Friday, August 31, 2012

" मेरा - भारत - महान " ?????

समाज का जो तबका मकान नहीं बनाता पर बड़े मकान में रहता है ! जो लोग अनाज नहीं उगाते पर जिनके अन्न भण्डार भरे हुए ही रहते हैं ! जो गाय नहीं चराते पर दूध मक्खन से तर रहते हैं ! जो ताल में जाल नहीं फेंकते लेकिन सबसे बढ़िया मछली खाते हैं ! जो कारखाने में मशीन नहीं चलाते लेकिन सारा उत्पादन जिनके उपभोग के लिये होता है !
यही तबका राजनीति की दिशा तय करता है ! वही तय करता है कृषी नीति क्या होनी चाहिये ! वही बताते हैं कि मजदूरों को कितने अधिकार दिये जा सकते हैं ! यही लोग तय करते हैं कि गरीब की अधिकारों की लड़ाई कितनी नैतिक और कब अनैतिक है ! यही तबका तय करने की कोशिश कर रहा है कि गरीब कैसे और किन हथियारों से लड़े !
यही तबका कांग्रेस का नेता है यही भाजपा के शीर्ष पर है , यही वामपंथी पार्टियों के नेता हैं , यही नक्सली दलों में चोटी पर बैठे हैं ! यही तबका गांधीवादी हैं ! यही धार्मिक और सांस्कृतिक तबका है ! यही कवि है ! संसद के मालिक यही , अदालत में जज इसी तबके के , सेना में अफसर भी यही हैं , बुद्धिजीवी भी इसी तबके के हैं , सारे एनजीओ इसी तबके के लोगों के हैं !
सरकार
 इनकी , मोदी इनका , मोदी के विरोधी भी यही !
राष्ट्र इनका , देशभक्त भी यही !
इनके चंगुल से मुक्ति ही असली मुक्ति है ! वही क्रान्ति का अंतिम पड़ाव भी होगा ! जहां मेहनत का फल मेहनती को ही मिलेगा ! जहां एक की मेहनत से दूसरा मज़े नहीं उड़ा पायेगा ! जहां बुद्धी झूठ को सच नहीं कहेगी !                                                               (हिमांशु कुमार ) साभार !! रोजाना पढ़ें, शेयर करें और अपने अनमोल विचारों से हमें अवगत अवश्य  करवाएं !! " 5TH PILLAR CORRPUPTION KILLER " LINK IS :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. 

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...