Sunday, April 29, 2012

" कांग्रेस का हाथ - जनता के मुंह पर तमाचे जैसा " ..??

मेरे प्यारे दोस्तों , नमस्कार !! दलीप कुमार जी की एक फिल्म का गीत था , " साथी हाथ बढ़ाना ..., एक अकेला थक जायेगा मिलकर बोझ उठाना "..। उसी तर्ज़ पर कांग्रेस ने चुनावों से पहले ये नारा दिया था की " कांग्रेस का हाथ गरीब और कमज़ोर के साथ " ! लेकिन कल की एक घटना ने ये एक बार फिर साबित कर दिया की ये हाथ साथ के लिए नहीं बल्कि जनता का मुंह बंद करने हेतु है !! 
                                       कल कर्णाटक के तुमकुर शहर में कांग्रेस की अध्यक्षा जी का एक कार्यक्रम था , उसमे एक महिला अपनी बात कहना या रखना चाहती थी ज्ञापन के द्वारा , जब उस महिला की कोई बात नहीं सुनी गयी तो उसने प्रदर्शन किया काले झंडे का और नारे बजी की जिसको रोकने हेतु उस सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उस महिला की नाकेवल पिटाई की और उसका मुंह भी बंद करके मारने की कोशिश की गयी  । इस काले कारनामे में एक खाकी वर्दीधारी कोई सरकारी कर्मचारी भी दिखाई दे रहा है जो उस महिला का मुंह दबा रहा है !
                          इतना समय बीत जाने के बावजूद न तो कोई महिला संगठन उस महिला के पक्ष में सामने आया है और ना ही कोई टी.वी. चेनल !! क्यों ...पता नहीं जब इसी तरह की कोई घटआज ना किसी और पार्टी या हिन्दू धरम से सम्बंधित जगह पर हुई होती तो माथे पर बड़ी - बड़ी बिंदियाँ लगा कर कई महिलायें इंग्लिश मिडिया पर शोर मचने आ जातीं ....क्यों ...??आपको याद होगा इससे पहले भी राजीव जी की सभा में एक प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की कई नेताओं द्वारा पिटाई की गयी थी , तब चुनाव चल रहे थे इसलिए चुनाव आयोग के ध्यान में आ गयी बात नहीं तो दबा ही दी जाती वो घटना !!

                             ये वास्तविकता है की आज कल के नेता , चाहे वो किसी भी दल से सम्बंधित क्यों न हों अपने आपको किसी राजा  से कम नहीं समझते  ! इसी तरह बड़े अफसर और धनि लोग सब आम जनता को दबा कर ही रखना चाहते हैं क्यों ....??????????     आप ही बताएं मित्रो हमारे ब्लॉग या ग्रुप पर आकर अपने अनमोल विचार अवश्य टाईप करें !! जिसका नाम है :- " 5TH PILLAR CORROUPTION KILLER " आज ही लाग आन करें :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. आपके विचार हमारे लिए " च्यवन प्राश " का काम करेंगे !! ..धन्यवाद !! बोलो ...धरम की जय हो , अधरम का नाश हो !! प्राणियों में सद्भावना हो !! विश्व का कल्याण हो !! ...हर - हर महा देव ....!!

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...