चुकी होगी , पुराने नेताओं का विकल्प तैयार हो चूका होगा , राजस्थान विधानसभा के चुनावों की रणभेरी बज चुकी होगी तब नए - पुरानो का इंटरव्यू जनता को दिखाया जाएगा !! तब जो नेता " छान " कर जनता बाहर निकालेगी वो ही होगा हमारा असली जननायक !!
                     अगरआप सूरतगढ़ से हैं तो इस पवित्र मुहीम में हमारे साथ जुड़िये , और अगर आप अन्य नगर या राज्य के निवासी हैं वंहा भी आप ऐसी कोई कमेटी बनाएं और जनता को जगाएं !! कोई दिक्क़त आये तो आप मुझ नाचीज़ की मदद ले सकते हैं !
                               ज्यादा जानकारी हेतु संपर्क करें :- पीताम्बर दत्त शर्मा , 
                                          आपके जो विचार हों कृपया मुझे अवश्य बताएं !! धन्यवाद !!
              पुराने   नेताओं की धमकियां अब सहन नहीं करेंगे !! जो टेलिविज़न पर आकर बोलते हैं की " आ जाओ, लड्लो " चुनाव " !!!!! और बनालो अपना लोकपाल !! अब हम उन्हें बताएँगे, की " ज़रा पार्षद तो बन के दिखाओ सांसदों..... !!!!???? 
                    बोलो   ---- जय श्री राम  !! 


 रोज़ खोलो हमारा ब्लॉग जिसका नाम है :- " 5th pillar corrouption killer " जिसका लिंक है :- www.pitamberduttsharma.com. इसे खोलिए,पढ़िए, शेयर कीजिये और अपने अनमोल विचारों से हमें अवगत करवाएं !! धन्यवाद !!

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...