Thursday, July 25, 2013

" शर्त लगालो !! मनमोहन नाम के खिलोने में चाबी भरी जा रही है , वो 8 से 15 अगस्त के बीच में अवश्य बोलेंगे " ……… !!!

किसी की सोच पर नहीं चलने वाले सभी मित्रों को मेरा अकलमंदी भरा प्रणाम !!
                             श्री मति सोनिया गाँधी , श्री राहुल गाँधी , श्री मति प्रियंका गांधी और भारत के प्रधान - मंत्री माननीय मनमोहन सिंह नहीं-नहीं मनमोहन गांधी ने देश में व्याप्त समस्याओं पर बोलना क्या बिलकुल बंद कर दिया है ???? क्यों ??
                          कबूतर जैसे बिल्ली को देखकर अपनी आँखें बंद कर लेता है तो क्या बिल्ली उसे छोड़ देती है !! क्या उन्होंने हर बात का जवाब देने हेतु अपने चमचे रुपी प्रवक्ता ही रख छोड़े हैं ??? क्या उनका कोई देश के प्रति फ़र्ज़ नहीं ???? तो वो हैं किस मर्ज़ की दवा ????? केदारनाथ का हादसा , बिहार का मिड - डे - मील काण्ड , भ्रष्टाचार के विभिन्न काण्ड , माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय - समय पर की गयी प्रशासनिक कमियों पर टिप्प्न्निया और अन्य कई ऐसे घटनाएं हैं जिन पर प्रधानमंत्री जी का बयान आना अतिआवश्यक है !! चीन द्वारा बार्डर पार करके वंहा के निवासियों को धमकाना ,और देश के नेत्रित्व का चुप रहना क्या दर्शाता है ??
                             क्या सचिव स्तर की वार्ता काफी है ??? सुरक्षा एजेंसियों के कार्यों में टांग क्यों अड़ाई जा रही है ???? उनका होसला कैसे बढेगा ???
                             राजनितिक चालबाजियों का जवाब आप मत दो या दो महीने बाद बोलो तो चलेगा … लेकिन जंहाँ देश की सुरक्षा का प्रश्न है वंहा तो एक पल की देरी भी देश के लिए नुकसान दायक हो सकती है !!!
                               इसी लिए सरदार मनमोहन सिंह जी एक बात तो तय है और वो ये कि चाहे अगले चुनावों में N.D.A. जीते या U.P.A. जीते लेकिन आप अगले प्रधानमंत्री नहीं रहोगे ये मेरी भी भविष्यवाणी है !! हाँ नहीं तो !!!
                    ऐसे " अनर्थ-शास्त्री " से तो भगवान ही बचाए !! सोनिया जी को अर्थ-शास्त्री नहीं , एक गुलाम चाहिए था जो शायद आप ही थे !! और आज आपने अपने कार्यों से ये सिद्ध कर दिया है कि आपसे बढ़िया गुलाम उस समय कोई नहीं था जब सोनिया जी ने " त्याग " की मूर्ति बनने का नाटक भारत के नागरिको के सामने किया था !!
                          आज जनता भली-भाँती जान गयी है और पहचान गयी है कि देश में पिछले 9 सालों से क्या अंधेर मचाया है U.P.A. की सरकार ने और इनके समर्थकों ने !! 


                          इसी लिए मैंने कहा कि…. " शर्त लगालो !! मनमोहन नाम के खिलोने में चाबी भरी जा रही है , वो 8 से 15 अगस्त के बीच में अवश्य बोलेंगे " ……… !!!
                                 प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is - www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !!
अपने अनमोल विचारों को हमारे ब्लॉग " 5th pillar corruption killer " पर आकर अवश्य टाईप करें ! क्योंकि आपके विचारों पर ही हमारी हिम्मत बढती है जी !! ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. रोज़ाना हमारे ब्लॉग पर पधारें ,आप भी पढ़ें ,अपने सभी मित्रों को भी पढ़ायें और अपने कोमेंट्स भी जरूर लिखें !!
आपका मित्र ,
पीताम्बर दत्त शर्मा (राजनितिक -समीक्षक ),
हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ,
पंचायत समिति कार्यालय के सामने ,
सूरतगढ़ ,राजस्थान ,09414657511
Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.)


                       

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...