Monday, September 10, 2012

कार्टूनिस्ट के समर्थन में उठी आवाज !!!!!!!!!!


 

नई दिल्ली। कर्टूनिस्ट तथा इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के कार्यकर्ता असीम त्रिवेदी की देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी पर माहौल गरमा गया है। अपने वेब पोर्टल पर घृणित व आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में असीम को सप्ताहभर की पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

भ्रष्ट नेता खुले घूम रहे हैं - 

असीम के परिजन व भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता असीम के बचाव में उतर आए हैं। उनका कहना है कि असीम के कार्टून्स में देशद्रोह जैसी कोई बात नहीं है। असीम के पिता ने कहा,सरकार ने हमारे कार्टूनिस्ट बेटे को क्यों गिरफ्तार किया है जबकि कई भ्रष्ट नेता खुले घूम रहे हैं। उसके कार्टून तो केवल भ्रष्टाचार के बारे में ध्यान आकृष्ट कर रहे थे। 

बेटे पर गर्व है -

असीम की मां प्रतिभा ने कहा,हमारे बेटे ने कुछ गलत नहीं किया है। मुझे उस पर गर्व है। भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे होना चाहिए न कि मेरे बेटे को। उसके काम को देश विरोधी नहीं कहा जाना चाहिए। 


यह गिरफ्तारी अपने आप में अपराध है -

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मार्कडेय काटजू ने भी असीम का बचाव किया। काटजू ने कहा, ऎसे व्यक्ति को गिरफ्तार करना जिसने अपराध ही नहीं किया हो अपने आप में अपराध है। मेरे हिसाब से कार्टूनिस्ट ने कुछ गैर कानूनी नहीं किया। लोकतंत्र में कई बातें कही जाती हैं। कुछ सच्ची होती हैं कुछ झूठी। 


लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण चीज है - 

कार्टूनिस्ट मंगेश तेंदुलकर ने कहा,अगर किसी कार्टून पर इस तरह के प्रतिबंध होंगे तो अधिकारियों को दो बार सोचना पड़ेगा क्योंकि थोड़ा आक्रामक होने के बाद भी यह लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण चीज है।

16 तक न्यायिक हिरासत में -
कानपुर के असीम त्रिवेदी को अपनी वेबसाइट पर कथित रूप से राष्ट्र विरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे एक स्थानीय कोर्ट ने रविवार को 16 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। कोर्ट ने असीम के खिलाफ पिछले माह गैर जमानती वारंट जारी किया था। 


असीम के खिलाफ दिसंबर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अमित कतरनाये ने असीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अमित ने अपनी शिकायत में कहा था कि अन्ना हजारे के आंदोलन के समय असीम ने संविधान का मजाक उड़ाने वाले बैनर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में लगाए। साथ ही अपनी वेबसाइट पर भी ऎसी ही सामग्री डाली। priya mitrwar, saadar namaskar !! good wishes and good luck !! read daily my blog named " 5TH PILLAR CORROUPTION KILLER " and the link is :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...