Tuesday, May 7, 2013

" कलाकार - कांग्रेस का कर्नाटक में बेहतर प्रदर्शन "कैसे और क्यों कर पायी ?????

      कलाकार मित्रों को सादर प्रणाम !! रंग-मंच के कलाकारों के कमाल तो देखे भी थे और सुने भी थे , लेकिन इन नेताओं ने तो कमाल ही कर दिया !! भाजपा के केंद्रीय रणनीतिकार एकबार फिर असफल साबित हुए हैं !! मैं एक कार्यकर्त्ता होने के कारण सभी भाजपा के m.p.और m.l.a.का स्तीफा मांगता हूँ !! बहुत इन्होने कांग्रेस से स्तीफे मांग लिए ,सब फेल साबित हुए हैं !!

         r.s.s.को अब नरेंद्र मोदी जी को सारी कमान सम्भाल देनी चाहिए !! नया संसदीय बोर्ड , नया अध्यक्ष ,नए प्रदेशाध्यक्ष , नए कार्यकर्ताओं की दोबारा से भर्ती करके नयी पार्टी बनायीं जाये चाहे नाम उसका कोई भी रख्खो ,नया या पुराना , सारा कंट्रोल r.s.s.का ही होना चाहिए !! 
        
माना माना माना की ये नेता है बेईमान, इन्होने बेच खाया सारा हिन्दुस्थान,
इन्होने किये अनगिनत पाप है, ये ज़हरीले सांप है,
मगर दोस्तों हम ये क्यों भूले, की ये हम और आप है,
यही तो इन भ्रष्ट नेताओ के बाप है |

नेताओ को चुनता कौन है ? हम चुनते है आप चुनते हो | नेता देश बेच रहे है | नेता देश इसलिए बेच रहे है क्योंकि हम अपना वोट बेचते है | हम अपना वोट जाति के नाम पर, भाषा के नाम पर, धर्म के नाम पर, दारू के नाम पर, थोड़ी सी सुविधाओ के नाम पर बेचेंगे तो नेता देश क्यों नहीं बेचेंगे ? सबसे पहले जरुरी है आप अपना वोट बेचना बंद करे | नहीं तो भी नेता कोई भी पार्टी आएगी पैसे खायेगी | जनता सोचती है ये नेता हलिकोप्टर से आया है, इसके बड़े बड़े बैनर लगे है ये बड़ा नेता है | बहुत पैसे खर्च कर रहा है, लेकिन वो पैसा आपकी जेब से जायेगा |

परिस्थितियां बदली कहा ? आज भी वही हो रहा है | कांग्रेस आज कर्नाटक जीत गयी क्यों ? क्योंकि उसने खुलेआम कहा था की हम गोऊ हत्या से पाबंधी हटा लेंगे, फिर जितनी मर्ज़ी आये उतनी गायों को काटना | चिंता मत करों ' जो आज मौन है समय लिखेगा उनका भी इतिहास ' |
मित्रों, कर्णाटक चुनाव के नतीजों में जिस प्रकार वह की जनता ने भाजपा को पटखनी देकर कांग्रेस को जिताया है, उससे एक बात तो साफ़ हो गयी है कि अब देश की जनता भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करने वाली है. येदुरप्पा के भ्रष्टाचार का खामियाजा आज भाजपा को वहां भुगतना पड़ा. निश्चित तौर पर ये संकेत देता हैं की केंद्र में कांग्रेस पार्टी का सफाया कितनी बुरी तरह होने वाला है.

हम सभी का जो आंकलन था कि वहां पर भाजपा को बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा ; तो नतीजा सामने है....एक बात और से भाजपा को जितनी सीट्स मिली ,उनमें भाजपा के सभी नेताओं का बहुत बड़ा योगदान है. और कांग्रेस को सिर्फ येदुरप्पा के वोट काटने की वजह से जो जीत मिली है, उसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. आज भी देश की जनता कांग्रेस पार्टी से बहुत नाराज है. 

देशवासियों, हमें  को ख़ुशी है की देश कि जनता अब जाग रही है और भ्रष्टाचार के विरोध में भरी मतदान करने का मन बना चुकी है. अतः अभी भी समय है सभी राजनीतिक दल संभल जाएँ; और अपने भ्रष्ट नेताओं पर तत्काल से तत्काल कार्यवाही करें.

एक बात और हम  यहाँ स्पष्ट कर दें की हम सभी  देश में हो रहे अन्याय , भ्रष्टाचार और अन्य सामाजिक मुद्दों पर जनता को हमेशा जाग्रत करते रहेंगे.....फिर चाहें हमारा निशाना कांग्रेस हो , भाजपा हो, आम आदमी पार्टी हो या सपा,बसपा....हमें इन किसी भी पार्टी से कोई सरोकार नहीं है, क्यूंकि इनमें से हमें और हमारे पेज के कार्यकर्ताओं को कोई भी पार्टी खरीद नहीं सकती.

स्पष्ट शब्दों में हम माँ भारती के लाल हैं, कोई बिकाऊ नहीं हैं न्यूज़ मीडिया चेनलों की तरह और ये कहना बहुत ही नीचपनी होगी की सोशल साइट्स पर कोई पेड ग्रुप चल रहा है , जो भाजपा से पैसे लेकर उसके पक्ष में प्रचार में लगा है.

वन्दे मातरम्.....!!
                                    .क्यों मित्रो !! आपका क्या कहना है ,इस विषय पर...??
प्रिय मित्रो, ! कृपया आप मेरा ये ब्लाग " 5th pillar corrouption killer " रोजाना पढ़ें , इसे अपने अपने मित्रों संग बाँटें , इसे ज्वाइन करें तथा इसपर अपने अनमोल कोमेन्ट भी लिख्खें !! ताकि हमें होसला मिलता रहे ! इसका लिंक है ये :-www.pitamberduttsharma.blogspot.com.

आपका अपना.....पीताम्बर दत्त शर्मा, हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार , आर.सी.पी.रोड , सूरतगढ़ । फोन नंबर - 01509-222768,मोबाईल: 9414657511
                                                   

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...