Saturday, October 22, 2011

" मार - दिया - जाय , - या - छोड़ - दिया - जाय " ..? ??

मर - मर के दीपावली मना रहे ,प्यारे दोस्तों, रौशनी और लक्ष्मी आने की संभावना से तथा प्यार भरा नमस्कार !!!घर की मरम्मत , रंग - रोगन ,नए  वस्त्र ,और सोना,बर्तन,व मिठाइयां खरीदने की मजबूरी में योजना बनाते दोस्तों ,मानो सरकार हमसे पूछ रही हो कि मार दिया जाय या छोड़ दिया जाय ?? इंसान " कर्नल  गद्दाफी" की तरह गिडगिडा रहा है कि माई - बाप छोड़ दिया जाय ,जान बक्श दी जाय , मैं ये अमीरों वाले कोई काम नहीं करूँगा ...? रूखी - सूखी रोटी खा कर ही दीपावली मना लूँगा ...? सोना तो मेरे बाप ने भी मेरी शादी के बाद आज तक नहीं ख़रीदा हजूर , तो मेरी क्या औकात सरकार ? स्टील के चम्मच खरीद कर धन तेरस मना लूँगा ? कपडे तो पिछली मार्च में ही  बनवाए थे हजूर !! मिठाई  और फल के भाव ही इतने ज्यादा हैं की आम आदमी इन के बारे में सोच कर टेंशन ही नहीं लेता ?? फिर मिठाई नकली और फलों पर पोलिश का खतरा सब्जी खरीद लाऊंगा होसला करके जनाब !! थोडा सा नकली दूध लेकर चीनी डाल कर बच्चों को पिला दूंगा और पटाखों से तो पर्यावरण दूषित हो  जाता है जी ?? सरसों का तेल खाने को नहीं मिलता तो दीपक कंहाँ से जलाएँगे ? मोम बत्ती से ही काम चला लेंगे २०१४ तक ??? क्योंकि इस सरकार के पास इतना समय ही बचा है ? बाद में तो हम देश वासी मिलकर कम बेईमानों की सरकार को ही चुनेंगे .....???? तो मेरा पडोसी बोला जो मेरे पास ही बैठा था , सही कह रहे हो यार जीना ही दुश्वार हो रहा है ? सरकार तो जनता,सरकारी अफसर, जज्जों ,एन.जी.ओ. और जनता को " धमका " रही है की हमारी सत्ता को मत चेलेंज करो २०१४ तक हमें अधिकार है तुम पर राज करने का ...???? और जनता सोच रही है " तो फिर उसके बाद " तेरा क्या होगा ......संप्रंग ...??? कर्नल गद्दाफी की तरह जनता पूछेगी कि...." मार दिया जाय , या छोड़ दिया जाय | बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाय ...??? बोलो जय -- श्री -- राम !!    

2 comments:

  1. Sharma ji
    Ab to hadd ho gaye, paisa to sarkar va sarkar se jude logo ke paas hai, aaj kal to sab khushiyo ke vikalp hai,,sona nahi to peetal kharid lo, chandi nahi aluminium kharid lo, manavta nahi to do shabd marham ke bol do, jo lut jaye to pados ke do log ikkhta karna mushkil hai,,lutata dekhne majma lag jata hai,,na jane mere desh me yeh kya nayei reet hai,,tyohar bhi ab matam sa lagta hai...JANSANGHPARTY.COM

    ReplyDelete

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...