Monday, March 26, 2012

" हाय-हाय ,हाय-हाय,लड़ गयो पापी बिछुआ "..??

बिच्छु के डंक से परिचित सभी मित्रो को मेरा एंटी बायोटिक भरा नमस्कार !!
                                     आज संसद में सभी पार्टियों के नेतागण ऐसे तड़प रहे थे जैसे उन सबको कोई "ज़हरीला बिच्छु " डंक मार गया हो !! सबसे ज्यादा विपक्षी सांसद तड़प रहे थे !! शरद यादव जी तो आज " हीरो " नज़र आ रहे थे ! क्योंकि 525 सांसदों में से केवल उन्ही का विडिओ अनशन स्थल पर अन्ना की टीम ने चलाया और फिर " मनीष सिसोदिया " जी ने जो मुहावरा बोला बस उसी से आग सी लग गयी !! रही सही कसर केजरीवाल और अन्य ने पूरी कर दी ! 
                     देखने वाली बात ये है की इतने उद्वेलित नेता क्या सिर्फ चोर कहने से हुए हैं या जो अन्ना टीम ने नया " विषय " चुना उस से इतना करंट लगा ??? क्योंकि जिन पच्चीस शहीदों की बात अबकी बार अन्ना जी की टीम ने उठायी है उसका अंदाजा एक दिन पहले तलक किसी को भी नहीं था !! तभी तो कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व शिव सेना नेता व सांसद संजय जी ने कहाभी की " अन्ना जी के टीम में शामिल सदस्यों के पीछे कौन हैं ये पता लगाया जाए ,और सबकी जांच कराई जाए " !! मैं कहता हूँ एक दम उचित बात है , लेकिन उन नेताओं की जांच कब होप्गी और कौन करेगा जो हर चुनावों में दागी लोगों को टिकते बांटते हैं और बेचारी जनता के पास किसी बदमाश को चुनने के इलावा कोई चारा नहीं रहता ??
                                     " सुषमा जी बोलीं , ये ताना शाह लाना चाहते हैं ....लोक तंत्र में इनका विश्वास नहीं है " तो मैं ये सुषमा जी को  भी बतादूँ की जनता  देख रही है की भाजपा भी कोई बढ़िया काम नहीं कर रही .अमीरों को राज्य सभा की टिकटें कैसे बांटी जा रही हैं सब जानते हैं और बब्बू लाल कुशवाहा को गले लगाना भी जनता और कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतरा था !! संसद में तो आज कल " सांप-नाथ , नाग-नाथ, बिच्छु नाथ और तांतिया नाथ " बैठे हैं !! जागना है तो जाग जाओ .......अब तो भारत में भी बगावत होगी  , चाहे कुछ समय के लिए ही क्यों न हो लेकिन देश को एक सच्चे मन वाला ताना-शाह चाहिए जो जनहित में ,एक मुश्त निर्णय लेकर उन्हें लागू भी कर दे फिर चाहे दोबारा से लोक तंत्र आ जाए देश में । 
                               अब जनता एक " सच्चा ताना शाह " तो बर्दाश्त कर सकती है लेकिन लाखों बदमाश,चोर उच्चक्के बर्दाश्त नहीं कर सकती ??? सच तो सच है ....कितने केज्रिवालों को जेल में डालोगे ...?????? तुम नेताओं का व्यवहार क्या " मक्कार - तानाशाह से कोई कम है ......पंजाबी में कहते हैं न ....." फिट्टे - मुंह " तुहाडे कंजरो किते नारकान विच जा के मरो ....!! जनता इतनी परेशान है !! 

                               लेकिन यंहा जनता हेतु भी एक सवाल है ....." गुंडा बदमाश,चोर,और मक्कार नेता जीतता तो जनता के वोटों से ही है और वो भी पूर्ण बहुमत के साथ " क्यों ?????? यंहा मेरी लेखनी आकर चुप हो जाती है , शर्मिंदा हो जाती है ...मैं जनता का केस हार जाता हूँ !! क्यों शराब,पैसे के लालच में हम बिक जाते हैं ???/ क्यों जाती ,इलाके ,धर्म और पार्टियों के चक्कर में हम फंस जाते हैं क्यों ????? आप ही बताइये क्यों ....हमारे ब्लाग और ग्रुप "5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " को खोलिए , वंहा लिखे लेखों को पढ़िए ,अगर पसंद आये तो अपने मित्रों को भी पढ़ाइये , और अपने अनमोल विचार भी हमारे ब्लाग पर जा कर लिखिए !! जुड़िये एक आन्दोलन के साथ ।। आज ही लग आन कीजिये .. www.pitamberduttsharma.blogspot.com. जिस प्रकार से रोज़ाना आप सब मित्रों का हज़ारों की संख्या में प्यार और दुलार मिल रहा है , उसके लिए मैं आपका आभारी हूँ !! तहेदिल से .....शुक्रिया - करम - मेहरबानी !!!!!!!!! बोलो जय माता दी ...!!  

No comments:

Post a Comment

"निराशा से आशा की ओर चल अब मन " ! पीताम्बर दत्त शर्मा (लेखक-विश्लेषक)

प्रिय पाठक मित्रो !                               सादर प्यार भरा नमस्कार !! ये 2020 का साल हमारे लिए बड़ा ही निराशाजनक और कष्टदायक साबित ह...