Sunday, February 10, 2013

" लोकप्रिय व योग्य विधायक चुनने हेतु सर्वे " विधानसभा - क्षेत्र, सूरतगढ़ !! [ चुनाव वर्ष-2013 ]

          " सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र " के मतदाता भाइयो,बहनों और युवा साथियों,!!
                हम प्रदेश विधानसभा में जनहित की योजनायें बनाने, क़ानून बनाने और प्रशासन को सुचारू रूप से चलवाने हेतु प्रत्येक 5 वर्ष बाद अपना विधायक चुनकर भेजते हैं ! लेकिन भूतकाल के अनुभवों से हमें यह आभास हुआ है कि एकबार वोट देने के बाद भी हम सारा कुछ उन नेताओं पर छोड़ देते हैं जिससे वे अपनी मनमानी करते हैं !! चुनाव के समय में वो हमें बड़ी चालाकी से अपने " जाल " में फंसा लेते हैं ! शराब या पैसे का लालच देकर,धर्म-जाति के नाम पर बाँट कर और पार्टी इलाके या भाषा में बांधकर वो अपना हित साध लेते हैं ! कुल आबादी के 30% लोग किसी न किसी " झांसे " में आ ही जाते हैं !! जिसका कारण है " अज्ञानता " !! तो इसी अज्ञानता को दूर करने हेतु हमने ये निर्णय लिया है कि आमजन को अपना वोट किसी इमानदार,अनुभवी,मेहनती और देश - भक्त नेता को ही देकर अबकी बार चुना जाए !! इस हेतु आप सबकी राय जानना जरूरी है ! इस " सर्वे " के द्वारा !!
                       तो कृपया आप सबसे निवेदन है  कि आप इस सर्वे में सक्रियता से भाग लेवें और दूसरों को भी प्रेरित करें !! ताकि हमें भविष्य में पछताना ना पड़े !! अतः आप अपना " वोट " सोच-समझ कर डालें !! 
                  इस सर्वे हेतु " फिफ्थ पिलर करप्शन किल्लर " इंटरनेट सोशल मिडिया ब्लॉग प्रेस ने 11 सदस्यीय प्रबंधन-समिति का गठन किया है ,जो चुनावों तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का सञ्चालन करेगी !!                                           1.डा. दलीप स्याग [ संरक्षक ]
2.भागीरथ बिश्नोई एडवोकेट [ संरक्षक ]
3.पीताम्बर दत्त शर्मा [ संयोजक ]
4.तुलसी राम शर्मा [ लेखन-प्रभार ]
5.पी.के.मिश्रा [ लेखन-प्रभार ]       6.के.के.खासपुरिया [ मंच-प्रभार ]
7.विष्णु शर्मा एडवोकेट [ प्रेस-प्रवक्ता ]                  8.डा.हरप्रीत सिंह [ वित्त-प्रभार ]
9.राजिंदर पटावरी [ व्यवस्था-प्रभार ]                 10. विजय स्वामी [ व्यवस्था-प्रभार ]
11.परस राम भाटिया [ प्रशासन-अनुज्ञा-प्रभार ]

                    इस     सन्दर्भ हेतु एक प्रेस-कांफ्रेंस का आयोजन दिनांक 12,फ़रवरी 2013, मंगलवार को प्रातः12-00 बजे एपेक्स कम्युनिटी हाल सूरतगढ़ में किया गया है !!
            दिनांक17,फ़रवरी2013 रविवार को प्रातः12-00बजे सुभाष चौक सूरतगढ़ पर इस " सर्वे - पत्र " का विमोचन और शुभारम्भ नगर के " बुद्धिजीवियों " द्वारा किया जायेगा !! अतः आप सबसे अनुरोध है कि इस सामाजिक जागुरूकता के कार्यक्रम में अवश्य सम्मलित होवें !!
                               

क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...