Monday, July 2, 2012

" जन - सेवक " भी - " सेवा- कर " के अंतर्गत आना चाहिए ..!!!

" सेवा " करने वाले सभी स्वयं - सेवकों मित्रों को मेरा श्रध्धा पूर्वक नमस्कार !! 
                                  हमारे नेता बेचारे बेहद बदनाम हो चुके हैं की वो कोई काम नहीं करते , देखो उन्होंने कितना सुन्दर काम किया है की जो सेवा करते हैं उनसे 12% टेक्स वसूलेंगे !!  138. सेवाओं को चिन्हित किया गया लेकिन सबसे बड़े सेवकों यानी खुद को ये हमारे नेता भूल ही गए क्यों ...??? सब से बड़ी सेवा तो ये ही लोग कर रहे हैं यारो !! की नहीं ....क्या कहा नहीं करते ...., कुछ भी काम नहीं करते ...!! नहीं नहीं ऐसा मत कहिये सेवा तो करते ही हैं , ये बात अलग बात है की ये अपनी पार्टी और अपने चहेतों ( चमचों ) की सेवा ज्यादा करते हैं !! 
                                  वैसे एक प्रकार की सेवा पुलिस वाले भी करते हैं उसे भी टेक्स वाली सूची में हमारी सरकार ने शामिल नहीं किया अब इस देश में नेताओं के बाद कोई सच्चे मन से सेवा करता है वो हमारी पुलिस ही तो है , इससे भला कोई इनकार कर सकता है !नहीं ना ..!! अगर हमारी सरकार इन दो सेवाओं पर भी टेक्स भी लगा देती तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ की सब ख़ुशी से टेक्स अदा करते !! क्योंकि कई मामलों में हमारे नेताऔर हमारी पुलिस जी भी " सेवा " करके प्रेस को ब्यान दे देती है की हमने तो सेवा की ही नहीं है ये तो ऐसे ही मर गया .!! 
                             नेताओं को भी फायदा है , वो ऐसे की जब भी वो वास्तव में किसी की सेवा करेंगे तो टेक्स अदा करने से पक्का प्रूफ हो जाएगा की इस शख्स की सेवा हो चुकी है ...!! है की नहीं ...???नेता जी का भी ग्राफ ऊँचाइयों को छू  जाएगा ..!! वोट भी पक्के हो जायेंगे !! और नहीं तो क्या बेचारे नेता हर द्वार पर आने वाले का काम करवा देते हैं , और वोटर है की चुनाव के वक्त सारे  मुकर जाते हैं ! एहसान फरामोश कहिंके ??? 
                                 मैं तो यंहा तक कहता हूँ की चुनाव आयोग भी ऐसा नियम बनाये की जिस नेता ने सबसे ज्यादा लोगों के काम करवाएं हों उसी को चुनाव लड़ने का मौका मिले !! राजनितिक दल भी ऐसा ही करें तो देश का भला हो जाएगा जी !! 
                             क्यों मित्रो !! आपका क्या विचार है ?????? बताइए ना प्लीज़ ...!!!!!!! बस आज ही लोग ओं करिए हमारा लिंक :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com. और खोलिए हमारा ब्लॉग जिसका नाम है " फिफ्थ पिल्लर कोराप्शन किल्लर " इसे ज्वाइन करें अपने अनमोल विचारों से भी हमें अवश्य अवगत करवाएं ! 
                 सबको मेरी जय श्री राम !! 
                      आपका अपना ... पीताम्बर दत्त शर्मा 
                             संपर्क :- +919414657511. 

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...