Saturday, September 14, 2013

" अब भाजपा के सभी नेता , " कार्यकर्ता " बन कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें , अन्यथा पार्टी फेल हो जायेगी " .......! ! !

मेरे प्रिय भाजपा और संघ के 56 संगठनों के मित्रो , सादर नमस्कार !! कृपया सहर्ष स्वीकारें !!
                         भारत की जनता सभी पार्टियों के दोगलेपन , भ्रष्टाचार , तुष्टिकरण की नीतियों , भारत की गिरती साख और लुञ्ज-पुञ्ज योजनाओं और नीतियों से तंग आ चुकी थी ! पहले श्री जय प्रकाश जी के समाजवाद , फिर अटल-आड्वानी जी के हिंदुत्व प्रेम पर विश्वास करके धोखा खा चुकी थी ! आज तो वो निराशा की स्थिति को महसूस कर रही थी क्योंकि अन्ना , केजरीवाल और रामदेव जी के आन्दोलन पापियों के आगे फेल हो चुके थे !! भारत की जनता को एक कठोर , दृढ निश्चयी , देश-भक्त और विवेकवान नेता चाहिए था , जो उसे नरेंद्र मोदी में दिखाई दिया , संघ और भाजपा ने जनता की इस मांग को समझा और जाना , तो संघ के प्रयास से भाजपा ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री घोषित कर दिया !!
                        अब भाजपा के सभी राष्ट्रीय , प्रादेशिक , प्रत्येक जिलों और मंडल स्तर के नेताओं से मेरी करबद्ध प्रार्थना है की वो चुनाव तक नेता से " कार्यकर्ता " बन जाएँ !! सभी स्वयं सेवक और कार्यकर्ता अपनी वाणी और आचरण को मधुर बना लें !
जनता के साथ एक बार फिर से जुड़ने का प्रयास करें !! क्यों की आधुनिकता ने हमें हर काम पैसे के बल पर करवाना सिखा दिया है !! ऐसा लगता है की हमें अब कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की कोई आवश्यकता नहीं है !! लेकिन मित्रो ये सच्चाई नहीं है !! बड़े नेताओं को चाहिए कि जन्हा तलक सम्भव हो सके कार्यकर्ताओं से पूछ कर ही अपने प्रत्याशी घोषित करें !! कार्यकर्त्ता जिसका गुणगान करें उसी को महत्त्व दिया जाए नाकि नेता अपने " अनुकर्णीय " को पार्टी का प्रत्याशी बनाये !! ये सब काम समय पर ही हो जाने चाहियें अन्यथा प्रत्याशियों को बाद में संपर्क करने में दिक्कत होगी !! जन्हा पर विधान्सभाचुनाव हैं वंहा के सांसदों की टिकटें भी अभी पक्की कर देनी चाहियें , ताकि वो भी अभी से सबके संपर्क में आ सके , और जनता की समस्याओं को समझ सके !!
                             नए कार्यकर्ताओं को हमारी रीती-नीतियों के बारे में विस्तार से बताया जाना चाहिए !! वन्ही पुराने छिपे हुए कार्यकर्ताओं को भी देश हित का वास्ता देकर फिर से बाहर निकाला जाए !! सारे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी ये विश्वास दिलाया जाना चाहिए कि " अबकि बार अगर भाजपा की सरकार बन गयी तो कुछ फैसले , सत्ता सँभालने के पहले दिन से ही लेने शुरू कर दिए जायेंगे " !! जिनसे देश को एक नयी राह और दिशा मिलेगी !! शिक्षा निति , विदेश निति , आर्थिक निति , क़ानून व्यवस्था , और सुरक्षा एजेन्सियों के मुद्दों पर विशेष बदलाव तुरंत किये जायेंगे !! सरकारी खर्चे कम किये जायेंगे !! विदेशी व्यपार और समाचार एजेंसियों पर विशेष नज़र रख्खी जाएगी !! इस तरह की घोषणाएं हमारे चुनाव घोषणा - पत्र में करीं जानी चाहियें !!


                         और अगर कंही सबके अथक प्रयासों के बावजूद भाजपा की सरकार नहीं बनी , तो हम विपक्ष में बैठेंगे , गठबन्धन की सरकार हिन्दू हितों को ताक पर रखकर कभी नहीं बनायेंगे ! अब कोई मुद्दा छोड़ा नहीं जाएगा !! ऐसे सन्देश जनता ता पंहुचेंगे तो निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी !! सारा विश्व देखेगा की हम साम्प्रदायिक नहीं बल्कि एक परिवार की तरह रहनेवाले लोग हैं !! विश्व ने हमसे आचरण सीखे हैं !! सभी धर्मों को मानने वालों और सभी अल्पसंख्यकों को एक समान अधिकार मिलेंगे और एक समान क़ानून बनेगा !! सार भारत एक होगा !! सभी प्रदेशों हेतु एक जैसी व्यवस्था होगी !!
                         मैं अभी से अपने नेताओं को इस लेख के माध्यम से चेता देना चाहता हूँ कि अगर " ढुलमुल " नीतियाँ अपनायीं गयीं तो भाजपा हमेशां के लिए खारिज हो जायेगी !! होशियार रहें !! अब हम पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी बढ़ गयीं हैं और जनता की अपेक्षाएं भी बहुत बड़ी हैं हमसे !! इसलिए सत्ता मिलने पर जैसे AK47 से गोलियां निकलती हैं वैसे ही मोदी जी के निर्णय आने चाहियें !! जिसने भी ऐसा करने से उन्हें रोकने की कोशिश की वो जनता के " कोप " का भागी बनेगा !! बता देता हूँ !! बाद में मत बोलना कि बताया नहीं था !! जय श्री राम !! जय हिन्द !! वन्दे-मातरम् !! सब मिलकर कहें !! धर्म की जय हो !! अधर्म का नाश हो !! प्राणियों में सद्भावना हो !! हर - हर - हर - महादेव !!!!! इतना शेयर करो की हर भारतीय के पास पंहुच जाए !!
  


                                                                                                                              BY :- " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " THE BLOG . READ,SHARE AND GIVE YOUR VELUABEL COMMENTS DAILY . !!
प्रिय मित्रो , सादर नमस्कार !! आपका इतना प्रेम मुझे मिल रहा है , जिसका मैं शुक्रगुजार हूँ !! आप मेरे ब्लॉग, पेज़ , गूगल+ और फेसबुक पर विजिट करते हो , मेरे द्वारा पोस्ट की गयीं आकर्षक फोटो , मजाकिया लेकिन गंभीर विषयों पर कार्टून , सम-सामायिक विषयों पर लेखों आदि को देखते पढ़ते हो , जो मेरे और मेरे प्रिय मित्रों द्वारा लिखे-भेजे गये होते हैं !! उन पर आप अपने अनमोल कोमेंट्स भी देते हो !! मैं तो गदगद हो जाता हूँ !! आपका बहुत आभारी हूँ की आप मुझे इतना स्नेह प्रदान करते हैं !!नए मित्र सादर आमंत्रित हैं !!HAPPY BIRTH DAY TO YOU !! GOOD WISHES AND GOOD - LUCK !! प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is - www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !! बस आपका सहयोग इसी तरह बना रहे !! मेरा इ मेल ये है : - pitamberdutt.sharma@gmail.com. मेरे ब्लॉग और फेसबुक के लिंक ये हैं :- www.facebook.com/pitamberdutt.sharma.7
www.pitamberduttsharma.blogspot.com
मेरे ब्लॉग का नाम ये है :- " फिफ्थ पिलर-कोरप्शन किल्लर " !!
मेरा मोबाईल नंबर ये है :- 09414657511. 01509-222768. धन्यवाद !!
आपका प्रिय मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा,
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार,
R.C.P. रोड, सूरतगढ़ !
जिला-श्री गंगानगर।

Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.)

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...