Friday, November 9, 2012

" महात्यागी बाबा ", श्री लाल कृष्ण अडवाणी !!!

       " मोह-माया में फंसे " प्यारे मित्रो, नमस्कार !! 
 हमारी भाजपा के वरिष्ठ और सन्माननीय नेता अडवाणी जी ने अपने जनम दिवस पर अति - भावुकता में ये बोल दिया कि " फिर क्या हुआ अगर मैं प्रधानमंत्री नहीं बना तो, मुझे मेरी पार्टी ने बहुत कुछ दिया है, जिससे मैं संतुष्ट हूँ " !! 

                          जिस भी राजनीतिज्ञ ने सुना, वो सन्न रह गया ! कार्यकर्ता भी हैरान-परेशान , की ये क्या बोल गये आडवानी जी , !! क्या वो इतने अनजान और भोले नेता हैं !!??? मैं कहता हूँ कि बिलकुल भी नहीं, बल्कि वो तो एक सुलझे हुए कूटनीतिज्ञ हैं !! तो क्या वो राजनीती से सन्यास लेने की सोच रहे हैं !!! मैं कहता हूँ जी कि बिलकुल भी नहीं , मेरे हिसाब से तो उन्होंने बड़ी ही चतुरायी से संघ के आगे ये प्रस्ताव रख्खा है कि चाहे श्री गडकरी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनादो , चाहे श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री घोषित करदो , उन्हें कोई एतराज़ नहीं है ,अगर उन्हें यानि आडवानी जी को भविष्य  का " राष्ट्रपति " अगर घोषित कर दिया जाए !!
                          क्योंकि मेरा ये मानना है की राजनीती से सन्यास लेने की संभावना तो उन्होंने जताई नहीं , और ना ही बतायी !! भाजपा में ये समस्या शुरू से ही व्याप्त है कि इस पार्टी के जन्म से ही कुछ ऐसे नेता पार्टी में शामिल हो गए जो संघ से सम्बंधित नहीं हैं ! लेकिन क्योंकि ये सब व्यापक जनाधार वाले नेता होते हैं , इसलिए पार्टी इनको गलती करने पर भी बाहर नहीं निकाल पाती , अगर कभी निकाल भी देती है तो मुश्किल समय आनेपर उन्हें वापिस लेना पड़ता है !! और अडवानी जी इन्ही तरह के नेताओं को अपना आशीर्वाद देते हैं !! हाल ही में घटे श्री रामजेठ मलानी काण्ड से ये स्पष्ट दिखाई देता है !! 
                     इस तरह के नेता पार्टी में हर स्तर पर विराजमान हैं , जो " जनता-पार्टी " के विघटन के समय से ही भाजपा में रह गये ! और कुछ नेता दूसरी पार्टियों से भी आते रहे हैं !! संघ की समस्या की जड़ यंही पर है की किसी को भाजपा में शामिल करते समय तो कोई दिशा-निर्देश जारी करता नहीं, ना ही कोई प्रशिक्षण शिविर लगाता है !! बल्कि ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को अंदरूनी गतिविधियों से दूर रखता है !! जिससे   मतभेद की स्थिति पैदा हो जाती है !! उस समय " अमिताभ सिन्हा " जैसे प्रवक्ता टीवी. चेनल पर अपने पिता की उम्र के नेता को भी " जीरो " बता देते हैं !! 
                         जिस वक्त चुनाव होने होते हैं, जनता के बीच में जाकर वोट लेने होते हैं, ज्यादातर देखने में आया है की संघ अपने " स्वयंसेवक " भाजपा में मनोनीत नहीं करता , वो सरकार बन्ने के पहले या बाद में विभिन्न पदों पर नियुक्ति करता है , जिससे वो अपने दिशा - निर्देश दे सके !! बस यंही जनाधार वाले नेता और स्वयंसेवक नेता में मतभेद पैदा हो जाते हैं !!
                               ये  मेरा पिछले 27 साल का अनुभव है ! संघ को भी पिछले 18 वर्षों से पैसे वाले कार्यकर्त्ता ही पसंद आने लगे हैं , जिनके दुष्परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं !! संघ को अगर लगता है की उसके " स्वयंसेवक " दुसरे भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा इमानदार और निष्ठावान हैं तो क्यों उनको पार्टी से बाहर निकलवा देती ?? एक बार में ही सफाई अभियान क्यों नहीं चलाती ?? वो इसलिए , क्योंकि वो अच्छी तरह से जानती है की संघ के स्वयंसेवक जनता से " जुड़े " हुए नेता नहीं हैं !! 
             आजके    प्रचारक ऐश्प्रस्त हो गए हैं !! भाजपा के नेताओं का कार्यकर्ताओं से संवाद टूट चूका है !! एक कागज़ी पार्टी बनके रह गयी है हमारी भाजपा !!!!!! मर रही है भाजपा......बचाओ- बचाओ - बचाओ... !!!!!!!!
                                  ओ रब्बा कोई तो बताये.........????
प्रिय मित्रो, आपका क्या कहना है ...इस विषय पर ......???? अपने विचार आप मेरे ब्लॉग पर , जिसका नाम है..:- " 5th pillar corrouption killer " जाकर लिख सकते हैं !! जिसको खोलने का लिंक ये है...www.pitamberduttsharma.blogspot.com. आप मेरे ये लेख फेसबुक , गूगल+ , ग्रुप और मेरे पेज पर भी पढ़ सकते हैं !!! आप मुझे अपना मित्र भी बना सकते हैं और मेरे ब्लॉग को ज्वाईन , शेयर और कंही भी प्रकाशित भी कर सकते हैं !!!!

प्यारे दोस्तो,सादर नमस्कार !! ( join this grup " 5th PILLAR CORROUPTION KILLER " )
आप जो मुझे इतना प्यार दे रहे हैं, उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद-शुक्रिया करम और मेहरबानी ! आपकी दोस्ती और प्यार को हमेशां मैं अपने दिल में संजो कर रखूँगा !! आपके प्रिय ब्लॉग और ग्रुप " 5th pillar corrouption killer " में मेरे इलावा देश के मशहूर लेखकों के विचार भी प्रकाशित होते है !! आप चाहें तो आपके विचार भी इसमें प्रकाशित हो सकते हैं !! इसे खोलने हेतु लाग आन आज ही करें :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com. और ज्यादा जानकारी हेतु संपर्क करें :- पीताम्बर दत शर्मा , हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार, पंचायत समिति भवन के सामने, सूरतगढ़ ! ( जिला ; श्री गंगानगर, राजस्थान, भारत ) मो.न. 09414657511.फ ेक्स ; 01509-222768. कृपया आप सब ये ब्लॉग पढ़ें, इसे अपने मित्रों संग बांटें और अपने अनमोल कमेंट्स ब्लाग पर जाकर अवश्य लिखें !! आप ये ब्लॉग ज्वाईन भी कर सकते हैं !! धन्यवाद !! जयहिंद - जय - भारत !! आप सदा प्रसन्न रहें !! ऐसी मेरी मनोकामना है !! मेरे कुछ मित्रों ने मेरी लेखन सामग्री को अपने समाचार-पत्रों में प्रकाशित करने की आज्ञा चाही है ! जिसकी मैं सहर्ष आज्ञा देता हूँ !! सभी मित्र इसे फेसबुक पर शेयर भी कर सकते है तथा अपने अनमोल विचार भी मेरे ब्लाग पर जाकर लिख सकते हैं !! मेरे ब्लाग को ज्वाईन भी कर सकते है !! 
आपका अपना
पीताम्बर दत्त शर्मा
हेल्प-लाईन- बिग- बाज़ार
आर. सी.पी. रोड, पंचायत समिति भवन के सामने, सूरतगढ़ ! ( श्री गंगानगर )( राजस्थान ) मोबाईल नंबर :- 9414657511. फेक्स :- 1509 - 222768.
DEAR FRIENDS , HI !! SAADAR NAMASKAR !! WELCOME AND SHUBHKAMNAYEN SWIKAR KAREN !! DOSTO AAJ SE MAIN AAPKO " JAAGRAN JUNCTION " PE BHI MILUNGA OR MERE NAAM KAA EK " PAGE " BHI BNAYA GYAA HAI !! IS TARAH AB MAIN AAPKO , FACE BOOK , PAGE , B
LOG , GOOGLE + OR GRUPS PE BHI MILUNGA !! AAP IN SAB JAGAH PAR MERE OR MERE MITRON DWARA LIKHE LEKH PADH SAKENGE !! IS LIYE AAP SABSE ANURODH HAI KI AAP " 5TH PILLAR CORROUPTION KILLER " KO JOIN KIJIYE , SHARE KIJIYE , READ KARIYE OR APNE ANMOL COMMENTS BHI IS PAR JAAKAR LIKHEN !! ISKO KHOLNE KA LINK HAI :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com. vicharon ki duniya main aap sab vicharkon kaa swgat hai !! or saadar nimantran hai !! jyada jaankaari hetu call karen ..:- 09414657511. fax :- 015090-222768 . 

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...