Tuesday, June 5, 2012

किसको कह रहे हो .......प्रधानमंत्री जी ...????


" कहने - सुनने " वाले सभी मित्रों को, मेरा कर्ण - प्रिय नमस्कार !! स्वीकार करें !! 
             कल हमारे प्रधानमंत्री जी ( जो चालक व्यक्तियों के प्रिय हैं ) ने कांग्रेस की मंथन बैठक में दो बड़ी अजीब बातें कंही ...!! 1. " देश खतरे मैं है " और 2. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जरूरत है !! उन्होंने ये नहीं बताया की वो ये उपरोक्त बातें ,किसके लिए , क्यों और किसे बता रहे हो !! क्या उनको जो आपकी उस मीटिंग में बैठे थे , जो आप के पूछे बिना पानी भी नहीं पीते ???( आप यानी सोनिया जी ) या भारत की जनता को जो आपको भुगत रही है ??? जनता तो आपसे पूछ रही है की अगर देश की ये हालत है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है ???? आपके मंत्री और अन्य लोग संगठन और सरकार की कुर्सियां क्यों तोड़ रहे हैं ???? रही अफवाह फैलाने की बात , तो श्रीमान जी ये समस्या तो एक थाणे दार हल कर सकता है की जो अफवाह फैला रहे हैं उनको अन्दर करके ??? और अगर अन्ना - बाबा का आन्दोलन आपको अफवाह फ़ैलाने वाला लग रहा है तो महाराज आप अपनी सफाइयां क्यों देते फिर रहे हैं ????
                               बात दरअसल मैं ये है की सरदार जी जब रिजर्व बैंक में थे , तभी से इन्होने वोही किया जो अमेरिका चाहता था इसी लिए अमेरिका के ही कहने पर इन्हें वित्त मंत्री और प्रधान मंत्री बनाया गया इन्होने वो ही किया जो कहा गया ......!! इसीका नतीजा ये निकला है की आज अमेरिका भी दिवालिया होने को है और भारत सहित वो सभी देश भी दिवालिया होने को हैं जो उनके कहने पर अपनी नीतियाँ बनाते रहे ???? अब रोते फिरते हैं की रुपया छोटा हो गया ..पेट्रोल बढ़ गया आदि - आदि ...!!
                             हमारे पंजाब में एक कहावत प्रचलित है की " कहना बेटी को और सुनाना बहु को " इसी तर्ज़ पर हमारे प्रधान मंत्री जी कंही एक तीर से अनेक निशाने तो नहीं साध रहे हैं ...???? कंही वो जनता को कह रहे हों और सूना उनको रहे हों , जिनसे क़र्ज़ ले चुके हैं ....की भाई हम तो कंगाल हो  गए .? अब कर लो जो करना है ???? पता नहीं चलता भाई ये कांग्रेसी कब क्या करदें !! इनके इतने हाथ है जनता को पता ही नहीं चलता की कौन सा हाथ चमाट मार गया ......???? वो कोई भी रूप धर कर आपको चमाट मार जाते हैं जैसे , नेता , समाज - सेवक , पत्रकार , और सरकारी अफसरी तो है ही ....इसलिए आप सब मित्रों से निवेदन है की आने वाले सभी राजनितिक दलों के नेताओं से सावधान रहने की आवश्यकता है !!!इन कांग्रेसियों से तो सब से ज्यादा .....!! ये नंबर वन हैं इन कामों में , चाहो तो इनका इतिहास देखलो जी !!
                             तो मित्रो हमेशा की तरह आप हमारा ये लेख पढ़कर हमारे ब्लॉग पर आइये !! वंहा आकर आप अपने भी विचार टाईप कीजिये जिन्हें हम अपने पास संभाल कर रख्खेंगे !! क्योंकि जब इन लेखों की पुस्तक प्रिंट होगी तब आप पाठकों के विचारों को भी प्रुमुखता से प्रिंट किया जाएगा !! आप चाहें तो हमारा ब्लॉग ज्वाइन भी कर सकते हैं जिससे हमारे सभी लेख आपके पास सीधे पंहुच जाया करेंगे !! नाम तो आप जानते ही हैं " 5th pillar corrouption killer " और खोलने हेतु लिंक लोग ओं करें :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. 
                         धन्यवाद !
         आपका अपना ....पीताम्बर दत्त शर्मा 
            हेल्प - लाईन - बिग - बाज़ार 

               सूरतगढ़ , ( श्री गंगानगर , राजस्थान ) संपर्क 09414657511.         
  

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...