Monday, July 22, 2013

"वो कहते हैं हमसे …, अभी उमर नहीं है तकरार की !! करने दो हमें घोटाले , प्यार से …. !!

प्यार और तकरार करने वाले सभी मित्रों को मेरा बेकरारी भरा नमस्कार !! क्योंकि मैं हो रहा हूँ परेशानइन नेताओं की हेराफेरी से , सीनाज़ोरी से और मासूम दिखने की होशियारी से …। शायद कुमार विश्वास जी ने लिखा है , लेकिन लिखा दिल से है … आप भी पढ़िए और अपने अनमोल विचारों से हमें अवगत अवश्य करवाइए !!
                            

  *****सीधे दिल से लिखा है..उम्मीद है इस ख़त को दिलवाले ही पड़ेंगे..दिल से****
सियासत चाहती है….....
*हम भूल जाएं कि हमें कार में दुनिया का सबसे महंगा पेट्रोल क्यों डलवाना पड़ता है ... सिर्फ ये याद रखें कि वह कार ले कर हमें मंदिर जाना है या मस्जिद ?
सियासत चाहती है...
*हम भूल जाएं कि हमारे टैक्स के कितने पैसे वो मिल- बाँट कर खा गए... सिर्फ ये याद रखें कि हम चरणामृत से उपवास खोलते हैं, या खजूर से ?
सियासत ये चाहती है...
*हम भूल जाएं कि उस नेता का नाम क्या था जिसने शहीद सैनिक को कुत्ता कहा था... सिर्फ ये याद रखें कि हमारे नाम में पांडे लगा है या मुहम्मद ?
सियासत चाहती है....
*हम भूल जाएं कि लोकपाल जैसे कड़े कानून के पन्ने किस तरह फाड़ कर संसद में लहरा दिए गए थे... सिर्फ ये याद रखें कि हमारे घर के सब से पवित्र जगह पर जो जिल्द वाली किताब रखी है, वो कुरान शरीफ है या श्रीमद्भागवद्गीता ?
सियासत चाहती है....
*हम भूल जाएं कि बलात्कारी भेडियों के हत्थे चढ़ी लड़की को मिलने के नाम पर किस औरत ने कहा था 'आज तो इतवार की छुट्टी है'... सिर्फ ये याद रखें कि हमारी बहन का नाम सरस्वती है या शाइस्ता ?
सियासत चाहती है....
*हम भूल जाएं कि हमारे बच्चों को भोजन में ज़हर दे कर किसने मार डाला... सिर्फ ये याद रखें कि हमारा बच्चा स्कूल जाता है या मदरसा ?
सियासत चाहती है.....
*हम भूल जाएं कि उस नेता का चेहरा कैसा था, जिसने कहा था कि 'बारिश नहीं हो रही तो क्या पेशाब से किसानो के खेत भर दें?' ... सिर्फ ये याद रखें कि हम दाढ़ी रखते हैं या चोटी ?
... दुःख तो ये हैं, कि हो वही रहा है जो सियासत चाहती है...लेकिन अब बस और नहीं....क्यूंकि...
सहज सत्य के सामने क्या रुकेंगे सियासी आदमखोर ....!!!!
प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is - www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !!
अपने अनमोल विचारों को हमारे ब्लॉग " 5th pillar corruption killer " पर आकर अवश्य टाईप करें ! क्योंकि आपके विचारों पर ही हमारी हिम्मत बढती है जी !! ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. रोज़ाना हमारे ब्लॉग पर पधारें ,आप भी पढ़ें ,अपने सभी मित्रों को भी पढ़ायें और अपने कोमेंट्स भी जरूर लिखें !!
आपका मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा (राजनितिक -समीक्षक ),
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ,
पंचायत समिति कार्यालय के सामने ,
सूरतगढ़ ,राजस्थान ,09414657511

Friday, July 19, 2013

" लोकप्रियता के आगे सर झुकाना ही पड़ता है " ...जी !

झुक कर सलाम करने वाले सभी मित्रों को मेरा " बा - अदब वाला सलाम !! कबूल फरमाइए !!
                      कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय पार्टियों हेतु एक बहुत ही सुविधाजनक बात है , और वो ये कि इनके केवल मुखिया ही लोक - प्रिय होते हैं बाकी नेता नहीं !! जैसे कांग्रेस में तो जो गाँधी परिवार में पैदा हो गया , वो जन्मजात लोक प्रिय नेता होता है जैसे कोई राजपरिवार हो !! दुसरे दलों की तो ये हालात होते हैं की या तो कोई दूसरा सदस्य लोकप्रिय होता नहीं और अगर हो गया तो उसे अपना अलग राजनितिक दल ही बनाना पड़ता है जैसे नितीश,लालू,मुलायम और अजित सिंह आदि आदि !!
                           लेकिन हमारी भाजपा में ऐसा नहीं है !! यंहा कोई भी लोकप्रिय हो सकता है !! और जो लोक प्रिय हो जाता है और अगर वो जल्दबाजी करता है तो वो मदन लाल खुराना , उमाभारती, जसवंत सिंह , आडवानी जी और कल्याण सिंह जी की तरह " भँवर
" में फंस जाते हैं !! कोई कोई ही नेता " पक " कर जनता के दिलों में अपना स्थान बना पाते हैं !! जैसे पनिकर , रमण सिंह , शिवराज सिंह , वसुंधरा राजे , सुशिल मोदी , सुषमा स्वराज , अरुण जेटली , मुरली मनोहर जोशी और अटल जी जैसे कई नेताओं के नाम गिनाये जा सकते हैं !!
                              अब जो इक नया नाम उभर कर आया है , वो हैं श्री नरेंदर मोदी जी !! करिश्माई व्यक्तित्व के धनि हैं ये !! कम बोलना ज्यादा करना और सोच समझ कर बोलना और करना , ये दो मुख्य गुण हैं इनके जो दुसरे नेताओं में थोड़े कम पाए जाते हैं !! शायद इसीलिए वो सब इनसे थोड़े से पीछे रह गए हैं इनसे !!
                

           भाजपा ने 2014 के चुनावों हेतु जो बीस कमेटियों का गठन किया है उसमे भाजपा के कई पूर्व अध्यक्षों और बड़े नेताओं ने श्री नरेंदर मोदी जी की अध्यक्षता स्वीकार कर ये दिखा दिया है कि वो भाजपा की जीत हेतु स्वयं का हित पीछे रख सकते हैं !
जिससे उनका बड़प्पन ही जनता के सामने आया है ! और जनता उनका इस कार्य हेतु पूरा-पूरा सन्मान भी करेगी !! एकता, अनुशासन और सफाई अभियान चलने का  प्रदर्शित करके , जनता का दिल जीता जा सकता है और चुनाव जीता जा सकता है !! मगर उससे भी जरूरी ये है कि जीतने  के पश्चात , हर उस कानून में संशोधन होता , रोजाना जनता को दिखाई देना चाहिए , जिसकी वजह से देश गर्त में जा रहा है !!
                          जंहा  बाकी दलों से जनता को कोई उम्मीद ही नहीं बची है वन्ही भाई नरेंदर मोदी जी से बहुत उम्मीदें हैं जिन पर खरा उतरना आवश्यक ही नहीं अति आवश्यक है !! अंत में मैं तो यही कहूँगा कि ....." धर्म की जय हो !!
                               अधर्म का नाश हो !!
     " प्राणियों में सद्भावना हो !!
                               विश्व का कल्याण हो !!
हर - हर - हर ......महादेव ..............................!!!!!
                  
प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is - www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !! 
अपने अनमोल विचारों को हमारे ब्लॉग " 5th pillar corruption killer " पर आकर अवश्य टाईप करें ! क्योंकि आपके विचारों पर ही हमारी हिम्मत बढती है जी !! ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. रोज़ाना हमारे ब्लॉग पर पधारें ,आप भी पढ़ें ,अपने सभी मित्रों को भी पढ़ायें और अपने कोमेंट्स भी जरूर लिखें !!
आपका मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा (राजनितिक -समीक्षक ),
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ,
पंचायत समिति कार्यालय के सामने ,
सूरतगढ़ ,राजस्थान ,09414657511


Wednesday, July 17, 2013

' मरने से डरता हुं मैं .......माँ "........ओ !! मेरी माँ .!!

" खलनायक " रुपी नेताओं द्वारा कोई कष्ट पा चुके सभी मित्रों को मेरा सहानुभूति भरा नमस्कार !!
                बिहार में ज़हरीला सरकारी खाना खाकर आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए प्यारे बच्चों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए सभी राजनितिक दलों के नेताओं को " दुत्कार " कर कहना चाहता हूँ कि " हे यम पुत्रो !! तुम्हें अगर जुकाम भी हो जाये तो सरकारी खर्चे पर बड़े से बड़े अस्पताल में अपना इलाज करवा आते हो चाहे वो विदेश में भी क्यों न हो ??? कभी - कभी तो अपनी बीमारी भी नहीं बताते हो !! और दुष्टो ! इस देश का भविष्य हमारे बच्चे अगर तुम्हारे द्वारा चलायी गयी भ्रष्टाचार से भरी मिड-डे-मील योजना का ज़हरीला खाना खाकर बीमार हो जाते हैं तो तुम्हारा जिला प्रशासन उन्हें अपने प्रदेश के बड़े अस्पताल तक भी नहीं पंहुचा सकता .......???आखिर वो इलाज के आभाव में कब्र तक पंहुच  गए ......धिक्कार है !!
                       आज हालत ये है कि सरकारें भी यही चाहती हैं कि " खाओ और खाने दो " !! हर योजना और क़ानून को बनाते वक्त कई ऐसे लुपोल छोड़ दिए जाते हैं जिनसे भ्रष्टाचार हो सके और नेता लोग बचाए जा सकें .......!! भगवान - अल्लाह - यीशु और गुरु न जाने और कितना घोर कलयुग हमें दिखाना चाहते हैं .!!
                      क्या इलाज है इसका ??? क्या परमात्मा पर सब कुछ छोड़ कर हम हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहें ...!! या फिर किसी तानाशाह के सत्ता छीनने की प्रतीक्षा करें और या फिर जनता बगावत कर कोई क्रांति करे ???? क्योंकि वोट देने से तो ये होगा नहीं !! हमारी याददाश्त बड़ी ही कमज़ोर है कुछ ही दिनों बाद हम ये सभ भूलकर इन्ही नेताओं को फिर से जीता देंगे और ये नेता फिर हमारे ऊपर ऐसे ही अन्याय करेंगे और हम ऐसे ही रोते रहेंगे ........!!! नहीं ...???


                    प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is - www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !!
अपने अनमोल विचारों को हमारे ब्लॉग " 5th pillar corruption killer " पर आकर अवश्य टाईप करें ! क्योंकि आपके विचारों पर ही हमारी हिम्मत बढती है जी !! ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. रोज़ाना हमारे ब्लॉग पर पधारें ,आप भी पढ़ें ,अपने सभी मित्रों को भी पढ़ायें और अपने कोमेंट्स भी जरूर लिखें !!
आपका मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा (राजनितिक -समीक्षक ),
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ,
पंचायत समिति कार्यालय के सामने ,
सूरतगढ़ ,राजस्थान ,09414657511

                       

" सकल जगत में ," खालसा " पंथ गाजे , जगे धर्म " हिन्दु " सकल भण्ड भाजे ....!!!


हिंदू शब्द वैदिक साहित्य में प्रयुक्त ' सिंधु ' का तदभव रूप है | वैदिक साहित्य में " सप्तसिंधु " शब्द का प्रयोग हुआ है | जो स्वात, गोमती, कुम्भा, वितस्ता, चंद्रभागा, इरावती, सिंधु इन सात नदियों से व्यापक प्रदेश का सूचक है |


पुराने समय में विदेशी लोग भारत को उसके उत्तर- पश्चिम में बहने वाले महानद सिंधु के नाम से पुकारते थे, जिसे ईरानियो ने हिंदू और यूनानियो ने हंकार का लोप करके " इण्डोस " कहा | वही कालान्तर में हिंदू बना और व्यापक रूप से प्रचलित है | भारतवर्ष में रहने वाले " समाज " को लोग हिंदू नाम से ही जानते आये है | हज़ार वर्ष से भी अधिक समय हो चूका है, भारतीय समाज, संस्कृति, जाति और राष्ट्र की पहचान के लिये " हिंदू " शब्द सारे संसार में प्रयोग किया जा रहा है |

विदेशियों से अपनी उच्चारण सुविधा के लिये सिंधु का हिंदू या इण्डोस बनाया था, किन्तु इतने मात्र से हमारे पूर्वजों ने इसको त्याज्य नहीं माना | हिंदू जाति ने हिंदू शब्द को न केवल गौरवपूर्वक स्वीकार किया अपितु हिंदुत्व की लाज रखने और उसके संरक्षण के लिये भारी बलिदान भी दिए है |

अद्भुत कोष, हेमंतकविकोष, शमकोष, शब्द-कल्पद्रुम, पारिजात हरण नाटक. शाङ् र्गधर पद्धति, काली का पुराण आदि अनेक संस्कृत ग्रंथो में हिंदू शब्द का प्रयोग पाया जाता है |

ईसा की सातवीं शताब्दी में भारत में आने वाले चीनी यात्री ह्वेंनसांग ने कहा की यह के लोगो को " हिंतू " नाम से पुकारा जाता था | चंदबरदाई के पृथ्वीराज रासो में " हिंदू " शब्द का प्रचुर प्रयोग हुआ है | पृथ्वीराज चौहान को " हिंदू अधिपति " संबोधित किया गया है | बीकानेर के राजकुमार नामक कवि ने जो अकबर के दरबार में रहता था मारवाड़ी बोली में एक कविता के द्वारा महाराणा से अपील की थी की तुम अकेले हिन्दुओ की नाक हो, हिंदू जाति की लाज तुम्हारे हाथ में है | राणा प्रताप ने हिंदू जाति की रक्षा के लिये अनेक कष्ट सहे | इसी प्रकार जब औरगजेब ने हिन्दुओ पर अत्याचार करना शुरू किया तब उदयपुर के महाराजा राजसिंह ने औरंगजेब से चिट्ठी लिखकर कहा की मै हिंदू जाति का सरदार हू इसलिए पहले मुझपे जजिया लगाने का साहस करो |

समर्थ गुरु रामदास ने बड़े अभिमान पूर्वक हिंदू और हिन्दुस्थान शब्दों का प्रयोग किया |

शिवाजी ने हिंदुत्व की रक्षा की प्रेरणा दी और गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविन्द सिंह तो हिंदुत्व के लिये जिए और मरे | गुरु गोविन्द सिंह ने अपने सामने महान आदर्श रखा -


सकल जगत में खालसा पंथ गाजे |
जगे धर्म हिंदू सकल भंड भाजे ||

वीर पेशवा, सुजान सिंह, जयसिंह, राणा बप्पा, राणा सांगा आदि इतिहास प्रसिद्ध वीरो और देशभक्तों ने हिंदू कहलाने और हिंदुत्व की रक्षा के लिये जूझने में अभिमान व्यक्त किया | स्वामी विवेकानंद ने अपने को गर्वपूर्वक हिंदू कहा था | तात्पर्य यह है की हमारे देश के इतिहास में हिंदू कहलाना और हिंदुत्व की रक्षा करना बड़े गर्व और अभिमान की बात समझी जातो थी |
प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is - www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !!

अपने अनमोल विचारों को हमारे ब्लॉग " 5th pillar corruption killer " पर आकर अवश्य टाईप करें ! क्योंकि आपके विचारों पर ही हमारी हिम्मत बढती है जी !! ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. रोज़ाना हमारे ब्लॉग पर पधारें ,आप भी पढ़ें ,अपने सभी मित्रों को भी पढ़ायें और अपने कोमेंट्स भी जरूर लिखें !!
आपका मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा (राजनितिक -समीक्षक ),
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ,
पंचायत समिति कार्यालय के सामने ,
सूरतगढ़ ,राजस्थान ,09414657511
Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.)

Monday, July 15, 2013

बहुत कुछ छिपाता है ये - " बुर्का और पर्दा "...!!!!

सभी पर्दानशीं और बेपर्दा मित्रों को पर्दादारी में सलाम !! कबूल फरमाएं .........जी !!
                         अमर कथाकार मुंशी प्रेम चन्द जी की एक कहानी हमने युवाकाल में पढ़ी थी जिसका शीर्षक था " पर्दा " ! बड़ी ही मार्मिक कहानी थी जी ये एक गरीब परिवार की सभी " मजबूरियां " छिपाता हुआ वो पर्दा हमें आज भी याद है ! क्योंकि हमें अपनी गरीबी आज भी याद है , हम अपनी ओकात नहीं भूलें हैं  !! जिसे अपनी ओकात याद नहीं रहती उसको कोई पर्दा भी नहीं बचा पाता जी !! वो फिर चाहे कोई एक व्यक्ति हो या कोई समाज , कोई धर्म हो या राजनितिक दल ,ओकात भूलते ही उसे घमण्ड होने लगता है और जब घमण्ड सर चढ़ कर बोलने लगता है तो फिर पाप होने लगते हैं !! और जब पापों का घड़ा भर जाता है तो फिर सभी प्रकार के .....पर्दे - बुर्के उड़ने लगते हैं और सच्चाई की स्थापना किसी के द्वारा होती है !!
                          मोदी जी के वक्तव्य के अनुसार कोंग्रेस पार्टी जब भी फंसती है तो वो सेकुलरों और मुसलमानों का सहारा लेती है और उनके आवरण यानि परदे में छिप जाती है !! मेरा तो ये कहना है कि कोंग्रेस पार्टी न केवल छिपती है बल्कि एक टोला बना हुआ है जिसमे कम्युनिस्ट , भ्रष्ट समाजसेवी , क्षेत्रीय पार्टियाँ और बिकाऊ मिडिया भी शामिल है वो इसको बचने हेतु जनता में उचित माहोल भी तैयार करते हैं !! मुसीबत से निकल जाने के पश्चात् दोबारा कोंग्रेस की सरकार बनने पर ये लोग पूरा पूरा फायदा भी उठाते हैं !! जनता बेचारी ........ताकती रह जाती है !!
                         संकल्प लेना होगा , शपथ खानी पड़ेगी और अपनी चोटी भी बांधनी होगी चाणक्य की तरह .......!! जिन भारतियों के वोट नहीं बने , उनके वोट बनवाओ , मतदान के दिन सबके वोट पोल करवाओ !! तभी हिन्दू राज्य की स्थापना होगी जिसमे सभी धर्मो के अनुयाइयों को एक समान न्याय व्यवस्था मिलेगी और गुज़र-बसर करने हेतु समान अवसर प्राप्त होंगे ! 


                             राष्ट्रवादी ताकतों को एक होना ही पड़ेगा और मोदी जैसे व्यक्तित्व को भारत का प्रधानमंत्री बनाना ही पड़ेगा ये तभी संभव हो पायेगा जब भाजपा भी अपने आपको बदलती हुई जनता को दिखाई पड़ेगी ....!! चाहे वो कितना भी बड़ा नेता या कार्यकर्त्ता क्यों न हो उसे तत्काल निकल जाना चाहिए ! अनुशासन नए सिरे से कायम करना दिखना चाहिए !! मौकापरस्तों को पहचानकर पार्टी से बाहर किया जाना भी दिखाई पड़ना चाहिए ......तब कंही जाकर जनता को विश्वास होगा की भाजपा ही वो पार्टी है जिसको हमें अपना वोट देना चाहिए अन्यथा अकेले मोदी जी की छवि से सत्ता को पलटना असंभव होगा ....बोल देता हूँ .....हाँ नहीं तो !!! बाद में मत कहना कि बोल नहीं था या किसी ने बताया नहीं था ......!!! संय आ गया है की संघ सीधे तौर  पर पार्टी चलाये बाहर बैठकर बहुत हुकुम सुना दिए .....!!!! अब सब जान गए हैं कि भाजपा कौन से परदे में छिपती है ......????
                            आप क्या सोचते हो इस विषय पर जनाब !! ???बताइए ना !!
आपका अपना - पीताम्बर दत्त शर्मा
CURRENT- AFFAIRES WRITER , " 5TH PILLAR CORROUPTION .KILLER" इंटरनेट के सभी माध्यमों पर लिखते - पढ़ते कब 4वर्ष पूरे हो गए पता ही नहीं चला !! आप मेरे ब्लॉग "5th pillar corruption killer"जिसका लिंक ये है :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com. को इतना महत्त्व दे रहे हैं कि मैं आप के प्यार में अभिभूत हुआ पाता हूँ अपने आपको !! मैं अपने मित्रों की रचनाएँ भी पसंद आने पर आप सबके संग ब्लॉग के साथ साथ गूगल +,मेरे पेज़, फेसबुक और उसके कई ग्रुप्स में भी शेयर करता हूँ !! जिन्हें आप सेंकडों की गिनती में रोज़ाना पढ़ते है , लाईक करते हैं और अपने अनमोल कोमेन्ट्स भी लिखते हैं !! जिन्हें मैं आपके आशीर्वाद के रूप ग्रहण कर दिशा निर्देश पाता हूँ !! मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आपका प्यार ता उम्र मुझे इसी प्रकार से मिलता रहेगा !!
हम इस अपने ब्लॉग में आन - लाईन चेनेल और न्यूज़ वेबसाइट भी शुरू करना चाहते हैं !! इस कार्य में भागिदार बनने के इच्छुक मित्र हमसे शीघ्र संपर्क करें !
पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , सूरतगढ़ . फोन न. -01509-222768,मो.+919414657511.
आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं !!सदा प्रसन्न रहें !! नए मित्र शीघ्र अपनी फ्रेण्ड-रिक्वेस्ट भेजें !!
Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.)

                        

Friday, July 12, 2013

मोदी के " दुश्मन " हाय-हाय ,हाय-हाय....!!!!

ताज़ा वस्तुओं,घटनाओं का " आनंद " लेने वाले सभी मित्रों को मेरा हार्दिक और ताज़ा नमस्कार !!
             माननीय न्यायालय ने बड़े ही ऐतिहासिक निर्णय कर दिए , उस पर तो बस एक बार चर्चा कर रस्म पूरी कर ली इन देश के ठेकेदारों ने , जिसमे मिडिया,एन जी ओ ,कम्युनिस्ट और भ्रष्ट यू पी ऐ भी शामिल है ! लेकिन मोदी जी ने अपने आपको हिन्दू राष्ट्रभक्त क्या कह दिया कि बस पूछो मत .....लग गयी आग इन तथाकथित " सेकुलरों के पिछवाड़े में ,लगे हाय तौबा मचाने और करने लगे याद 2002 के दंगे .....!!!!
                     विदेशी हाथों में खेलने वाले ये गद्दार और कितना नुकसान पंहुचायेंगे ! हमारे भारत को ....!! इन कूकरों - शूकरों ने भारत माता में श्रद्धा रखने वाले कई मुस्लिमों,सिख्खों,इसाईओं और अन्य धर्मावलम्बियों को देश भक्ति के रस्ते से भटका दिया है !! इन नकली सेकुलरों के हिन्दू विरोधी प्रचार से ही कई लोग आतंकवादी बने हैं !! पैसा ही इन गद्दारों के लिए सब कुछ हो गया है !! सरकारी पद पाने हेतु ये लोग अपनी माता को भी बेच दें तो कोई अचरज नहीं होगा !! 


                   कोई दुसरे देश की सेना हम पर हमला करे तो भी ये लोग उचित जवाब देने में घभराती है ये सरकार ,क्योंकि तब भी यही लोग डराते और फुसलाते हैं !! कभी-कभी तो देश के नेत्रित्व को धमकाने का काम भी करते हैं ये लोग !! आज आवश्यकता है की इन लोगों को एक-एक कर के नंगा किया जाए ,इनके सारे भेद खोले जाएँ और फिर इन्हें उचित सज़ा भी दी जाये ! अन्यथा भारत माता हमें माफ़ नहीं करेगी !!
                      
आप ही बताइए मित्रो !!
अपने अनमोल विचारों को हमारे ब्लॉग " 5th pillar corruption killer " पर आकर अवश्य टाईप करें ! क्योंकि आपके विचारों पर ही हमारी हिम्मत बढती है जी !! ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. रोज़ाना हमारे ब्लॉग पर पधारें ,आप भी पढ़ें ,अपने सभी मित्रों को भी पढ़ायें और अपने कोमेंट्स भी जरूर लिखें !!
प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर , गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !!
आपका मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा (राजनितिक -समीक्षक ),
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ,
पंचायत समिति कार्यालय के सामने ,
सूरतगढ़ ,राजस्थान ,09414657511.

Monday, July 1, 2013

" नेत्रित्व " की क्षमता खोते ये हमारे आधुनिक नेता , और "कार्य" करने की क्षमता खोते ,आज के कार्यकर्ता ....!!

नेत्रित्व की क्षमता खोते , नेताओं की नेतागिरी के " शिकार " हुए सभी मित्रों को मेरा हार्दिक नमस्कार !!
          भारत देश का ये बड़ा ही दुर्भाग्य है कि मजबूत तरीके से देश के नेत्रित्व करने वालों का आज देश में अभाव हो चला है ! कोई भी राजनितिक दल हो उसमे एक-दो या मुश्किल से पांच चेहरे ही वास्तविक नेता नज़र आते हैं ! बाकी तो सब पिछलग्गू ही हैं !! जो अपनी बात भी अपने नेत्रित्व के आगे नहीं रख पाते ,वो भला आम जनता की बात अपने नेत्रित्व को कैसे समझा पाएंगे ??
           आज सरकार जो योजनायें अपनी मर्ज़ी के मुताबिक बनाती है,जिसमे उनके राजनितिक दल और सहयोगी दलों को ज्यादा चन्दा मिलता हो,उन्ही योजनाओ और निर्णयों को लागू किया जाता है,और पिछलग्गू नेता भी वो ही गीत गाते फिरते हैं !!इनके अपने विचार कुछ भी नहीं होते !! ये नेता  तो सिर्फ जनता और कार्यकर्ताओं को "सुचना" देने वाले माध्यम मात्र हैं !! फलाना नेता फलानी तारीख को फलानी जगह पधार रहा है !!!!!!!!! रिपोर्टर लोग खबर लगा देते हैं , विशेष प्रकार के कार्यकर्ताओं को फोन करके बुलाया जाता है , आम जनता को बसों पर धो कर लाया जाता है, सारे शहर में छुटभईये नेताओं की फोटो के साथ बड़े नेता के स्वागत बोर्ड लग जाते हैं,और इस तरह से बड़ा नेता माला पहन कर ,अपना भाषण देकर और कईयों के साथ अपनी फोटो खिंचवाकर चलता बनता है !! दोनों नेता अपने-अपने कारणों से प्रसन्न हो जाते हैं !! बाद में चमचे लोग आकलन करके आम लोगों को समझाते फिरते हैं कि हमारे नेता का प्रभाव बढ़ा और उसी दल के दुसरे नेताओं की तो बड़े नेताओं के सामने किरकिरी हो गयी !!

                ये तो है नेताओं की असलियत !!!!अब देखिये कार्यकर्ताओं की कहानी .....!! 1952 के बाद भारत में राजिनितक दल तीन विचारधाराओं पर बने ! एक तो कोंग्रेस जो अंग्रेजो की विचारधारा पर आगे बढ़ी , दूसरा जनसंघ जो भारत के सनातन धर्म पर चलने वाला राजनितिक दल बना और तीसरी कोम्युनिस्ट पार्टिया जो समाजवाद व उंच-नीच को लेकर चलीं ! जिसको जो राजनितिक दल व उसकी विचारधारा भाई वो उसी दल में शामिल होगया और तन-मन-धन से सेवा समझ कर अपने नेताओं को अपना वोट भी देता रहा और दिलाता रहा !! कुछ सालों तक कार्यकर्ताओं और नेताओं का तालमेल बेहतर तरीके से चला !! सभी राजनितिक दलों के नेता अपने कार्यकर्ताओं के घर जाते थे , चर्चाएँ होती थीं और फिर निर्णय लिए जाते थे !! लेकिन धीरे-धीरे स्वार्थ बढ़ता गया और असूल दम तोड़ते गए और आज हालत ये हैं कि सभी दलों के कार्यकर्ताओं को राते हुए शरेआम देखा जा सकता है !! सब एक दुसरे से पूछ रहे हैं कि  से  हो गया ,और किया  क्या जाए ??
              ना तो कार्यकर्त्ता नेता को कुछ समझता है और नाही नेता कार्यकर्त्ता को कोई भाव दे रहा है !! सब नेताओं ने अपने गुर्गे - चमचे पाल रख्खे हैं बस वोही एक दुसरे के पालनहार बने हुए हैं !! और इनका जोड़ " भ्रष्टाचार " नामक फेविकोल से जुडा हुआ है !! जो तोड़ने से भी नहीं टूटता !! अब कार्यकर्ताओं हेतु कोई काम भी तो नहीं बचा !
सब काम तो आजकल इवेन्ट मनेजमेंट कम्पनिया करने लग गयी हैं !! विचारधाराएँ कंही खो चुकी हैं सिर्फ पैसा प्रमुख हो गया है , क्या किया जाए ......!!????
           इसका सिर्फ एक ही हल है ,और वो ये है की नेताओ के भाषण सुनने जाना बंद करदो !! उनको माला पहननी बंद करदो .......अक्ल ठिकाने आ जाएगी ससुरों की ...हाँ नहीं तो ....!!
              आप ही बताइए मित्रो !!
अपने अनमोल विचारों को हमारे ब्लॉग " 5th pillar corruption killer " पर आकर अवश्य टाईप करें ! क्योंकि आपके विचारों पर ही हमारी हिम्मत बढती है जी !! ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. रोज़ाना हमारे ब्लॉग पर पधारें ,आप भी पढ़ें ,अपने सभी मित्रों को भी पढ़ायें और अपने कोमेंट्स भी जरूर लिखें !! 
प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर , गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !!
आपका मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा (राजनितिक -समीक्षक ),
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ,
पंचायत समिति कार्यालय के सामने ,
सूरतगढ़ ,राजस्थान ,09414657511.

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...