Thursday, May 3, 2012

" राष्ट्रपति - पद की एक ठोस दावेदार " , हमारी बहन मायावती जी !!

सभी ठोस प्रकार के मित्रों को मेरी राम - राम !!
                  जैसा की  सब जानते हैं कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति के प्रत्याशी हेतु  संभावित नामों पर विचार कर रही है । इस चर्चा में वह अपने सहयोगियों से भी सलाह मशवरा भी करेगी । विपक्ष बार - बार आग्रह कर रहा है की हम से भी तो पूछो ??? सत्ता धारी दल ढाढस बंधा रहे हैं की पूछेंगे - पूछेंगे सब्र करो !! 
                     सभी दलों के नेता - प्रवक्ता रोज़ चेनलों पर आ तो जाते हैं लेकिन जवाब नहीं  पाते की कौन सा व्यक्ति देश के इस अहम् पद हेतु उचित है ??? मैंने अपने ब्लाग में पहले इस बात पर आपसे चर्चा की थी की हमारे देश का राष्ट्रपति कैसा होना चाहिए ??? मैंने यही लिखा था की ऐसा व्यक्ति हमारा राष्ट्रपति होना चाहिए जो हमारे प्रधान मंत्री जी को अपनी राय दे सके , और अगर किसी राष्ट्र हित की बात को प्रधानमंत्री जी न माने तो वह व्यक्ति  मुद्दे को जनता और मिडिया की सहायता से देश - दुनिया के समक्ष रख सके !! नाकि सिर्फ एक रबड़ की मोहर भर बन कर रह जाए !! इस बात को आप सब पाठकों ने भी उचित माना था !! 
                       मैंने भी इतने दिन गहन चिंतन किया की ब्लाग में लिख तो दिया की कोई ठोस व्यक्ति होना चाहिए !! लेकिन कोई नाम तो जनता के सामने रख्खा ही नहीं !! सारे नेताओं के पिछले क्रिया - कलापों को जब गहनता से जांचा तो एक दलित महिला नेत्री पर जा कर मेरी सोच अटक गयी !! कोई चाहे लाख कमियाँ गिनाये उस महिला में लेकिन उसने देश के साथ गद्दारी नहीं की है। वो एक कुशल प्रशासक हैं , क़ानून की ज्ञाता भी हैं !!सबसे बड़ी बात ये है की वो u.p.a. सरकार की मददगार भी हैं !! भाजपा में भी उनके भाई रहते हैं और मुलायम जी की तो चांदी सी हो जायेगी ???? उनमे वो सारे गुण विद्यमान हैं जो किसी भी संभावित राष्ट्रपति के उमीदवार में होने चाहियें !! देश की मिटटी से जुडी हुई नेता हैं वो !! मैं एक भाजपा का कार्यकर्त्ता होते हुए भी उनका समर्थन कर रहा हूँ तो आप भी सोच कर अपनी राय प्रकट अवश्य करें !! हमारे ब्लाग  और ग्रुप को आज ही ज्वाईन कीजिये जिसका नाम है " 5th pillar corrouption killer " आज ही लाग आन करें :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. अगर आपको हमारे ये विचार  लग रहे हों तो कृपया इसे अपने सभी फेस - बुक मित्रों के संग शेयर अवश्य करें क्योंकि हम सब मिलकर ही देश में एक ...!! क्रान्ति ला सकते हैं सभी मित्रो को धन्यवाद !! सभी कहिये ..." धर्म की ...जय हो !! अधर्म का ... नाश हो !! प्राणियों में सद्भावना हो !! विश्व का ...कल्याण हो !! हर - हर - हर महादेव ..........!!!!!!!!! 

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...